"ED" के लिए 5133 परिणाम मिले
बिलासपुर
सख्त फैसला : हॉस्टल प्रशासन का छात्रों को 48 घंटे की डेडलाइन, बढ़ी चिंता
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के वीर सावरकर बालक छात्रावास प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सत्र 2025-26 की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्रों को 48 घंटे के भीतर हॉस्टल खाली करना होगा। यह निर्देश चीफ वार्डन और असिस्टेंट वार्डन की सहमति से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, छात्रों को छात्रावास छोड़ते समय अपनी सभी निजी सामग्री साथ ले जानी होगी। साथ ही, कमरा खाली करने से पहले केयरटेकर से कमरे का सामान सत्यापित कराना और मेस वेंडर से “नो ड्यूज” प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही छात्रों को हॉस्टल छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
सुशासन तिहार : जरूरतमंदों तक पहुंच रही योजनाओं की सौगात जशपुर में जनसमस्या निवारण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत के जशपुर जिला ग्राम सिमड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को पक्के मकानों की चाबी सौंपी गई। लाभान्वित परिवारों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।
शिक्षा
सुनहरा मौका : फायरमैन भर्ती की बड़ी पहल छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए बड़ा अवसर
छत्तीसगढ़ में नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ के तहत फायरमैन पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा संचालित की जा रही है।उम्मीदवार 5 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 6 से 8 जून तक का समय दिया गया है। भर्ती के लिए 10+2 पास और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी पात्र हैं। चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।
शिक्षा
CBSE 12th Result 2026 LIVE : जल्द खत्म होगा इंतजार, रिजल्ट से पहले संभालकर रखें एडमिट कार्ड
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जरूरी होगी, इसलिए एडमिट कार्ड सुरक्षित रखना बेहद महत्वपूर्ण है।
दुर्ग
सावधान : नकली चांदी देकर असली जेवर उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी
दुर्ग में सिटी कोतवाली पुलिस ने नकली जेवर देकर असली चांदी ठगने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने आशीष जैन की दुकान से नकली चांदी के जेवरों के बदले असली पायल ले ली थी। बाद में जांच में ठगी का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपी राजेश साहू और प्रदीप श्रीवास्तव अशोकनगर के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से असली चांदी की पायल और रसीद बरामद कर BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
नारायणपुर
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के जंगलों से हथियारों का जखीरा किया बरामद
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (अबूझमाड़) क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के हथियारों के गुप्त भंडार (डंप) को बरामद कर उनकी एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। BSF की 135वीं वाहिनी ने कोहकामेटा थाना क्षेत्र के टोके उपरपारा गांव के पास इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह कार्रवाई FGT नारायणपुर से मिले एक ठोस इनपुट के आधार पर की गई, जिसमें घने जंगल में हथियारों के छिपे होने की सूचना थी।
छत्तीसगढ़
नया आदेश : 72 घंटे में ही पुष्पा साहू की माध्यमिक शिक्षा मंडल में वापसी
राज्य शासन ने आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया है। 2012 बैच की सुश्री पुष्पा साहू को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बनाया गया है। वहीं 2016 बैच की सुश्री रोक्तिमा यादव को जिला-कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 2019 बैच की सुश्री रीता यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा और RUSA का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह बदलाव शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
समाधान शिविर : सुशासन तिहार के तहत जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत लोहारीडीह में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और क्षेत्रीय विकास कार्यों की प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि हजारों हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है।
छत्तीसगढ़
बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगल के छिंद बीजों से तैयार हुई कैफीन-फ्री हर्बल कॉफी, कचरे से कंचन की अनोखी मिसाल
दंतेवाड़ा के युवा उद्यमी विशाल हालदार ने बस्तर के जंगलों में बेकार माने जाने वाले छिंद (खजूर प्रजाति) के बीजों से कैफीन-फ्री हर्बल कॉफी विकसित कर अनोखा नवाचार किया है। यह कॉफी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर और स्वास्थ्यवर्धक है, जो अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर और एसिडिटी के मरीजों के लिए उपयोगी मानी जा रही है। इस नवाचार को इनोवेशन महाकुंभ में प्रथम स्थान मिला है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी इसे सराहा है। यह प्रोजेक्ट न केवल पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण है, बल्कि बस्तर में ग्रामीण रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई संभावनाएं भी खोल रहा है।
इको पार्क : वेस्ट टू बेस्ट का जीवंत उदाहरण, कबाड़ से कमाल तक की प्रेरक कहानी
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला जनपद पंचायत में विकसित इको पार्क “वेस्ट टू बेस्ट” की अवधारणा का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहाँ पुराने टायरों, लोहे के कबाड़ और अन्य अनुपयोगी सामग्रियों से आकर्षक कलाकृतियाँ, झूले और सजावटी संरचनाएँ बनाई गई हैं। यह पार्क केवल सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि एक सामुदायिक स्थल भी है जहाँ ओपन जिम, बच्चों के खेल क्षेत्र और मनोरंजन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने इसके पर्यावरणीय महत्व को देखते हुए पौधरोपण और नियमित देखभाल के निर्देश दिए हैं। यह इको पार्क स्वच्छता, पुनर्चक्रण और रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक मॉडल बनकर उभरा है और अन्य क्षेत्रों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करता है।
छत्तीसगढ़
मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद सहित कई कार्यालयों में बायोमेट्रिक सिस्टम ठप, 900 अधिकारी-कर्मचारियों की अटेंडेंस अटकी
रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मंत्रालय और छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में शुक्रवार सुबह बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम अचानक ठप हो गया। करीब 900 अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति थंब मशीन से दर्ज नहीं हो सकी। आधे घंटे बाद प्रशासन ने सर्वर डाउन होने की जानकारी दी और मैन्युअल रजिस्टर से अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश दिए। बताया गया कि तकनीकी समस्या भारत सरकार के सर्वर से जुड़ी है। जनवरी से लागू इस सिस्टम में यह पहली बड़ी खराबी रही, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हुआ।
गरियाबंद
देवभोग में सरपंचों का धरना : काम नहीं मिलने से नाराज, सुशासन तिहार से बनाई दूरी
देवभोग ब्लॉक में सुशासन तिहार के दौरान सरपंचों ने कामकाज में लगातार उपेक्षा और विकास कार्यों की मंजूरी न मिलने के विरोध में धरना दिया। ब्लॉक की 53 पंचायतों में से 40 से अधिक सरपंचों ने सामूहिक रूप से शिविरों से दूरी बनाने का फैसला लिया है। सरपंचों का आरोप है कि छोटी-बड़ी विकास योजनाओं को मंजूरी नहीं मिल रही, जबकि प्रभावशाली लोगों के काम आसानी से हो रहे हैं। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। मामले में जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर पहुंचकर सरपंचों से चर्चा की और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।