"ED" के लिए 5136 परिणाम मिले
पंचायत दौरा : लखपति दीदियों से संवाद, चौपाल में नामकरण और विकास घोषणाएँ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत के बैगा बाहुल्य कमराखोल में औचक दौरा किया और आम के पेड़ों के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने पीएम जनमन योजना के कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। चौपाल में लखपति दीदियों ने अपने-अपने आजीविका अनुभव साझा किए, जिनमें महुआ संग्रह, निर्माण कार्य, सामग्री आपूर्ति और सब्जी उत्पादन शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए उन्हें आगे और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
छत्तीसगढ़
सजग कोरबा : जब 75 चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले 11 लाख के मोबाइल
कोरबा साइबर पुलिस ने CEIR पोर्टल और तकनीकी ट्रैकिंग की मदद से 4 महीनों में 200 से अधिक और हाल ही में 75 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 11.50 लाख रुपये है। ये मोबाइल अलग-अलग जिलों और राज्यों से ट्रेस किए गए। ऑपरेशन में Apple, Samsung, Vivo, Oppo, Redmi और OnePlus जैसे ब्रांड शामिल थे। मोबाइल वापस मिलने पर कई लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे उसे ट्रैक करना संभव हो सके।
धर्म
रामभक्ति की गूंज : रामभद्राचार्य की रामकथा में उमड़ी श्रद्धा, धीरेंद्र शास्त्री के आगमन से बढ़ा उत्साह
बिजेथुआ महावीरन धाम में चल रही जगतगुरु रामभद्राचार्य की रामकथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से भर गया। कथा के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को संस्कार, शिक्षा और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने परिवार और समाज में एकता, माता-पिता व गुरु के सम्मान और कर्तव्यपालन को सच्ची भक्ति बताया।
समय-सीमा बैठक : कलेक्टर ने सुशासन तिहार, जनगणना और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट में समय-सीमा बैठक लेकर शासकीय योजनाओं, सुशासन तिहार, जनगणना 2027 और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने समाधान शिविरों में आवेदनों के त्वरित निराकरण, पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ वितरण और अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विकसित संकल्प यात्रा (5–20 मई) के तहत किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। साथ ही जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य, आधार आधारित उपस्थिति, ई-फाइल प्रणाली, चावल वितरण और जल संरक्षण अभियान ‘मोर गांव मोर पानी 2.0’ को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
महकमे में बड़ी सर्जरी : कमिश्नर ने किए 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों की बदली सूरत
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 136 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इनमें 2 SI, 16 ASI और 118 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल शामिल हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और इसका उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना बताया गया है।
शिविर : 314 में से 250 से अधिक आवेदनों का मौके पर समाधान, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे ‘सुशासन तिहार’ अभियान के तहत धमतरी जिले के कुकरेल में आयोजित समाधान शिविर में प्रशासन ने 314 में से 250 से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया। इस शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और अधिकांश को तुरंत मंजूरी या प्रक्रिया में लिया गया। जल संसाधन, स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि और महिला-बाल विकास विभाग के माध्यम से लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ भी दिया गया। अभियान का उद्देश्य प्रशासन को जनता के करीब लाना और शिकायतों का तेज, पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।
शिक्षा
CG Vyapam Recruitment : व्यापमं में 69 सब ऑडिटर पदों पर भर्ती, 22 मई तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने सब ऑडिटर के 69 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 तक चलेगी। कॉमर्स ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी और चयन सूची 1 वर्ष तक वैध रहेगी।
छत्तीसगढ़
ओवरटाइम स्कैम : शराब दुकानों में 115 करोड़ का घोटाला, ACB-EOW ने 7 आरोपियों को दबोचा
छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े मैनपावर घोटाले में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 2019 से 2024 के बीच शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के नाम पर करीब 115 करोड़ रुपये “ओवरटाइम” के रूप में जारी किए गए, लेकिन यह राशि कर्मचारियों तक नहीं पहुंची और अधिकारियों व बिचौलियों ने फर्जी बिलों के जरिए आपस में बांट ली।
छत्तीसगढ़
संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष, 5 दावेदारों में से मिला चयन
संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पद के लिए कुल 5 महिला नेताओं ने दावेदारी की थी और दिल्ली में इंटरव्यू भी हुआ था।
अंतिम दौर में मुकाबला मुख्य रूप से संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के बीच रहा, लेकिन संगठन ने अंततः संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई।
छत्तीसगढ़
वन विभाग की रेड : मादा नीलगाय का शिकार कर मांस पकाने की तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार
पिथौरा वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों ने एक मादा नीलगाय का शिकार कर उसका मांस पकाने की तैयारी की, लेकिन सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार फरार हैं। सभी पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अलग घटना में घायल हिरण का उपचार कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
ग्लैमर
Met Gala 2026 : तीन करोड़ की टिकट वाली ‘फैशन की सबसे बड़ी रात’ सितारे क्यों आते हैं मुफ्त में, कब और कहां देखें लाइव
न्यूयॉर्क में होने वाला Met Gala 2026 4 मई को आयोजित होगा, जिसे भारत में 5 मई को देखा जा सकेगा। करोड़ों की टिकट के बावजूद सितारे मुफ्त में शामिल होते हैं। इस बार ‘Fashion is Art’ थीम पर आधारित इवेंट में बियॉन्से, निकोल किडमैन और वीनस विलियम्स बतौर होस्ट नजर आएंगे।
देश
असम चुनाव : शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत, सीएम हिमंत 12 हजार वोट से आगे
असम के 35 जिलों में बनाए गए 40 केंद्रों पर मतगणना की जा रही है। अधिकारियों ने बड़े निर्वाचन क्षेत्रों वाले जिलों में विशेष व्यवस्था की है। नगांव में मतगणना तीन अलग-अलग स्थानों पर हो रही है, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में प्रत्येक में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।