Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › वन विभाग की रेड : मादा नीलगाय का शिकार कर मांस पक…
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
छत्तीसगढ़

वन विभाग की रेड : मादा नीलगाय का शिकार कर मांस पकाने की तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

पिथौरा वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों ने एक मादा नीलगाय का शिकार कर उसका मांस पकाने की तैयारी की, लेकिन सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार फरार हैं। सभी पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अलग घटना में घायल हिरण का उपचार कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 04 May 2026, 05:35 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 01:09 AM
पिथौरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र में वन्यजीव शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुखीपाली गांव के शांतिनगर में ग्रामीणों ने एक मादा नीलगाय का शिकार कर उसका मांस पकाने की तैयारी कर ली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7 बजे ईश्वर कुमार और टंकधर रात्रे भालुडोंगरी क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक मादा नीलगाय कुत्तों के हमले से कमजोर हो चुकी थी। दोनों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मार डाला।

खेत में ले जाकर मांस पकाने लगे, तभी पहुंची टीम

नीलगाय को मारने के बाद आरोपी उसे पास के खेत में ले गए और मांस पकाने की तैयारी करने लगे। इस दौरान अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इसी बीच किसी ने वन विभाग को सूचना दे दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखराम निराला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जोहित झरेखा को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सुरेंद्र झरेखा को भी हिरासत में लिया गया।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी ईश्वर कुमार, टंकधर रात्रे, सचिन प्रधान और विद्याधर प्रधान फरार हैं। वन विभाग की टीम उनकी तलाश कर रही है।

4 साल की थी मादा नीलगाय

वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखराम निराला ने बताया कि मृत नीलगाय की उम्र करीब 4 वर्ष थी। चश्मदीद ग्रामीण महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अलग घटना: पेड़ से टकराकर हिरण घायल

वहीं, गिरना गांव के जंगल कक्ष क्रमांक 229 में एक हिरण पेड़ से टकराकर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उपचार किया। हालत सुधरने के बाद हिरण को वापस जंगल में छोड़ दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें