"चुनाव" के लिए 320 परिणाम मिले
अन्य
नहीं थम रहा चुनावी गुस्सा : बीरभूम में पूर्व TMC विधायक के पति पर बरसे अंडे, जनता ने घेरा तो पुलिस ने बचाया
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया में पूर्व टीएमसी विधायक नीलाबती साहा के पति देबाशीष साहा को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उन्हें घेरकर नारेबाजी की और अंडे फेंके। पुलिस और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
चुनाव
MLC चुनाव : क्रॉस वोटिंग से हिला NDA कुनबा, 12 विधायकों पर गिर सकती है गाज, दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक हलचल
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा और जेडीएस में हड़कंप मच गया है। एनडीए के करीब 12 विधायकों पर पार्टी लाइन से हटकर मतदान करने का संदेह जताया जा रहा है। मामले की जांच के लिए भाजपा ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य नेतृत्व को दिल्ली तलब किया है।
चुनाव
पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जारी रहेगी चुनाव याचिका
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर निरस्त करने की अपील की थी। भाजपा नेता विजय बघेल ने आरोप लगाया है कि 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार बंद होने की अवधि में भूपेश बघेल ने रोड शो और रैली कर आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
रायपुर संभाग
साहू समाज चुनाव : ऐतिहासिक जीत के बाद आरंग में उत्सव जैसा माहौल, निकली आभार रैली
रायपुर जिला ग्रामीण साहू समाज के चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आरंग में नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिरामन साहू और उनके विजयी पैनल के सम्मान में भव्य विजय एवं आभार रैली निकाली गई। साहू छात्रावास से शुरू होकर कर्मा मंदिर तक पहुंचे इस जुलूस में गाजे-बाजे, आतिशबाजी, गुलाल और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उत्सव जैसा माहौल रहा। बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए।
चुनाव
राज्यसभा चुनाव : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बीजेपी प्रत्याशी महेश केवट ने भरा पर्चा
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों के बीच भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे।
विदेश
सुरक्षा परिषद चुनाव : जर्मनी की हार, भारत की स्थायी सदस्यता मुहिम के लिए भी संकेत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अस्थायी सदस्यता के लिए हुए चुनाव में जर्मनी को बड़ा झटका लगा है। पश्चिमी यूरोप और अन्य समूह की दो सीटों के लिए हुए मतदान में जर्मनी केवल 104 वोट हासिल कर सका, जबकि पुर्तगाल को 134 और ऑस्ट्रिया को 131 वोट मिले। दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण जर्मनी अगले दो वर्षों के लिए सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता हासिल करने में विफल रहा।
चुनाव
जंग : जगदलपुर के इंदिरा वार्ड में चुनावी संग्राम, कांग्रेस का गढ़ बचाने की चुनौती
जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड में पार्षद पद के लिए उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। कुल 1,542 मतदाता अपने नए पार्षद का चुनाव कर रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। करीब 30 वर्षों से कांग्रेस का गढ़ रहे इस वार्ड में कांग्रेस सीट बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा इसे जीतकर राजनीतिक बढ़त हासिल करना चाहती है।
रायपुर
चुनाव 2026 : सुबह से मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, EVM और बैलेट से वोटिंग जारी
छत्तीसगढ़ में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्यभर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें और भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगरीय निकाय चुनाव EVM के माध्यम से जबकि पंचायत चुनाव बैलेट बॉक्स से कराए जा रहे हैं।
दुर्ग संभाग
चुनाव : मतदान से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला, 1 जून को पूरे जिले में अवकाश घोषित
कवर्धा जिले में 1 जून को होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और अधिक सहभागिता के साथ संपन्न हो सके। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और कई प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही, जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानों को भी बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर संभाग
संगठन चुनाव : आरंग युवा कांग्रेस चुनाव में महेंद्र बंजारे बने मजबूत दावेदार, गांव-गांव से मिल रहा समर्थन
आरंग में आगामी युवा कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए युवा नेता महेंद्र बंजारे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। क्षेत्र के गांवों और वार्डों से मिल रहे व्यापक समर्थन और युवाओं के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने चुनावी माहौल को उनके पक्ष में कर दिया है।
सूरजपुर
चुनाव में बवाल : आर्म्स एक्ट केस पर गरमाई राजनीति, बिश्रामपुर थाने के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। बिश्रामपुर थाने के बाहर कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पिछले 16 घंटों से धरने पर बैठे हैं।
रायपुर
युवा कांग्रेस चुनाव : सदस्यता से मतदान तक सबकुछ ऑनलाइन, युवा कांग्रेस का नया प्रयोग
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 29 मई से 13 जून तक ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इस बार प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक के पदों के लिए चुनाव होगा। केवल सदस्य ही मतदान कर सकेंगे, इसलिए सदस्यता अभियान भी साथ में शुरू किया गया है। चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए दिल्ली से विशेष टीम रायपुर पहुंचेगी और प्रत्याशियों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा।