Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ लापता टेंट कारोबारी की हत्या: खेत में दफन मिला शव…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़ Featured

लापता टेंट कारोबारी की हत्या: खेत में दफन मिला शव, लूट और रंजिश का शक, जांच जारी

कोंडागांव में टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या का मामला सामने आया है। वे 11 अप्रैल से लापता थे, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Apr 2026, 01:36 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
कोंडागांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में अर्धनग्न अवस्था में, जमीन पर दफन मिला है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पीछे लूट, अवैध संबंध और जुआ-सट्टा जैसे पहलुओं से भी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुरेश चौहान (53), पिता रामसूरत सिंह चौहान, “शिरोमणि डेकोरेट टेंट” के मालिक थे और शादीशुदा थे। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। वे पिछले दो दिनों से लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पूछता से मिल सुराग 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की और करीब 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिश को जांच के दौरान विकास नगर ग्राउंड से खून से सनी एक बाइक बरामद हुई, जिसके आधार पर पुलिस को सुराग मिला। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी के जरिए एक संदिग्ध तक पहुंचने के बाद उससे पूछताछ में मिली जानकारी से पुलिस उस खेत तक पहुंची, जहां शव दबा हुआ था।

शव बरामद 

करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में मिट्टी हटाकर सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि हत्या लूट के इरादे से भी हो सकती है, क्योंकि कारोबारी के पास सोने की चेन, अंगूठी और नकदी होने की संभावना थी। इसके अलावा पुलिस अन्य एंगल जैसे निजी रंजिश और कारोबार से जुड़े विवादों की भी जांच कर रही है।

पूरा घटनाक्रम:

  • 53 वर्षीय सुरेश चौहान, जो “शिरोमणि डेकोरेट टेंट” के मालिक थे, 11 अप्रैल से लापता थे।
  • परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
  • जांच के दौरान करीब 150 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध तक पुलिस पहुंची।
  • विकास नगर ग्राउंड से खून से सनी एक बाइक बरामद हुई, जिससे जांच को अहम सुराग मिला।
  • पूछताछ के बाद पुलिस को एक खेत तक पहुंच मिली, जहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे जमीन में दबा हुआ उनका शव बरामद किया गया।
  • शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें