"हादसा" के लिए 748 परिणाम मिले
महासमुंद
Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग
Fire Accident News: छत्तीसगढ़ के इमली भाटा वार्ड नंबर 10 में लगी भीषण आग के बाद रिहायशी इलाके में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मकान के नीचे फ्रिज रिपेयरिंग का काम चल रहा था, जहां ज्वलनशील गैस और कंप्रेसर रखे थे। सामग्री की वजह से आग तेजी से फैल गई और आसपास के मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा।
कारोबार
Cg News: रायगढ़ में जिंदल स्टील ने बनाया इतिहास, स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क
Cg News: जिंदल स्टील ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। कंपनी ने वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से स्टील प्लांट से निकलने वाले वेस्ट प्रोडक्ट स्टील स्लैग का 100 प्रतिशत उपयोग करते हुए 1.85 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क का निर्माण किया है।
कोरिया
Cg Accident News: कोरिया में स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत
Cg Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए बस पकड़ने निकली बच्ची अचानक उसी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
दुर्ग
Durg Lightning Accident: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, बिजली गिरते ही एक की मौत, दूसरा झुलसा
Durg Lightning Accident: खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम मोहंदी के पास आकाशीय बिजली गिरने से 30 वर्षीय युवक गजराज साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी संजय ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घायल युवक का दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
रायगढ़
Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, आग की चपेट में आई तीन बाइक, लाखों का नुकसान
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा छड़ों से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। टक्कर के बाद ट्रेलर में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राष्ट्रीय
Dabra News: पेट्रोल पंप पर आधी रात फायरिंग, गोली लगने से पेट्रोल मशीन क्षतिग्रस्त, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
Dabra News: डबरा में आधी रात एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात युवक ने फायरिंग कर दी। गोली पेट्रोल मशीन में लगने से नुकसान हुआ। घटना के समय पंप बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
रायपुर
Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान
Road Accident News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। पिंपलगांव सड़क के पास ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
Chhattisgarh news: बेटे की एक छोटी-सी जिद्द और पिता का न लौटना, कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरे शख्स की डूबने से मौत
Chhattisgarh news: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के डुमरटोला गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। बेटे के लिए कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरे 45 वर्षीय भुनेश्वर श्रीवास की कमल की जड़ों और गाद में पैर फंसने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शिक्षा
Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन
Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा के शासकीय एकलव्य कॉलेज में खराब सुविधाओं और प्रशासनिक रवैये के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्राचार्य हटाने की मांग पर धरना दिया गया।
राष्ट्रीय
Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
Gwalior Car Accident: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार दो मंजिला मकान में जा घुसी। 125 किमी/घंटे से अधिक गति से दौड़ रही कार पहले पेड़ से टकराई और फिर सीढ़ियां तोड़ते हुए घर में प्रवेश कर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती
Gandhinagar building collapse: कुडासन इलाके में निर्माणाधीन 'बोस्की द एम्पायर' इमारत का स्लैब अचानक गिर गया। हादसे के समय ढलाई का काम चल रहा था, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 15 मजदूरों को बाहर निकाला, जिनमें 12 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की वजह क्रेन के असंतुलित होकर गिरने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
कोरिया
Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Accident News: सोनहत विकासखंड अंतर्गत मझारटोला ग्राम पंचायत से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां प्राथमिक शाला एवं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे ने हॉस्टल में रह रहे छोटे बच्चों की सुरक्षा और उनकी निगरानी व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।