"ED" के लिए 5141 परिणाम मिले
शिक्षा
गुजरात मेट्रो में 383 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियर तक के लिए सुनहरा मौका
Gujarat Metro Rail Corporation Limited ने 383 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है, जिसमें स्टेशन कंट्रोलर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर जैसे पद शामिल हैं। इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साइको टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है और चयनित उम्मीदवारों को अहमदाबाद व सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट में नियुक्ति मिलेगी।
छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार 2026 : CM साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू, गांव-गांव पहुंचकर लेंगे योजनाओं का फीडबैक
छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू हुए सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत कर दी है। वे गांव-गांव जाकर जनता से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक ले रहे हैं। जशपुर के सुदूर ग्राम चंदागढ़ में औचक निरीक्षण कर उन्होंने जमीनी स्थिति का जायजा लिया। 10 जून तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेशभर में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जहां समस्याओं का त्वरित समाधान और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
यात्रा
रेलवे का बड़ा फैसला : अब स्लीपर क्लास में भी मिलेगा AC जैसी सुविधाओं का आनंद, 15 मई से बदल जाएगा सफर का अनुभव
भारतीय रेलवे स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए AC जैसी बेडरोल सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसमें साफ-सुथरी चादर, तकिया और कवर ऑन-डिमांड मिलेंगे। यह सेवा सबसे पहले भोपाल से शुरू होकर कुछ ट्रेनों में लागू होगी। शुल्क इस प्रकार होगा: चादर ₹40, तकिया ₹30, पूरा सेट ₹70। यात्री इसे IRCTC ऐप, ट्रेन में स्टाफ या स्टेशन काउंटर से बुक कर सकते हैं। इससे यात्रियों को भारी सामान ले जाने से राहत मिलेगी और सफर अधिक आरामदायक व स्वच्छ होगा।
ग्लैमर
धमाल जारी : भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन भी मजबूत पकड़, 220 करोड़ पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हॉरर-कॉमेडी फिल्म “भूत बंगला” बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और 15वें दिन भी इसकी कमाई और दर्शकों की रुचि बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत और ओवरसीज मिलाकर लगभग 180–220 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म को खासकर फैमिली ऑडियंस और हॉरर-कॉमेडी कंटेंट के कारण अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि इसने कई मिड-बजट फिल्मों के 10–15 दिन के कलेक्शन ट्रेंड को पीछे छोड़ दिया है और तीसरे हफ्ते में भी स्थिर प्रदर्शन बनाए रखा है।
छत्तीसगढ़
RTO में इंटरनेट ठप : मोबाइल हॉटस्पॉट के सहारे चल रहा काम, लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन सब अटके
छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में इंटरनेट सेवा प्रदाता Smart Link Solution Private Limited का अनुबंध समाप्त होने के बाद RTO और DTO कार्यालयों की ऑनलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। हाई-स्पीड इंटरनेट बंद होने से अब पूरा काम मोबाइल हॉटस्पॉट और निजी डेटा कनेक्शन के सहारे चल रहा है।
शिक्षा
IIT भिलाई में 47 पदों पर भर्ती, 40 साल तक के युवाओं के लिए मौका
Indian Institute of Technology Bhilai (IIT भिलाई) ने नॉन-टीचिंग के कुल 47 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 18 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। पदों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को लेवल-3 से लेवल-10 तक का वेतन दिया जाएगा।
शिक्षा
बैंकिंग सेक्टर में बड़ा मौका : Union Bank ने निकाली 1865 पदों पर भर्ती
Union Bank of India ने 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रायगढ़
हत्या : 5,000 रुपये के उधार ने ली जान, निर्माणाधीन मकान के पीछे मिली लाश, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
रायगढ़ के कुम्हिचुआ गांव में 30 वर्षीय देवव्रत तुरी की हत्या का मामला सामने आया। उनका शव घर के पीछे बाड़ी में मिला, और पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि गांव के ही करमसाय नगेसिया ने 6 साल पुराने ₹5,000 के कर्ज विवाद के चलते गुस्से में आकर हत्या की। उसने शादी से लौटते वक्त देवव्रत को अकेला पाकर उसका गला दबा दिया और शव को छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
धान से गेंदा तक : छत्तीसगढ़ के किसान की बदली तकदीर, लाखों में कमाई
छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर फूलों की खेती की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। रायगढ़ जिले के किसान आनंदराम सिदार ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन और उद्यानिकी विभाग के सहयोग से गेंदा की वैज्ञानिक खेती अपनाई। पहले जहां धान से सीमित मुनाफा मिलता था, वहीं अब गेंदा की खेती से उन्होंने कम क्षेत्र में लाखों रुपये की आमदनी हासिल की। उनकी सफलता से प्रेरित होकर अन्य किसान भी नगदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
डिजिटल जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 30 मई तक घर-घर सर्वे अभियान
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक चल रहा है, जिसमें 51,300 प्रगणक और 9,000 पर्यवेक्षक घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर डिजिटल माध्यम से जानकारी एकत्र कर रहे हैं। यह जनगणना पूरी तरह मोबाइल ऐप आधारित है और बड़ी संख्या में लोगों ने स्व-गणना में भी भाग लिया है। प्रशासन ने लापरवाही पर सख्ती बरतते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नागरिकों की जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और इसका उपयोग केवल विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा।
देश
प्रशासनिक फेरबदल : 62 IPS अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के बदले गए SP
मध्य प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है, 62 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया। 24 जिलों में नए SP नियुक्त हुए (लगभग आधे जिले प्रभावित)। भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के पुलिस कमिश्नरेट में भी बदलाव हुए। ADG और DIG स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया।
महासमुंद
विकास या विनाश : सड़क बनाने बागबाहरा के द्वारतराकला में रातों रात जड़ से उखाड़ फेंके सैकड़ों फलदार पेड़
आदिवासी आजीविका पर गहरा संकट : सड़कें आवाजाही के लिए होती हैं, उजाड़ने के लिए नहीं। बागबाहरा के द्वारतराकला में विकास के नाम पर जो हुआ, वह पेड़ों की कटाई नहीं, आदिवासी संस्कृति और उनकी आजीविका की हत्या है। जिन पेड़ों को पीढ़ियों ने सींचा, उन्हें सरकारी मशीनों ने चंद घंटों में मिट्टी में मिला दिया।