"ED" के लिए 5133 परिणाम मिले
सुशासन तिहार : अछोला में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अछोला में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
संरक्षण : औद्योगिक विकास और पर्यावरण संतुलन को मिल रही मजबूती
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल राज्य में औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा नियमित निरीक्षण, वैज्ञानिक परीक्षण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी उद्योग पर्यावरणीय मानकों का पालन करें।
संरक्षण पर फोकस : खनन प्रभावित क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और स्थायी आजीविका सृजन की दिशा में बड़ा कदम
कोरबा में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की, जबकि मुख्य उपस्थिति मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद ज्योत्सना महंत और अन्य जनप्रतिनिधियों की रही। बैठक में बताया गया कि डीएमएफ कोरबा जिले के विकास का प्रमुख आधार बन चुका है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं। मंत्री ने सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
लोक निर्माण विभाग समीक्षा बैठक : निर्माण कार्यों में तेजी और सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश
इस महत्वपूर्ण बैठक में निर्माण कार्यों की धीमी गति के कारणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन और पोल शिफ्टिंग जैसी बाधाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 2025-26 और 2026-27 की योजनाओं के बजट प्रावधानों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
योजनाओं की समीक्षा : इंद्रावती भवन में सचिव का दौरा, कार्य संस्कृति सुधार पर जोर
नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नवपदस्थ सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने विभागीय संचालनालय और SUDA कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर समयबद्ध उपस्थिति और दक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
दर्दनाक घटना : तरबूज और चिकन खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मेडिकल टीम गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार और अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।
देश
भारत-ओमान गैस पाइपलाइन : 5 अरब डॉलर का मेगा एनर्जी प्रोजेक्ट क्यों है अहम
ओमान–भारत डीप वॉटर पाइपलाइन प्रोजेक्टt (OIDMPP) ओमान से भारत तक प्रस्तावित 1600 KM गहरे समुद्र की गैस पाइपलाइन है, जिसका उद्देश्य सीधे और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति देना है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यह बन चुकी होती तो भारत की निर्भरता Strait of Hormuz जैसे समुद्री मार्गों पर काफी कम हो जाती। यह प्रोजेक्ट ऊर्जा सुरक्षा और लागत नियंत्रण के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है, लेकिन अभी यह केवल प्रस्ताव स्तर पर है।
धर्म
स्वाभिमान पर्व : भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ गूंजा गंधेश्वर महादेव मंदिर परिसर
गंधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के अंतर्गत एक विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोमनाथ से जुड़े मुख्य आयोजन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, साथ ही भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सांसद, विधायक, जिला प्रशासन और कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भगवान गंधेश्वर महादेव की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। सांसद ने सोमनाथ मंदिर को सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताते हुए इसके ऐतिहासिक महत्व और जीर्णोद्धार पर प्रकाश डाला, जबकि विधायक ने इसे सांस्कृतिक चेतना और गौरव का पर्व बताया।
जल जीवन मिशन : मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन के तहत गरियाबंद में पेयजल व्यवस्था को मिली मजबूती
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, गरियाबंद द्वारा मैनपुर विकासखंड के वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। ग्राम तारझर, कुर्वापानी, मठाल और भालूडिग्गी जैसी बसाहटों में हैंडपंप और सोलर पंप स्थापित कर ग्रामीणों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
सेहत
याददाश्त : कमजोर होने के पीछे क्या हैं कारण? जानिए बचाव के तरीके
भारत में भूलने की बीमारी यानी डिमेंशिया और अल्जाइमर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार देश में लाखों बुजुर्ग इससे प्रभावित हैं। बढ़ती उम्र, तनाव, खराब जीवनशैली, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और नींद की कमी इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर पहचान, नियमित व्यायाम, मानसिक गतिविधियां और संतुलित आहार से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बादाम, अखरोट, हरी सब्जियां, फल, दूध, मछली और ओमेगा-3 युक्त भोजन दिमाग को स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना। इस अवसर पर उन्होंने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक पुनर्निर्माण, उसकी आस्था और संघर्षपूर्ण इतिहास का उल्लेख करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।
मनोरंजन
मनी हाइस्ट : धमाकेदार वापसी! प्रोफेसर की टीम फिर करेगी बड़ा मिशन, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Money Heist के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि Netflix ने नए टीजर के जरिए संकेत दिया है कि प्रोफेसर और उनकी टीम जल्द वापसी कर सकती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह सीजन 6 होगा या नई स्पिन-ऑफ सीरीज। शो की लोकप्रिय स्टारकास्ट, खासकर प्रोफेसर और बर्लिन के किरदारों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।