ताज़ा खबरें
5334 समाचार
भीषण गर्मी में राहत : छत्तीसगढ़ के 4,755 सूखते तालाबों को नहरों से मिला पानी
भीषण गर्मी और गिरते भू-जल स्तर के बीच छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर सूखते तालाबों को नहरों के माध्यम से भरा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक प्रदेश के 4,755 तालाबों में पानी पहुंचाया जा चुका है। रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी सहित कई जिलों में तेजी से जल भराव कार्य जारी है। इस पहल से ग्रामीणों को निस्तारी और पेयजल संकट से राहत मिल रही है, वहीं भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।
खेल
T20 वर्ल्ड कप : बांग्लादेश ने टीम के हटने की जांच के लिए बनाई समिति, BCB प्रमुख तमीम इकबाल का बड़ा बयान
बांग्लादेश की नई सरकार ने 2026 ICC Men's T20 World Cup से टीम के हटने के फैसले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। सुरक्षा चिंताओं और भारत के साथ राजनीतिक तनाव के कारण बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया था, जिसके बाद उसकी जगह Scotland को शामिल किया गया। इस बीच BCB के अंतरिम प्रमुख Tamim Iqbal ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी, लेकिन वर्ल्ड कप से बाहर होना बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बेहद निराशाजनक है।
धर्म
भक्ति में लीन तमन्ना : महाकाल की भस्म आरती देख हुईं भावुक, नंदी के कान में कही मन की बात
Tamannaah Bhatia मंगलवार तड़के Mahakaleshwar Jyotirlinga पहुंचीं, जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में ध्यान व पूजा की।
दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि “महाकाल का बुलावा” मिलने पर ही कोई यहां आ पाता है और इस आध्यात्मिक अनुभव को बेहद खास बताया। मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए उन्होंने जल अर्पित किया और नंदी के कान में मनोकामना भी कही। उनकी मौजूदगी से मंदिर परिसर में फैंस की भारी भीड़ जुट गई।
विदेश
पुतिन ने किया गुरु का सम्मान : पूर्व शिक्षिका को कार में बैठाकर , ले गए क्रेमलिन
व्लादिमीर पुतिन ने अपनी पूर्व स्कूल शिक्षिका वेरा गुरेविच से मॉस्को में खास मुलाकात की। पुतिन खुद कार चलाकर उन्हें होटल से लेने पहुंचे और साथ में डिनर किया। वेरा गुरेविच ने बचपन में पुतिन को जर्मन भाषा सिखाई थी। उन्हें रूस के विक्सट्मारी डे रोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पुतिन और उनकी टीचर की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विदेश
बांग्लादेश का संदेश : सीमा विवाद पर अब नहीं झुकेगी ढाका सरकार, फेंसिंग मुद्दे पर बढ़ी सख्ती
बांग्लादेश की नई सरकार ने भारत के साथ सीमा विवाद को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारत की सीमा फेंसिंग योजना पर कहा कि अब ढाका सरकार पहले की Sheikh Hasina सरकार की तरह नरम रवैया नहीं अपनाएगी। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा BSF को फेंसिंग के लिए जमीन सौंपने की घोषणा के बाद बांग्लादेश ने भी सीमा सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। बयानबाजी के बीच दोनों देशों के रिश्तों में सीमा सुरक्षा का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।
ढाबा पर कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, अवतार ढाबा पर जांच जारी
शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुंद ने पिथौरा स्थित मेसर्स अवतार ढाबा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और जल परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाए गए तथा ढाबा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के संचालित होता मिला। इस पर प्रकरण दर्ज कर संचालक को नोटिस जारी किया गया। साथ ही ग्रेवी (खुला) खाद्य पदार्थ का नमूना जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जनगणना कार्य संपन्न : प्रगणकों का स्थानीय नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत
राजिम के वार्ड क्रमांक 6 में भीषण गर्मी के बीच जनगणना प्रगणकों द्वारा ऑनलाइन जनगणना कार्य लगभग 5 मिनट में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिक लाला साहू ने प्रगणकों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सहयोग दिया और कार्य के बाद सम्मानपूर्वक विदा किया। प्रगणक ने भी जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता को गर्व का विषय बताया और नागरिकों से सहयोग की सराहना की।
सुशासन तिहार : अछोला में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अछोला में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
संरक्षण : औद्योगिक विकास और पर्यावरण संतुलन को मिल रही मजबूती
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल राज्य में औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा नियमित निरीक्षण, वैज्ञानिक परीक्षण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी उद्योग पर्यावरणीय मानकों का पालन करें।
संरक्षण पर फोकस : खनन प्रभावित क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और स्थायी आजीविका सृजन की दिशा में बड़ा कदम
कोरबा में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की, जबकि मुख्य उपस्थिति मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद ज्योत्सना महंत और अन्य जनप्रतिनिधियों की रही। बैठक में बताया गया कि डीएमएफ कोरबा जिले के विकास का प्रमुख आधार बन चुका है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं। मंत्री ने सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
मनोरंजन
चांद मेरा दिल : ट्रेलर रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की इमोशनल लव स्टोरी ने जीता दिल
चाँद मेरा दिल का इमोशनल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अनन्या पाण्डेय और लक्ष्य की रोमांटिक केमिस्ट्री और हार्टब्रेक से भरी लव स्टोरी दिखाई गई है। ट्रेलर की आखिरी लाइन “तू सच में चांद है यार…” सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 40 से 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
छत्तीसगढ़
खाद संकट की आहट : व्यापारियों ने 1 जून से बिक्री बंद करने का किया ऐलान
महासमुंद ब्लॉक के खाद व्यापारियों ने शासन की निर्धारित दर पर खाद नहीं मिलने से नाराज होकर 1 जून 2026 से खाद बिक्री बंद करने का ऐलान किया है। व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि 30 मई तक मौजूदा स्टॉक किसानों को बेचा जाएगा, लेकिन नई खाद की खरीदी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां और कुछ होलसेल व्यापारी तय दरों का पालन नहीं कर रहे, जिससे रिटेल व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।