"हाउसिंग बोर्ड" के लिए 38 परिणाम मिले
महासमुंद
बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए पारधी गैंग समेत 12 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 21 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद की है। कार्रवाई में तकनीकी जांच, सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही।
दुर्ग
ऑनलाइन कर्ज ने बनाया चोर : सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी समेत लाखों का माल बरामद
दुर्ग पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कई वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से करीब 32 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ है, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी और ऑनलाइन लोन के कर्ज के चलते मुख्य आरोपी चोरी करने लगा था।
बिलासपुर
सरकारी आवासों पर सवाल : करोड़ों की योजना हुई बेकार, 17 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण
बिलासपुर के बिरकोना में हाउसिंग बोर्ड द्वारा सरकारी अधिकारियों के लिए बनाए जा रहे HIG आवास 17 साल बाद भी अधूरे पड़े हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद भवन अब खंडहर में बदल चुके हैं। अतिरिक्त बजट नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य रुक गया था, जबकि अब इन आवासों को उपयोग में लाने की कवायद फिर शुरू होने की उम्मीद है।
दुर्ग
चिट्टा तस्करी : निर्माणाधीन स्कूल के पास बेच रही थी हेरोइन, पुलिस ने महिला को दबोचा
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 25 वर्षीय राजविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अब पूरे नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।
रायपुर
अस्पताल : स्वास्थ्य सेवाओं में नए युग की शुरुआत, निर्माण कार्य प्रगति पर
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और गति का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
रायपुर
साइबर ठगी : नकली क्रिप्टो एक्सपर्ट बनकर ठगों ने उड़ाए 16 लाख, रायपुर पुलिस अलर्ट
रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। महालेखाकार कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट शंकर बोस को फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट और व्हाट्सएप के जरिए फंसाकर “उच्च मुनाफे” का लालच दिया गया। ठगों ने उन्हें Nincoin.com जैसे फर्जी प्लेटफॉर्म पर निवेश करवाकर धीरे-धीरे 10 किश्तों में कुल 16,07,106 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
रायपुर
लोकार्पण : नवा रायपुर को 35 करोड़ की सौगात, वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 6 बजे नवा रायपुर में 35 करोड़ रुपये की लागत से बने कचना ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। करीब 871 मीटर लंबे इस ब्रिज का निर्माण खम्हारडीह-कचना रेलवे फाटक पर लगातार लगने वाले भारी जाम से राहत देने के लिए किया गया है, जहां हर 15 मिनट में ट्रेन गुजरने के कारण यातायात बाधित होता था। नवा रायपुर (अटल नगर) के इस व्यस्त मार्ग से रोजाना लगभग 120 ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे वीआईपी स्टेट, अशोका रतन, कचना हाउसिंग बोर्ड सहित कई आवासीय क्षेत्रों के हजारों लोग प्रभावित होते थे।
दुर्ग
ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज
भिलाई पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले एक पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नौशाद अपने ससुराल में रहकर ड्राइवरी की आड़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसकी पत्नी और साली चोरी के जेवर बेचने व गिरवी रखने का काम करती थीं, जबकि एक ज्वेलरी शॉप संचालक चोरी का माल खरीदता था।
छत्तीसगढ़
सट्टा कारोबार पर कार्रवाई: दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जब्त
दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में “कल्याण” और “राजधानी” सट्टा गेम चलाने वाले गिरोह से जुड़े एक आरोपी संतोष शर्मा को पकड़ा गया, जबकि पहले एक अन्य आरोपी से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था। वहीं, पुरानी भिलाई में पुलिस ने अविनाश ढीमर नामक युवक को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जिसके पास से सट्टा पर्चियां और नकदी बरामद हुई। दोनों मामलों में पुलिस आगे की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
छत्तीसगढ़
बिजली बंद : बीटीआई रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में 7 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित
बीटीआई रोड क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण एवं विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के कारण 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
छत्तीसगढ़
बढ़ीं चोरी की वारदातें: एक ही दिन में चार घटनाओं से दहशत, बंद घर और सुनसान इलाके निशाने पर
दुर्ग जिले में 14 अप्रैल के आसपास एक ही दिन में जामुल, मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की चार घटनाएं सामने आईं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। चोरों ने बंद घरों, निर्माण स्थलों और सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया। कहीं ताले तोड़े गए तो कहीं दीवार तक तोड़ दी गई।
छत्तीसगढ़
लापता टेंट कारोबारी की हत्या: खेत में दफन मिला शव, लूट और रंजिश का शक, जांच जारी
कोंडागांव में टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या का मामला सामने आया है। वे 11 अप्रैल से लापता थे, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।