"ED" के लिए 5133 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
महासमुंद में नन्हे-मुन्नों के लिए नई सौगात : ‘The Baby Shop’ का भव्य शुभारंभ
महासमुंद के गांधी चौक स्थित अरिहंत ज्वेलर्स के बाजू में ‘The Baby Shop’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यहां नवजात शिशुओं और माताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेबी कपड़े, मैटरनिटी ड्रेस, बेबी फूड, फुटवियर, केयर प्रोडक्ट्स, खिलौने, झूला, मैजिक कार, साइकिल और बैटरी कार जैसी विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय लोगों की अच्छी उपस्थिति रही और दुकान को शहर में एक उपयोगी नई सुविधा के रूप में सराहा गया।
आज दौरे पर साय : बांगल में नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल के दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जहां वे 9 मई को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे आज शाम रायपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे और वहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीजेपी ने अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के नाम पर निर्णय लिया जा सकता है।चुनाव में बीजेपी को 206 सीटों के साथ बहुमत मिला है, जबकि टीएमसी को 81 सीटें मिलीं। इस परिणाम के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा।मुख्यमंत्री पद की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। अब 9 मई का शपथ ग्रहण समारोह राज्य की नई राजनीतिक दिशा तय करेगा।
खेल
IPL का रोमांच : सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इन चीजों को साथ रखने पर रहेगी पाबंदी
रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में Indian Premier League 2026 के मैचों (RCB vs MI और RCB vs KKR) की मेजबानी की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त की गई है और स्टेडियम को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। दर्शकों के लिए कई चीजें जैसे शराब, खाना, बड़े बैग, हथियार, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और शोर करने वाले यंत्र प्रतिबंधित किए गए हैं। केवल वैध टिकट और पहचान पत्र वाले दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रशासन ने लोगों से समय से पहले पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि मैच शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से हो सके।
कोरबा
मर्डर मिस्ट्री : आपसी रंजिश में ननद बनी कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को दिया दुष्कर्म का रूप
कवर्धा जिले के सिंगारपुर गांव में 3 मई 2026 को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। शुरुआत में शव की स्थिति देखकर यह यौन अपराध (रेप के बाद हत्या) जैसा मामला लगा, जिससे जांच इसी दिशा में चली। लेकिन पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि हत्या मृतका की ननद मालती मरकाम ने घरेलू विवाद और पुरानी रंजिश के कारण की थी। आरोपी ने लोहे के औजार से हमला कर हत्या की और फिर शव को निर्वस्त्र कर मामले को गलत दिशा देने की कोशिश की, ताकि इसे यौन अपराध जैसा दिखाया जा सके।
छत्तीसगढ़
प्यास ने जंगल से छीन लिया रास्ता… कुएं में गिरा तेंदुआ, जिंदगी बचाने की जद्दोजहद जारी
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के जगतरा गांव में भीषण गर्मी के बीच पानी की तलाश में भटका करीब 4 साल का तेंदुआ कुएं में गिर गया। वह कुएं में लगे मोटर पाइप के सहारे लटका मिला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।
रायगढ़
प्यास ने छीनी जिंदगी : पानी की तलाश में बस्ती पहुंचे कोटरी, कुत्तों के हमले से मौत
रायगढ़ के चिराईपानी जंगल क्षेत्र में भीषण गर्मी और जलसंकट के बीच एक कोटरी (हिरण प्रजाति) पानी की तलाश में भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गई। वहां आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे बचाकर वन विभाग को सौंपा, जहां इलाज के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ा गया। हालांकि, अत्यधिक डर और तनाव के कारण “कैप्चर मायोपैथी” विकसित होने से उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया। यह घटना जंगलों में पानी की कमी और वन्यजीव संरक्षण की गंभीर चुनौती को उजागर करती है।
हरदा में समाधान शिविर : ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया गया निराकरण
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम हरदा में सुशासन तिहार 2026 के तहत समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया मुख्य अतिथि रहीं। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार, जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका सहित कई दस्तावेजों का वितरण किया गया तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोगों ने अपनी मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं। आगामी शिविर 8 मई को लोहारडीह में आयोजित किया जाएगा।
कारोबार
मारुति कारों पर बंपर ऑफर : Victoris पर ₹70,000 तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, Brezza–Wagon R समेत कई मॉडल्स पर आकर्षक बचत
Maruti Suzuki India ने मई 2026 में अपनी कई लोकप्रिय कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं। Maruti Victoris के CNG वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा ₹70,000 तक की बचत मिल रही है, जबकि Brezza पर ₹55,000 और Wagon R व Alto K10 पर ₹52,500 तक का फायदा दिया जा रहा है। नई Maruti Swift के AMT वेरिएंट्स पर ₹45,000 तक की छूट उपलब्ध है। इसके अलावा Celerio, S-Presso और Eeco पर भी ₹37,500 तक के ऑफर मिल रहे हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल हैं। हालांकि Dzire और Ertiga पर इस बार कोई ऑफर नहीं दिया गया है।
छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार 2026 : BJP विधायक के ‘चप्पल से मारेंगे’ बयान पर बवाल, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार का ऐलान
गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के पाटसिवनी में आयोजित सुशासन तिहार 2026 समाधान शिविर के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एक शिकायत में पटवारी पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा विधायक रोहित साहू ने मंच से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि घूसखोरों को चप्पल से मारना चाहिए।
राज्य सरकार
मोटरसाइकिल पर कलेक्टर-एसपी : गोंडेरास-नीलावाया में जमीनी चौपाल से बदली प्रशासन की तस्वीर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत कलेक्टर अमित कुमार और एसपी किरण चव्हाण ने 30 किमी दुर्गम और जंगली रास्ता मोटरसाइकिल से तय कर गोंडेरास और नीलावाया गांवों का दौरा किया। उन्होंने इमली के पेड़ के नीचे और जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और समस्याओं का तत्काल समाधान किया। कई योजनाओं के तहत दस्तावेज मौके पर ही जारी किए गए, सोलर सिस्टम मरम्मत के आदेश दिए गए और विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई। नीलावाया में पुलिया निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्देश भी दिए गए। यह दौरा “कागजी नहीं, धरातली सुशासन” की पहल का प्रतीक बना।
संपादकीय
मलय बेनर्जी का लिखा : मनुष्य होने की योग्यता और समाज का बदलता चेहरा
लेखक ने बंगाल की सामाजिक परिस्थितियों के माध्यम से मनुष्यता, संस्कार और हिंसा पर गहन विचार व्यक्त किए हैं। उनके अनुसार खेल मानव की हिंसक प्रवृत्तियों का रचनात्मक रूपांतरण है, लेकिन जब यही खेल उन्माद और राजनीति का माध्यम बन जाता है, तब समाज में अमानुषिकता और हिंसा बढ़ने लगती है।
रायपुर
महतारी वंदन योजना : मिहलाओं को 27वीं किस्त सीधे उनके खातों में
छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत राज्य की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 642 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में सुशासन तिहार के दौरान इस किस्त का शुभारंभ किया। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। लाभार्थी महिलाएं एसएमएस अलर्ट, आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपने भुगतान की स्थिति चेक कर सकती हैं। साथ ही सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया है, जिसकी प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी, ताकि भविष्य में सहायता राशि बिना किसी बाधा के मिलती रहे।