Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, हाईवे जाम, पथराव के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी आईएनएस महेंद्रगिरि : नौसेना में शामिल हुआ तैरता हुआ किला, खासियतें ऐसी कि कांप उठेंगे दुश्मन देश हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, हाईवे जाम, पथराव के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी आईएनएस महेंद्रगिरि : नौसेना में शामिल हुआ तैरता हुआ किला, खासियतें ऐसी कि कांप उठेंगे दुश्मन देश हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह
W 𝕏 f
होम बिलासपुर सरकारी आवासों पर सवाल : करोड़ों की योजना हुई बेका…
बिरकोना में अधूरे पड़े सरकारी आवास
बिरकोना में अधूरे पड़े सरकारी आवास
बिलासपुर

सरकारी आवासों पर सवाल : करोड़ों की योजना हुई बेकार, 17 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण

बिलासपुर के बिरकोना में हाउसिंग बोर्ड द्वारा सरकारी अधिकारियों के लिए बनाए जा रहे HIG आवास 17 साल बाद भी अधूरे पड़े हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद भवन अब खंडहर में बदल चुके हैं। अतिरिक्त बजट नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य रुक गया था, जबकि अब इन आवासों को उपयोग में लाने की कवायद फिर शुरू होने की उम्मीद है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 01:06 PM
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सरकारी निर्माण व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। बिरकोना में हाउसिंग बोर्ड द्वारा सरकारी अधिकारियों के लिए बनाए जा रहे एचआईजी (HIG) आवास करीब 17 साल बाद भी अधूरे पड़े हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ये भवन अब खंडहर में बदल चुके हैं। 
साल 2008-09 में सरकारी अधिकारियों के आवास की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से हाउसिंग बोर्ड ने बिरकोना क्षेत्र में एचआईजी आवास निर्माण की योजना बनाई थी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कोनी क्षेत्र में जमीन का चयन किया गया था। करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से इन मकानों का निर्माण शुरू कराया गया था। 

अधूरे निर्माण से खंडहर बने आवास

बताया जा रहा है कि आवास निर्माण का काम आधे से अधिक पूरा हो चुका था। भवनों का मुख्य ढांचा तैयार हो गया था और निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका था। इस दौरान सड़क और नाली निर्माण जैसे जरूरी कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत पड़ी। हाउसिंग बोर्ड ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त राशि की मांग की, लेकिन फंड उपलब्ध नहीं हो सका। इसके चलते आवासों का निर्माण आगे नहीं बढ़ पाया और धीरे-धीरे ये भवन उपेक्षा का शिकार होते चले गए। लंबे समय तक देखरेख नहीं होने के कारण इन अधूरे मकानों की हालत खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि भवनों में लगे खिड़की-दरवाजे और अन्य सामान भी चोरी हो चुके हैं। अब मौके पर सिर्फ ईंटों से बनी दीवारें ही नजर आती हैं। 

विश्वविद्यालयों को नहीं मिल सका आवास 

एक ओर जहां ये सरकारी आवास खंडहर में बदल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अटल यूनिवर्सिटी और पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को स्टाफ क्वार्टर की जरूरत है। दोनों संस्थानों ने इन मकानों को अपने उपयोग में लेने की कोशिश की थी, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। हाउसिंग बोर्ड के एडिशनल कमिश्नर अजीत पटेल ने बताया कि बिरकोना स्थित इन एचआईजी बंगलों को लेकर न्यायपालिका की ओर से मांग आई है। इस संबंध में शासन स्तर पर बातचीत चल रही है। अब देखना होगा कि वर्षों से अधूरे पड़े इन भवनों को दोबारा उपयोग में लाने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें