Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › योजनाओं की समीक्षा : इंद्रावती भवन में सचिव का दौ…
0:00
इंद्रावती भवन में सचिव का दौरा

योजनाओं की समीक्षा : इंद्रावती भवन में सचिव का दौरा, कार्य संस्कृति सुधार पर जोर

नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नवपदस्थ सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने विभागीय संचालनालय और SUDA कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर समयबद्ध उपस्थिति और दक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 May 2026, 11:44 AM · अपडेट: 07 Oct 2026, 06:04 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नवपदस्थ सचिव शंगीता आर. ने आज सुबह विभागीय संचालनालय और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यालयीन कक्षों का भ्रमण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधा संवाद किया और कार्यस्थल पर समयबद्ध उपस्थिति तथा प्रशासनिक दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों द्वारा संचालित कार्यों, शहरी अधोसंरचना विकास, स्वच्छता, जलप्रदाय, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा AMRUT मिशन सहित प्रमुख शहरी विकास परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। शंगीता आर. ने स्पष्ट रूप से कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा लंबित कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की प्रस्तुति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा

बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यों में तेजी और नागरिक सेवाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर सचिव शंगीता आर. ने एक व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि आज ही के दिन वर्ष 2005 में उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन का गौरव प्राप्त हुआ था। उन्होंने इस दिन को अपने प्रशासनिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया

बैठक में SUDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुष्यंत कुमार रायस्त, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा एवं संयुक्त संचालक मिथिलेश अवस्थी सहित विभाग एवं SUDA के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें