Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
"ED" के लिए 5133 परिणाम मिले
CBSE 12th Result 2026 LIVE :  कल जारी होगा रिजल्ट! DigiLocker पर Coming Soon से बढ़ी छात्रों की बेचैनी
शिक्षा
CBSE 12th Result 2026 LIVE :  कल जारी होगा रिजल्ट! DigiLocker पर Coming Soon से बढ़ी छात्रों की बेचैनी
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता चरम पर है। DigiLocker पर Coming Soon संदेश दिखाई देने के बाद माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी समय परिणाम घोषित कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप पर चेक कर सकेंगे। इस बार कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल तरीके से किया गया है, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज मानी जा रही है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 10 May 2026
ग्रामीण महिलाओं की नई उड़ान : इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम
ग्रामीण महिलाओं की नई उड़ान : इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम
बिलासपुर के कोनी स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) में ग्रामीण महिलाओं को पहली बार इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण दिया गया है। ‘बिहान’ योजना से जुड़ी 20 महिलाएं इस प्रशिक्षण के माध्यम से पुरुष-प्रधान माने जाने वाले तकनीकी क्षेत्र में कदम रखकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। प्रशिक्षण में उन्हें वायरिंग, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत, सुरक्षा उपाय और तकनीकी ज्ञान सिखाया गया।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
WFI का बड़ा एक्शन : विनेश फोगाट को नोटिस, 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर, कुश्ती जगत में मचा हड़कंप
खेल
WFI का बड़ा एक्शन : विनेश फोगाट को नोटिस, 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर, कुश्ती जगत में मचा हड़कंप
भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासन और नियमों के पालन को आधार बनाते हुए स्टार पहलवान विनेश फोगाट को 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंटों में भाग लेने से रोक दिया है। महासंघ का कहना है कि सभी खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया और नियमों का पालन अनिवार्य है। यह निर्णय खेल प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
कीर्तिमान नेटवर्क 10 May 2026
शादी की सालगिरह : रोमांटिक तस्वीरों और भावुक मैसेज से सोशल मीडिया पर छाया प्यार
ग्लैमर
शादी की सालगिरह : रोमांटिक तस्वीरों और भावुक मैसेज से सोशल मीडिया पर छाया प्यार
Neha Dhupia और Angad Bedi ने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह 10 मई को मनाई। इस मौके पर नेहा ने इंस्टाग्राम पर दोनों की रोमांटिक और क्यूट तस्वीरें शेयर कीं और अंगद के लिए एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने साथ बिताए 8 सालों की खूबसूरत यादों और एडवेंचर्स का जिक्र किया। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस कपल को सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। दोनों ने 2018 में शादी की थी और अब वे दो बच्चों—बेटी Mehr Bedi और बेटे Guriq Bedi—के माता-पिता हैं।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
शादी के 48 घंटे बाद उठा विवाद : दुल्हन के कथित पुराने रिश्ते ने मचाया बवाल, रिसेप्शन रद्द, मामला थाने तक पहुंचा
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
शादी के 48 घंटे बाद उठा विवाद : दुल्हन के कथित पुराने रिश्ते ने मचाया बवाल, रिसेप्शन रद्द, मामला थाने तक पहुंचा
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के सिर्फ दो दिन बाद बड़ा विवाद हो गया। दुल्हन का कथित बॉयफ्रेंड अचानक उसके ससुराल पहुंचा और दावा किया कि वह पिछले तीन साल से उसके साथ रिलेशनशिप में है। उसने अपने पास दोनों के फोटो और वीडियो होने की बात भी कही, जिससे घर में हंगामा मच गया।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
बॉलीवुड : चमक धमक  के पीछे छिपा कड़वा सच, संघर्ष और सच्चाई की अनकही कहानी
मनोरंजन
बॉलीवुड : चमक धमक  के पीछे छिपा कड़वा सच, संघर्ष और सच्चाई की अनकही कहानी
बॉलीवुड बाहर से जितना चमकदार दिखता है, अंदर उतना ही प्रतिस्पर्धी और जटिल है। कई प्रतिभाशाली कलाकार लगातार मौके न मिलने, गुटबाजी और इंडस्ट्री के दबावों के कारण पीछे छूट जाते हैं। गायिका मधुश्री कहानी भी इसी संघर्ष और इंडस्ट्री की चुनौतियों को उजागर करती है, जहां प्रतिभा के बावजूद स्थायी पहचान बनाना आसान नहीं होता।
