ताज़ा खबरें
10467 समाचार
क्रिकेट
श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य, भारत को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया है। अंतिम दिन टीम इंडिया की नजर बाकी 6 विकेट हासिल कर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी।
राष्ट्रीय
होटल ताइबा में देर रात भीषण आग, मासूम समेत 9 की मौत, 28 सुरक्षित निकाले गए
कोलकाता के मध्य इलाके में स्थित होटल ताइबा में बुधवार तड़के करीब दो बजे भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय होटल में मौजूद अधिकांश लोग सो रहे थे। आग के बाद पूरी इमारत में घना धुआं फैल गया, जिससे कई लोगों की दम घुटने से मौत हुई। दमकल और राहत दल ने करीब 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।
राज्य सरकार
आजादी के पर्व पर साक्षरता का उल्लास, मुंगेली में महा चौपाल का आयोजन
मुंगेली जिले में शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को लेकर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महा चौपाल का आयोजन किया गया। अभियान में नवसाक्षरों को सम्मानित करने के साथ 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को शिक्षित करने और विद्यार्थियों को साक्षरता अभियान से जोड़ने की पहल की जा रही है।
महासमुंद
शिक्षकों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष मोर्चा ने DPI संचालक से की मुलाकात, पदोन्नति में TET की अनिवार्यता हटाने की मांग
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षकों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डीपीआई संचालक ऋतुराज रघुवंशी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने टीईटी की अनिवार्यता हटाकर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, पूर्व सेवा अवधि की पेंशन में गणना, वेतन विसंगति दूर करने, 13 फरवरी 2026 के भर्ती-पदोन्नति नियम को निरस्त करने और बीएड के लिए विभागीय ब्रिज कोर्स की मांग रखी।
रायपुर
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए, साय सरकार ने 23 अफसरों के विभागों में किया फेरबदल
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS और 1 IFS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। कांकेर, कवर्धा, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती और मोहला-मानपुर को नए कलेक्टर मिले हैं। इसके अलावा पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक पद पर भी बदलाव किया गया है।
शिक्षा
तकनीकी अड़चनों की मार : छत्तीसगढ़ में 3.40 लाख छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर
छत्तीसगढ़ के सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 3.40 लाख से अधिक SC, ST और OBC विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति से अब भी वंचित हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 14.79 लाख पात्र छात्रों में से 11.38 लाख को भुगतान किया जा चुका है, जबकि करीब 23 प्रतिशत छात्रों की राशि अटकी हुई है।
रायपुर
इंसानियत शर्मसार : पिता पर नाबालिग बेटी से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, नवजात को बेचा, बुआ समेत 6 गिरफ्तार
न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और नवजात शिशु को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पिता साल 2023 से बेटी का शोषण कर रहा था। दोबारा गर्भवती होने पर फर्जी पहचान पत्र बनाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया और जन्म के बाद बच्चे को बेच दिया गया।
शिक्षा
छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का काम बंद-कलम बंद आंदोलन, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से समाधान की मांग
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत बनाने वाले प्रशिक्षकों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 17 अगस्त को काम बंद-कलम बंद आंदोलन किया। प्रशिक्षकों ने लंबे समय से लंबित मानदेय, सेवा सुरक्षा, नियमित नियुक्ति और विभागीय संविलियन समेत विभिन्न मांगों के जल्द समाधान की मांग सरकार के सामने रखी।
रायपुर संभाग
फरफौद में गूंजा मेरा भारत-नशामुक्त भारत’ का संदेश, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
ग्राम फरफौद में नशा मुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूलों और मैट्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।
रायपुर संभाग
वीर जवानों के लिए छात्राओं ने बनाई 250 हस्तनिर्मित राखियां
गोढ़ी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के सम्मान में अपने हाथों से 250 राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने जवानों की सलामती की कामना करते हुए राखियां कलेक्टर को सौंपीं।
महासमुंद
मतदाता जागरूकता की अनोखी पहल : डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान
लोकसभा चुनाव 2024 में नवाचारी तरीकों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान मिला। उन्होंने 23 हजार नेवता पत्र और 16 भाषाओं में पोस्टर के जरिए कई शहरों व राज्यों तक मतदान का संदेश पहुंचाया।
फिल्में
नेटफ्लिक्स पर छाई ‘इधायम मुरली’ क्यों पसंद आ रही ये लव स्टोरी ? देखें क्या है ख़ास
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही तमिल फिल्म ‘इधायम मुरली’ प्यार, दोस्ती और छूटते मौकों की कहानी है। इधाया हर बार अपने प्यार का इजहार करने में देर कर देता है, लेकिन कई दिलचस्प मोड़ों के बाद उसकी अधूरी प्रेम कहानी आखिरकार पूरी होती है।