"ED" के लिए 5132 परिणाम मिले
रायपुर
खरीफ 2026 : बिलासपुर में उर्वरक आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, पर्याप्त भंडारण व सख्त निगरानी जारी
खरीफ 2026 के लिए बिलासपुर जिले में उर्वरक आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर संजय अग्रवाल प्रतिदिन खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा कर रहे हैं। जिले में 68,950 टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 60% से अधिक भंडारण पूरा हो चुका है और 19,912 टन उर्वरक का वितरण किया गया है। वर्तमान में 41,560 टन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कृषि विभाग लगातार अतिरिक्त रैक मंगवाकर भंडारण बढ़ा रहा है।
शिक्षा
बदलाव : स्कूलों में पढ़ाई, अनुशासन और मॉनिटरिंग पर रहेगा विशेष जोर
छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से नई यूनिफॉर्म, संशोधित पाठ्यक्रम और सख्त मॉनिटरिंग व्यवस्था के साथ शुरू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने, भाषा दक्षता बढ़ाने, नियमित निरीक्षण और तकनीक आधारित निगरानी के निर्देश दिए हैं, ताकि पहले दिन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।
राज्य सरकार
सफलता : नाव संचालन से आत्मनिर्भरता तक, महिलाओं ने रचा नया इतिहास
सूरजपुर जिले के पहाड़गांव स्थित पिलखा डैम पर मुस्कान महिला स्व-सहायता समूह की 10 महिलाओं ने बोटिंग गतिविधि शुरू कर आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और कई चुनौतियों के बावजूद समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण लेकर नाव संचालन और पर्यटकों की सुविधाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस पहल से अब तक लगभग 74 हजार रुपये की आय अर्जित हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और आत्मविश्वास बढ़ा है।
शिक्षा
CBSE का फैसला : तकनीकी सुधारों के बाद दोबारा लाइव हुआ कक्षा 12वीं का री-इवैल्यूएशन पोर्टल, छात्रों में भारी उत्साह!
सीबीएसई ने तकनीकी समस्याओं और सर्वर डाउन की शिकायतों को दूर करने के बाद कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए वेरिफिकेशन और रीवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है। अब छात्र अंकों के सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महासमुंद
कार्रवाई : गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, ओडिशा कनेक्शन समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 9.900 किलोग्राम गांजा जब्त कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मामले में ओडिशा के सप्लायर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित 5.80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
रायपुर
बड़ा फैसला : मीसाबंदियों को 25 हजार रुपये मासिक सम्मान राशि, मेडिकल सुविधा भी मिलेगी
छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उनकी मासिक सम्मान राशि बढ़ाकर अधिकतम 25 हजार रुपये तक कर दी है। इसके लिए लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम में संशोधन किया गया है, जिससे पात्रता का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।
राज्य सरकार
विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन चौपाल में की बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम गारपा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में नक्सल प्रभाव के बाद अब तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर जोर देते हुए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई।
राज्य सरकार
नई उड़ान : PACS समितियों से ड्रोन सेवा की शुरुआत
धमतरी जिले ने कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) में ड्रोन स्प्रेयर सेवा की शुरुआत की है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस पहल के साथ धमतरी देश का पहला जिला बन गया है, जहां सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।लोहरसी में आयोजित कार्यक्रम में ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया, जिसमें उर्वरक व कीटनाशकों के सटीक छिड़काव,
राज्य सरकार
पेयजल व्यवस्था : अधिकारियों ने सुधार कार्य तेज करने के दिए निर्देश
बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघोला के आश्रित गांव सुकड़ीगुहान में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। गांव में सोलर जलापूर्ति प्रणाली, आयरन रिमूवल प्लांट से जुड़ी टंकी और दो बोरवेल में स्थापित मोटर पंपों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति की जा रही है।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : बस्तर के विकास और सुशासन पर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों तक सभी शासकीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचे और नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
राज्य सरकार
वॉलीबॉल शिविर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों को दिए खेल किट
इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
स्टार्टअप
स्टार्टअप क्रांति 2.0 : फंडिंग विंटर खत्म, अब AI और डीप-टेक के दम पर उड़ान भरने को तैयार भारतीय स्टार्टअप्स
भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम एक नए और मजबूत दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां ‘फंडिंग विंटर’ की स्थिति अब खत्म होती दिख रही है। इस बार ग्रोथ केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बड़े माइंडसेट शिफ्ट को दर्शाती है। अब स्टार्टअप्स का फोकस सिर्फ यूजर ग्रोथ पर नहीं, बल्कि प्रॉफिटेबिलिटी और सस्टेनेबल बिजनेस मॉडल पर है। टियर-2 और टियर-3 शहर भी तेजी से स्टार्टअप हब बन रहे हैं, जिससे इकोसिस्टम और ज्यादा विकेन्द्रीकृत हो रहा है।