"ED" के लिए 5133 परिणाम मिले
रायपुर
आफत की आंधी : रायपुर में गिरे ओले, सड़कें ब्लॉक] अगले 3 दिन 50 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित कर दिया। राजधानी रायपुर में तेज तूफान के कारण होर्डिंग्स उड़ गए और केनाल रोड पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। देर रात तक प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को नियंत्रित किया। वहीं कोरबा, धमतरी और कोंडागांव में भी भारी बारिश और जलभराव की स्थिति बनी रही।
नारायणपुर
पुलिस की नई पहल : वर्दी से आगे बढ़कर विश्वास की ओर माड़ मैत्री चौपाल ने जीता ग्रामीणों का दिल
नारायणपुर जिले के ग्राम कदेर में आयोजित माड़ मैत्री चौपाल के जरिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने की पहल की गई। एएसपी अक्षय साबद्रा और थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कानून और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी तथा गांव के युवाओं को “माड़ मित्र” बनाकर जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच भी खेला गया और युवाओं को खेल सामग्री वितरित की गई।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
बड़ा खुलासा : 43 लाख की ठगी, CTO बनाने और 10% हिस्सेदारी का सपना दिखाकर कारोबारी दंपत्ति गिरफ्तार
पखांजूर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन बिजनेस पार्टनरशिप और स्टार्टअप निवेश के नाम पर 43 लाख 44 हजार 900 रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों आनंद चंदेल और उसकी पत्नी रेखा चंदेल ने युवक मनीष सोनी को सॉफ्टवेयर कम्पनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी और CTO पद देने का लालच देकर चार वर्षों तक भरोसे में रखा।
देश
प्रतीक यादव निधन : मौत के बाद रंगदारी केस और करोड़ों के बिजनेस एम्पायर को लेकर बड़े खुलासे, जानिए अब कौन संभालेगा कमान?
समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और Akhilesh Yadav के सौतेले भाई प्रतीक यादव के अचानक निधन के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। इसी बीच, उनके पुराने रंगदारी और धोखाधड़ी मामले तथा करोड़ों के बिजनेस साम्राज्य को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव ने जुलाई 2025 में लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में रियल एस्टेट कंपनी मोनल इंफ्रा के निदेशक कृष्णानंद पांडेय, उनकी पत्नी वंदना पांडेय और पिता अशोक पांडेय के खिलाफ रंगदारी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
रायपुर
फल मार्केट में छापा : रायपुर में 40 किलो खराब फल नष्ट, कारोबारियों में मचा हड़कंप।
रायपुर के लालपुर होलसेल फल मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने तरबूज, आम, अनार और मौसंबी समेत पांच फलों के नमूने जांच के लिए जब्त किए। निरीक्षण के दौरान करीब 40 किलो सड़े-गले फल पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
भीषण गर्मी में राहत : गंगरेल डूबान क्षेत्र के कोसमी गांव में मिला भरपूर पानी
गंगरेल बांध के डूबान क्षेत्र के गांवों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। जल जीवन मिशन के तहत पीएचई विभाग ने ग्राम कोसमी में नया बोर खनन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिससे पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो गया है। भीषण गर्मी और गिरते भूजल स्तर के बीच प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया।
ग्लैमर
बॉस लेडी लुक : कान्स के लिए निकलीं तारा सुतारिया, एयरपोर्ट लुक की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!
तारा सुतारिया कान्स 2026 के लिए रवाना होते समय अपने स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने चारकोल ग्रे ओवरसाइज्ड पिनस्ट्राइप पैंटसूट पहनकर ‘बॉस लेडी’ वाइब दी, जिसकी कीमत करीब ₹1.29 लाख बताई जा रही है। सिर्फ उनके ब्लेजर की कीमत ही लगभग ₹65 हजार है। सोशल मीडिया पर जहां फैशन लवर्स इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इतने महंगे ट्रैवल आउटफिट पर सवाल भी उठा रहे हैं।
आत्मनिर्भरता की नई राह : सुशासन तिहार ने बदली डिगेश की दुनिया, ट्रायसिकल बनकर आई नई जिंदगी
सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम राजपुर निवासी 13 वर्षीय डिगेश अजय को ट्रायसिकल प्रदान की गई। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने डिगेश को ट्रायसिकल सौंपकर उसे आत्मनिर्भर बनने की नई राह दी।
देश
लाउडस्पीकर विवाद पर बवाल : पुलिस चौकी पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार रात हिंसक झड़प में बदल गया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इलाके में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
सफलता : धान से आगे बढ़कर मिर्च, मक्का और मछली पालन से किसान बना रहा मॉडल
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के ग्राम फुतकेल के किसान गोपाल एर्रागोला ने आधुनिक और बहुफसली खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। वर्षा आधारित धान खेती से आगे बढ़ते हुए उन्होंने मक्का, मूंगफली, मिर्च, सब्जी उत्पादन, पशुपालन और मछली पालन को अपनाया। कृषि विभाग, आत्मा योजना, ड्रिप सिंचाई, सौर सुजला योजना और प्राकृतिक खेती तकनीकों की मदद से उनकी वार्षिक शुद्ध आय लगभग 3.94 लाख रुपये तक पहुंच गई है। उनकी सफलता अब क्षेत्र के अन्य किसानों और युवाओं को भी वैज्ञानिक खेती की ओर प्रेरित कर रही है।
शिक्षा
SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती, 2 जून तक करें आवेदन; सैलरी 93 हजार तक
State Bank of India ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 2 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 64,820 से 93,960 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। भर्ती के लिए ग्रेजुएशन, फॉरेक्स ऑपरेशंस सर्टिफिकेट और 2 साल का अनुभव जरूरी है।
महासमुंद
सुशासन तिहार : मुढ़ीपार शिविर में मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक संपत अग्रवाल शामिल हुए। शिविर में 18 ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों में 1600 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका मौके पर निराकरण किया गया। इस दौरान किसानों के लिए खाद उपलब्धता, आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।