"विष्णु देव साय" के लिए 456 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ हर्बल्स के दिवाली गिफ्ट पैक लॉन्च, महिला समूहों को मिलेगा लाभ
Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री निवास में ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया। प्रीमियम और सामान्य श्रेणियों में तैयार इन पैक में जामुन जूस, आंवला कैंडी, महुआ कुकीज़, शहद, ग्रीन टी सहित कई स्थानीय उत्पाद शामिल हैं। इनकी बिक्री संजीवनी केंद्रों के माध्यम से की जाएगी।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, 3100 रुपए में धान खरीदी को मंजूरी
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में धान खरीदी, बिजली बिल में राहत, सड़क निर्माण, पर्यटन विकास, रेल परियोजना और खेल सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, पर्यटन विकास के लिए ₹500 करोड़ और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया।
राज्य सरकार
Dhamtari News: मूर्तिकार की बेटी को मिली 20 हजार रुपए की सहायता, पढ़ाई में मिलेगी मदद
Dhamtari News: धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी निवासी मूर्तिकार मनोज कुमार गंगबेर की बेटी ऐश्वर्या को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली है। सीमित आय के बावजूद बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहे मनोज गंगबेर के लिए यह मदद राहत लेकर आई है।
राज्य सरकार
CG Cabinet News: आज किन मुद्दों पर होगा फैसला, धान खरीदी नीति पर टिकी निगाहें
CG Cabinet News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हुई। बैठक में धान खरीदी सीजन 2026-27, कस्टम मिलिंग नीति, राज्योत्सव की तैयारियों और कर्मचारी संगठनों की मांगों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक के फैसलों पर प्रदेश के किसानों और कर्मचारियों की नजरें टिकी हैं।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे श्रद्धालु, चेहरे पर दिखी खुशी
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 30 श्रद्धालुओं ने 21 से 24 अक्टूबर तक अयोध्या और काशी की चार दिवसीय निःशुल्क यात्रा की।
राज्य सरकार
Bastar Development: सुरक्षा कैंप बने शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा, गांवों तक पहुंच रहीं सरकारी सुविधाएं
Bastar Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए करीब 200 सुरक्षा कैंपों को ‘शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। पहले चरण में 70 कैंपों को सेवा केंद्रों में बदला जा रहा है।
राज्य सरकार
Ramlala Darshan Yojana: 3,062 श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, अब 204 और होंगे रवाना
Ramlala Darshan Yojana: जशपुर जिले के 204 श्रद्धालु 27 अक्टूबर को अयोध्या रवाना होंगे। योजना के तहत श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने और भोजन का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी।
रायपुर
BJP Chhattisgarh: एक्शन मोड में स्मृति ईरानी, संगठन की मजबूती पर रहेगा फोकस
BJP Chhattisgarh: भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रायपुर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को बिना बुलावे कार्यालय नहीं आने की हिदायत दी। दो दिवसीय दौरे में वह प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों-विधायकों और कोर ग्रुप के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी।
रायपुर
Raipur News: स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
Raipur News: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान संगठन से जुड़ी कई बैठकें होंगी।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: गढ़फुलझर के रामचंडी मंदिर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, मंदिर में डोम निर्माण के लिए 50 लाख देने की घोषणा
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित गढ़फुलझर के मां रनेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में 50 लाख रुपए की लागत से भव्य डोम निर्माण कराने की घोषणा की।
महासमुंद
Chhattisgarh Visit: विष्णुदेव साय से मिले सांसद धर्मेंद्र प्रधान, विभिन्न विषयों पर चर्चा
Chhattisgarh Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई
राज्य सरकार
Mahasamund News: बसना में कोलता समाज का स्नेह सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय ने मां रामचंडी के किए दर्शन
Mahasamund News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले उन्होंने रामचंडी मंदिर में मां रणेश्वर रामचंडी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।