"राजनीति" के लिए 938 परिणाम मिले
कांग्रेस
राहुल गांधी का सीक्रेट मिशन : कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूती का मंत्र, टपरी पर चाय और सियासी घमासान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के 10 दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। करीब चार घंटे तक चली बैठकों में उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।
राष्ट्रीय
भारत-चीन : नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक आज से, क्या अजित डोभाल के सामने झुकेगा चीन?
भारत की मेजबानी में सोमवार से BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस अहम बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval करेंगे। आधिकारिक तौर पर बैठक का फोकस आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों के दुरुपयोग जैसी वैश्विक चुनौतियों पर रहेगा, लेकिन सबसे अधिक ध्यान भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर होगा।
विदेश
बढ़ीं अटकलें : क्या मध्य-पूर्व में इस्लामिक नाटो की नींव पड़ रही है? काहिरा में चार देशों की अहम बैठक
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े घटनाक्रमों के बीच मुस्लिम देशों के संभावित नए कूटनीतिक एवं सुरक्षा गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी संदर्भ में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचेंगे, जहां मिस्र, सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के विदेश मंत्री 'R-4' समूह की चौथी बैठक में हिस्सा लेंगे।
देश
महुआ के तेवर बरकरार : केंद्र की तारीफ पर मची हलचल के बीच साफ किया रुख, बोलीं-दीदी ही टीएमसी की पहचान
केंद्र सरकार के एक फैसले की सराहना करने के बाद महुआ मोइत्रा के टीएमसी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी निष्ठा पूरी तरह ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के साथ है। महुआ ने कहा कि टीएमसी की पहचान और राजनीतिक ताकत ममता बनर्जी से जुड़ी है।
विदेश
फ्लाइंग व्हाइट हाउस : राष्ट्रपति ट्रंप ने पेश किया नया एयरफोर्स वन, कतर से मिले 3300 करोड़ के इस विमान पर अमेरिका में बवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कतर से मिले 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,300 करोड़ रुपये) के आलीशान Boeing 747-8 जेट को नए अस्थायी Air Force One के रूप में पेश किया है। विमान को राष्ट्रपति की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक संचार, सुरक्षा और मिसाइल-रोधी प्रणालियों से लैस किया गया है।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप, अध्यक्ष पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
तिल्दा-नेवरा में खनिज अधिकारियों से कथित बदसलूकी और धमकी के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष के पति डॉ. खुमान वर्मा पर एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
विवाद : स्कूलों में धार्मिक गतिविधियों पर बहस तेज, कांग्रेस ने लगाए आरोप
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बच्चों से कराए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। 16 जून से स्कूल खुलने के बाद सुबह की प्रार्थना से लेकर मिड-डे मील से पहले भोजन मंत्र तक मंत्रजाप को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर वैचारिक एजेंडा थोपने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस
ढाई साल बाद समीक्षा पर सवाल : डहरिया बोले- उपलब्धियां होतीं तो आत्ममंथन की जरूरत नहीं पड़ती
पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सरकार की ढाई साल की समीक्षा बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कार्यकाल के बीच में ही व्यापक समीक्षा की जरूरत पड़ रही है, तो यह सरकार के प्रदर्शन पर प्रश्नचिह्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को विकास और रोजगार के ठोस परिणाम नहीं मिले हैं तथा सरकार को बैठकों के बजाय जमीन पर काम दिखाना चाहिए।
कांग्रेस
माफियाराज की आग में जलता छत्तीसगढ़ : भाजपा शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सत्ता संरक्षण में फल-फूल रहा अपराध - डॉ. रश्मि चंद्राकर
भाजपा नेता को कथित रूप से जिंदा जलाने की घटना पर कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफियाराज और अपराध बढ़ रहे हैं तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो गई है। डॉ. चंद्राकर ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
रक्षा
सीमा पर फिर बढ़ी तपिश : नो-मैन्स लैंड में फंसे 4 लोग, BSF और BGB के बीच पुश-इन को लेकर तनातनी
भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बांग्लादेश के मेहरपुर क्षेत्र में BGB ने दावा किया है कि उसने BSF द्वारा चार लोगों को कथित तौर पर बांग्लादेश में धकेलने के प्रयास को विफल कर दिया। फिलहाल एक पुरुष और तीन महिलाएं दोनों देशों की सीमा के बीच नो-मैन्स लैंड में फंसी हुई हैं।
भाजपा
यूपी में खेला : ओम प्रकाश राजभर का दावा-सपा में होगी बड़ी टूट, असली चाचा संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) जल्द ही टूट सकती है और इसमें आंतरिक असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सपा के बचे हुए हिस्से का नेतृत्व “अखिलेश यादव के असली चाचा” कर सकते हैं, जिसका इशारा उन्होंने रामगोपाल यादव या शिवपाल यादव की ओर किया।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
चक्काजाम : किसानों संग धरने पर बैठीं विधायक यशोदा वर्मा
नेतृत्व और राजनीतिक समर्थन यह प्रदर्शन स्थानीय जनप्रतिनिधियों (निर्मला विजय वर्मा, लाल रोहित सिंह पुलस्त्य, प्रेमलाल साहू) के नेतृत्व में हुआ। आंदोलन को समर्थन देने खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और पूर्व विधायक छन्नी साहू भी मौके पर पहुंचीं और किसानों के साथ धरने पर बैठीं।