"ED" के लिए 5098 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
आरोप : क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, शैलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
आईपीएल खिलाड़ी शशांक सिंह, उनके रिटायर्ड आईपीएस पिता शैलेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भोपाल के रातीबड़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घरेलू कुक ने मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल छीनने और जबरन काम कराने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
मानसून की धमाकेदार एंट्री : अगले 4 दिनों तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है। रायपुर समेत कई जिलों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि बस्तर संभाग सहित दक्षिणी जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं।
राष्ट्रीय
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा : बस ट्रेलर से भीषण टक्कर में 4 की मौत, 25 घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के राया थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक डबल डेकर वोल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
तकनीक
लॉन्च : OnePlus N6 कल होगा लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और क्या होगा खास
OnePlus भारत में 30 जून को अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स की पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग।
बिलासपुर
नौगई अग्निकांड : सीबीआई जांच की मांग तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा से मिले राजपूत समाज के प्रतिनिधि
कोरिया जिले के नौगई में भाजपा नेता लल्लन सिंह समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। राजपूत संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की, वहीं कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
राष्ट्रीय
मेहनत लाई रंग : किस्मत हो तो ऐसी दो साल पहले 93 लाख, अब फिर मिला 30 लाख का हीरा
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक आदिवासी परिवार की किस्मत दूसरी बार चमकी है। अहिरगवां की निजी हीरा खदान से 11.19 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। इससे पहले वर्ष 2024 में इसी परिवार को 19.22 कैरेट का हीरा मिला था, जिसकी नीलामी 93 लाख रुपये में हुई थी।
बिलासपुर
जेल परिसर में हादसा : बाथरूम में फिसला कदम चली गई जान आजीवन कारावासी की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल में नहाते समय पैर फिसलने से 62 वर्षीय बंदी जनकराम साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यात्रा
मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान, भारत की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार
मानसून का मौसम भारत की प्राकृतिक खूबसूरती को नए रंगों से भर देता है। अगर आप बारिश के दौरान घूमने की योजना बना रहे हैं, तो चेरापूंजी, लोनावला, दार्जिलिंग, कूर्ग, मुन्नार और शिलांग जैसी 10 शानदार जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं। हरियाली, झरने और सुहावना मौसम इन पर्यटन स्थलों को मानसून में और भी आकर्षक बना देता है।
धमतरी
मछली व्यापारी की हत्या : जंगल में घेरकर उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
धमतरी जिले के मछली व्यापारी विप्लव मंडल की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि मृतक के साथ काम करने वाले मजदूरों ने ही अंजाम दिया था। मजदूरी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और आपसी रंजिश के कारण आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर व्यापारी की हत्या की और उसके बाद नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
राष्ट्रीय
संदिग्ध मौत : दो बेटियों के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना, जहरीला पदार्थ खाने से मौत
हरियाणा के यमुनानगर में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की मां ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
बदमाशों का आतंक : मालवाहक से कुचलने की कोशिश के बाद जानलेवा हमला, दो युवक गंभीर
बिलासपुर में पुरानी रंजिश ने शुक्रवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। सरकंडा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पहले दो युवकों को मालवाहक वाहन से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की, फिर वाहन से उतरकर पाइप, डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राष्ट्रीय
सोसाइटी में आग : 22वीं मंजिल पर फटा AC, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी की 22वीं मंजिल पर सोमवार सुबह AC फटने से भीषण आग लग गई, जिसने आसपास के कुछ फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।