Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Dabra News: पेट्रोल पंप पर आधी रात फायरिंग, गोली …
Dabra petrol pump firing (Image Source: Social media)
Dabra petrol pump firing (Image Source: Social media)
राष्ट्रीय

Dabra News: पेट्रोल पंप पर आधी रात फायरिंग, गोली लगने से पेट्रोल मशीन क्षतिग्रस्त, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

Dabra News: डबरा में आधी रात एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात युवक ने फायरिंग कर दी। गोली पेट्रोल मशीन में लगने से नुकसान हुआ। घटना के समय पंप बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
11 Sep 2026, 06:11 PM
मध्यप्रदेश
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Dabra News: डबरा में एक पेट्रोल पंप पर देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात युवक ने बंदूक से पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली पेट्रोल भरने वाली मशीन में जा लगी, जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय पेट्रोल पंप बंद था और वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। गिजौर्रा थाना क्षेत्र का मामला यह पूरा मामला डबरा के गिजौर्रा थाना क्षेत्र का है। 

गोली से क्षतिग्रस्त हुई मशीन

जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब साढ़े तीन बजे एक अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। युवक ने अचानक बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सीधे पेट्रोल डालने वाली मशीन में लगी, जिससे मशीन को नुकसान पहुंचा। 
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुबह कर्मचारियों को मिली घटना की जानकारी घटना के समय पेट्रोल पंप बंद था। 

CCTV में कैद हुआ आरोपी

सुबह जब कर्मचारी पंप पर पहुंचे तो उन्होंने पेट्रोल मशीन को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और CCTV फुटेज खंगाले। CCTV कैमरे में एक युवक हाथ में बंदूक लेकर पेट्रोल पंप की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। पंप कर्मचारी ने दर्ज कराई शिकायत CCTV फुटेज मिलने के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी शिवकुमार उपाध्याय ने गिजौर्रा थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। 

SDOP ने दी जांच की जानकारी

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि गिजौर्रा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर रात करीब साढ़े तीन बजे एक युवक द्वारा फायरिंग करने की जानकारी मिली थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

फायरिंग के कारणों की तलाश

प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। बड़ा हादसा टला फायरिंग की यह घटना उस समय हुई जब पेट्रोल पंप बंद था। अगर यह घटना दिन के समय होती और कर्मचारी या ग्राहक मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें