"धमतरी" के लिए 373 परिणाम मिले
रायपुर
बड़ा मौका : गरियाबंद, धमतरी और बालोद में लगेंगे रोजगार मेले, 1549 पदों पर सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी और बालोद जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों में निजी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के कुल 1549 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं-12वीं पास से लेकर ITI, स्नातक, PG, नर्सिंग, BCA, MCA और NET/SET/Ph.D. योग्य युवा आवेदन कर सकते हैं।
रायपुर संभाग
धमतरी में बिना लाइसेंस चल रही थीं स्कूल बसें, परिवहन विभाग ने लगाया 10 हजार जुर्माना
धमतरी में कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दो बसें बिना वैध परमिट के संचालित मिलीं, जिन पर परिवहन विभाग ने 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। प्रशासन ने स्कूल बस संचालकों को सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर संभाग
धमतरी में शव दफनाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों के विरोध के बाद हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जिसके बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई।
धमतरी
धमतरी में खुलेगा पहला पशु औषधि विक्रय केंद्र, पशुपालकों को मिलेगी सस्ती दवाइयां
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पशुपालकों के लिए राहत की खबर है। अब पशुओं के इलाज के लिए जेनेरिक दवाइयां स्थानीय स्तर पर सस्ती और उचित दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए धमतरी विकासखंड में जिले के पहले पशु औषधि विक्रय केंद्र (PAVK) की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
राज्य सरकार
धमतरी के भोथापारा में जल संरक्षण और मत्स्य पालन से ग्रामीण परिवार बने आत्मनिर्भर
धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के भोथापारा गांव में आजीविका डबरी योजना ने आदिवासी परिवारों को आर्थिक मजबूती दी है। वर्षा जल संचयन, सिंचाई सुविधा और मत्स्य पालन के जरिए परिवारों की आय बढ़ी और पलायन पर रोक लगी।
धमतरी
आत्महत्या: शराब की लत से बिगड़े हालात, धमतरी में युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान
कोतवाली थाना क्षेत्र के मकेश्वर वार्ड में मिलन साहू नामक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह शराब की लत और पारिवारिक तनाव से परेशान था। करीब तीन साल पहले पत्नी के मायके चले जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
धर्म
धमतरी के रुद्रेश्वर घाट पर गूंजी महानदी गंगा आरती, काशी जैसा दिखा नजारा
धमतरी के रुद्री स्थित प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सामने चित्रोत्पला महानदी तट पर पहली बार बनारस की तर्ज पर भव्य महानदी गंगा आरती का आयोजन किया गया। 108 दीपों, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लिया। अब सावन माह के प्रत्येक सोमवार को यहां गंगा आरती होगी।
धमतरी
धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू
धमतरी के बिरगुड़ी क्षेत्र के करहीघाटी गांव में तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ देर बाद वही तेंदुआ एक घर के बाहर मृत अवस्था में मिला। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
सुशासन की नई पहल : धमतरी में सेवा सेतु पोर्टल बना आम जनता का सहारा, अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत
धमतरी जिले में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 441 से अधिक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ऑनलाइन जारी जाति प्रमाण पत्र वितरित करते हुए इसे पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
धमतरी
धमतरी में चावल कारोबार में जलन बनी मौत की वजह, साथी ने कैंची-पाना से उतारा मौत के घाट
धमतरी में 22 जुलाई को हुई चावल कारोबारी नीरज साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के कारोबारी साथी बिरेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि कारोबार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ईर्ष्या के चलते आरोपी ने कैंची और पाना से हमला कर हत्या की थी।
धमतरी
धमतरी में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, अभिभावकों को दी चेतावनी
धमतरी पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अभिभावकों को बुलाकर उन्हें कानूनी प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने 36 स्कूलों में पहुंचकर 10,301 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी दी है।
धमतरी
बारिश बनी परेशानी : धमतरी के स्कूलों में भरा पानी, जलभराव के चलते नगरी ब्लॉक के स्कूलों में छुट्टी
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नगरी ब्लॉक के कई स्कूलों में पानी भरने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। गुजरा स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे घुटनों तक पानी से गुजरते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है