कीर्तिमान नेटवर्क 10 May 2026
विश्व रेड क्रॉस दिवस : जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो प्रतिनिधि हुए सम्मानित
महासमुंद
विश्व रेड क्रॉस दिवस : जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो प्रतिनिधि हुए सम्मानित
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महासमुंद जिले की टीम ने सक्रिय एवं उत्कृष्ट सहभागिता दर्ज कराई। “United in Humanity” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 53 जूनियर एवं 7 यूथ रेड क्रॉस वॉलिंटियर्स ने लोकनृत्य, फर्स्ट एड, नाटक और चित्रकला जैसी गतिविधियों के माध्यम से रेड क्रॉस के सात सिद्धांतों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं जिला रेड क्रॉस टीम के नेतृत्व में जिले ने राज्य स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. श्वेतलाना नांगल और दिनेश कुमार साहू को सम्मानित किया गया, जो महासमुंद जिले के लिए गौरव का विषय रहा।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
पुलिस की कार्रवाई : तमनार चौक पर 14.7 टन संदिग्ध कबाड़ जब्त, 31 लाख से ज्यादा की संपत्ति सील
रायगढ़
पुलिस की कार्रवाई : तमनार चौक पर 14.7 टन संदिग्ध कबाड़ जब्त, 31 लाख से ज्यादा की संपत्ति सील
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तमनार चौक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों में लदा 14 टन 700 किलो संदिग्ध लोहा और टीना कबाड़ जब्त किया। धरमजयगढ़ और घरघोड़ा क्षेत्र से आ रहे इन वाहनों की जांच के दौरान चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद सभी वाहन और माल को पुलिस ने सील कर दिया। कुल मिलाकर करीब 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध कबाड़ और संदिग्ध माल के नेटवर्क पर सख्ती से रोक लगाना है।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
हादसा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो ग्रामीणों की मौत
रायगढ़
हादसा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो ग्रामीणों की मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। भेड़ीमुड़ा गांव के निवासी अलेश भगत और महादेव भगत खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया, जिससे दोनों उसके नीचे दब गए।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
जर्जर सड़क ने ली जान : गड्ढों में फिसलकर एसईसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत
कोरबा
जर्जर सड़क ने ली जान : गड्ढों में फिसलकर एसईसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत
कुसमुंडा क्षेत्र में भुट्टा चौक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक दर्दनाक हादसे में एसईसीएल कर्मी दुखीराम की मौत हो गई। बाइक फिसलने के बाद वे ट्रेलर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत व भारी वाहनों के नियंत्रण की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
रायपुर में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मांगी प्रदेश की खुशहाली
धर्म
रायपुर में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मांगी प्रदेश की खुशहाली
राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कीर्तिमान ब्यूरो 10 May 2026
करोड़ों संतानों की एक ही मां : घुचापाली की वह मां जिनके चरणों में पनपता है विश्वास, वात्सल्य और वरदान
छत्तीसगढ़
करोड़ों संतानों की एक ही मां : घुचापाली की वह मां जिनके चरणों में पनपता है विश्वास, वात्सल्य और वरदान
मदर्स डे सिर्फ सांसारिक मां के वात्सल्य को नमन करने का दिन नहीं, उस आदि शक्ति को स्मरण करने का अवसर भी है, जो समस्त सृष्टि की जननी हैं। मदर्स डे के अवसर पर प्रस्तुत यह विशेष फीचर महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित घुचापाली पहाड़ी पर विराजित मां चंडी की महिमा का भावपूर्ण वर्णन है। लोकआस्था का केंद्र हैं। प्राकृतिक पाषाण स्वरूप में विराजी मां की गोद में हरियाली, अथाह जल, शिलाएं और सुख-समृद्धि का विस्तार भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देता है। करोड़ों श्रद्धालुओं की वह सार्वभौमिक मां हैं, जो बिना भेदभाव सभी की प्रार्थनाएं सुनती हैं, कष्ट हरती हैं और अपनी ममता से सबको आच्छादित करती हैं। यहां आने वाला हर श्रद्धालु मां के स्नेह और शक्ति का साक्षात अनुभव करता है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 10 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें