"ED" के लिए 5133 परिणाम मिले
सेहत
मोबाइल फोन : घंटों मोबाइल चला रहे बच्चे, मानसिक और शारीरिक विकास पर पड़ रहा बुरा असर
मोबाइल फोन का बढ़ता इस्तेमाल बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर गंभीर असर डाल रहा है। WHO और कई अंतरराष्ट्रीय रिसर्च के अनुसार जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों में बोलने में देरी, ध्यान की कमी, नींद की समस्या, चिड़चिड़ापन, मोटापा और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल और सोशल मीडिया की लत बच्चों को वास्तविक दुनिया से दूर कर रही है, जिससे उनका व्यवहार और आत्मविश्वास भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करने, आउटडोर गतिविधियों को बढ़ावा देने और घर में डिजिटल अनुशासन लागू करने की जरूरत है।
यात्रा
जहां प्रकृति बोल रही : छत्तीसगढ़ के कश्मीर में पर्यटकों को स्पर्श कर रहे बादल, फिज़ां में मधुर संगीत घोल रही हवाएं
चैतुरगढ़ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की पहाड़ियों पर स्थित एक ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत किला है, जिसे “छत्तीसगढ़ का कश्मीर” कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 3000 फीट ऊंचाई पर बसे इस किले तक पहुंचने का सफर घने जंगलों, घुमावदार रास्तों और मनमोहक वादियों से होकर गुजरता है। कलचुरी राजाओं द्वारा निर्मित यह किला अपनी सामरिक मजबूती और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत : पीएलएफएस 2025 में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, बेरोजगारी घटी
पीएलएफएस 2025 के अनुसार छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर घटकर 2.3% हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। यह सुधार राज्य की मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि-आधारित गतिविधियों, वनोपज खरीदी, स्व-सहायता समूहों, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं का परिणाम माना जा रहा है। नई औद्योगिक नीति और बढ़ते निवेश से रोजगार के नए अवसर भी बने
बड़ा प्रहार : पर्यावरण मानकों से खिलवाड़ पड़ा भारी, रायगढ़ में 25 उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई
रायगढ़ जिले में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिले का AQI फिलहाल ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में बना हुआ है। प्रदूषण और फ्लाई ऐश प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 उद्योगों पर जनवरी से मई 2026 तक 79 लाख रुपये से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई है।
महासमुंद
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही : डिजिटल कैमरे के साथ पहुंचे छात्र, 5 शिक्षक-कर्मचारी तत्काल निलंबित
महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम स्कूल के बोर्ड परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आने पर शिक्षा विभाग ने केंद्राध्यक्ष समेत 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जांच में पता चला कि छात्रों की ठीक से जांच नहीं होने के कारण वे डिजिटल कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष तक ले गए। परीक्षा से जुड़े वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्रवाई की।
खेल
बृजभूषण-विनेश विवाद : फिर गरमाया, तीखे बयान से बढ़ी सियासी और खेल जगत में हलच
बृजभूषण शरण सिंहऔर विनेश फोगाट के बीच विवाद फिर तेज हो गया है। नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से विनेश को बाहर किए जाने के बाद बृजभूषण ने कहा कि उनका WFI के फैसलों से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उन्होंने विनेश पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे “उस गंदगी को साफ कर रहे हैं जो यह महिला पीछे छोड़ गई है।”वहीं विनेश ने अप्रत्यक्ष रूप से जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें हार मानने और संन्यास लेने के लिए मजबूर करना चाहते हैं, लेकिन वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।
अन्य
ड्रैगन बनाम ईगल : ट्रंप की चीन यात्रा में इस बार किसके हाथ होगी वैश्विक व्यापार की कमान
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की आगामी चीन यात्रा एक औपचारिक कूटनीतिक दौरा नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई परीक्षा मानी जा रही है। करीब एक दशक बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, तकनीक, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन और वैश्विक सप्लाई चेन को लेकर तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति Xi Jinping के साथ ट्रंप की मुलाकात इस सवाल का जवाब तलाशेगी कि क्या दोनों देश व्यापार युद्ध को स्थायी समझौते में बदल पाएंगे या फिर दुनिया एक नए आर्थिक शीत युद्ध की ओर बढ़ेगी।
चैंपियन : बिलासपुर की शिविका पांडेय ने राज्य स्तरीय स्केटिंग में रचा इतिहास
रायपुर के सरोना में 9–10 मई 2026 को आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर की शिविका पांडेय ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर रेस के दौरान चोट लगने के बावजूद उन्होंने कांस्य पदक जीता और अगले दिन 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर अपने आयु वर्ग की ओवरऑल चैंपियन बनीं। वे छठवीं कक्षा की छात्रा हैं और रॉयल स्केटिंग क्लब, बिलासपुर में प्रशिक्षण लेती हैं।
आधुनिक कृषि : तकनीकी खेती से आत्मनिर्भर बने किसान महेश कश्यप
छत्तीसगढ़ के बिल्हा क्षेत्र के किसान महेश कश्यप ने उद्यानिकी विभाग की सहायता और आधुनिक कृषि तकनीकों जैसे ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और जैविक खाद का उपयोग कर पारंपरिक खेती से आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने सब्जी उत्पादन विशेषकर बैंगन के साथ अंतरवर्ती फसलों की खेती कर उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बढ़ाई। इससे उनकी आय में दोगुनी वृद्धि हुई और वे अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
रायपुर
बड़ी पहल : AI स्किलिंग से युवाओं को मिलेगा वैश्विक रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर
जिला प्रशासन धमतरी ने युवाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में दक्ष बनाने के लिए “AI Upskilling Course 2026” की शुरुआत की है। इसके तहत प्रवेश परीक्षा का आयोजन पी.जी. कॉलेज धमतरी में किया गया, जिसमें कुल 166 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस पहल के माध्यम से चयनित युवाओं को बेंगलुरु की प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा AI Video Generation, Website Development, AI Agents, Automation Tools, Prompt Engineering जैसी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सेहत
इम्यूनिटी : बढ़ाने से लेकर शरीर को ऊर्जा देने तक, स्प्राउट्स हैं हेल्थ का पावरहाउस
स्प्राउट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन गलत तरीके से खाने पर उल्टी, दस्त, गैस, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार स्प्राउट्स को हमेशा अच्छी तरह धोकर, हल्का उबालकर और सीमित मात्रा में खाना चाहिए। वहीं सही तरीके से सेवन करने पर ये पाचन सुधारने, वजन घटाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।
भीषण गर्मी में राहत : छत्तीसगढ़ के 4,755 सूखते तालाबों को नहरों से मिला पानी
भीषण गर्मी और गिरते भू-जल स्तर के बीच छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर सूखते तालाबों को नहरों के माध्यम से भरा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक प्रदेश के 4,755 तालाबों में पानी पहुंचाया जा चुका है। रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी सहित कई जिलों में तेजी से जल भराव कार्य जारी है। इस पहल से ग्रामीणों को निस्तारी और पेयजल संकट से राहत मिल रही है, वहीं भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।