Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान Truck Accident: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान Truck Accident: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, वित्तीय…
समाज कल्याण विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम
समाज कल्याण विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम
राज्य सरकार

राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, वित्तीय नियमों से लेकर कार्यालयीन व्यवस्था की दी गई जानकारी

समाज कल्याण विभाग द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशासनिक, वित्तीय और कार्यालयीन दक्षता बढ़ाने के लिए राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-27 आयोजित किया जा रहा है। रायपुर के माना कैंप स्थित राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में वित्तीय नियमों, सर्विस बुक, नस्तियों के संधारण, शासकीय पत्राचार और नोटिंग-ड्राफ्टिंग सहित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

क
प्रकाशित: 18 Aug 2026, 05:45 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 01:06 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशासनिक और वित्तीय दक्षता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-27 आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केंद्र, माना कैंप, रायपुर में प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को शासकीय कार्यों के सुचारू एवं नियमानुसार संपादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता विषय पर दिया प्रशिक्षण 

Image caption
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सेवानिवृत्त वित्त नियंत्रक, छत्तीसगढ़ वित्त शासन, तृप्ति शर्मा ने प्रतिभागियों को वित्तीय नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए शासकीय कार्यों में वित्तीय प्रावधानों के उचित अनुपालन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुआ प्रशिक्षण 

द्वितीय सत्र में कार्यालयीन व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण हुआ। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव बी. एस. राजपूत ने सर्विस बुक के संधारण, नस्तियों के निर्माण एवं रख-रखाव, शासकीय पत्राचार, नोटिंग-ड्राफ्टिंग तथा आवक-जावक प्रक्रिया सहित विभिन्न कार्यालयीन विषयों पर प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन, दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण तथा कार्यालयीन कार्यों में दक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया। राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय अमले की प्रशासनिक क्षमता, वित्तीय समझ और कार्यालयीन दक्षता को सुदृढ़ करना है, ताकि समाज कल्याण विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके और हितग्राहियों को अधिक प्रभावी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें