Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी Contractors Protest: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, 5,000 करोड़ के बकाये भुगतान के लिए आज राजधानी में अनोखा प्रदर्शन Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी Contractors Protest: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, 5,000 करोड़ के बकाये भुगतान के लिए आज राजधानी में अनोखा प्रदर्शन
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन …
Devotees benefit from Chhattisgarh pilgrimage scheme(Image Source: CGDPR)
Devotees benefit from Chhattisgarh pilgrimage scheme(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे श्रद्धालु, चेहरे पर दिखी खुशी

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 30 श्रद्धालुओं ने 21 से 24 अक्टूबर तक अयोध्या और काशी की चार दिवसीय निःशुल्क यात्रा की।

स
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 11:45 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी के दर्शन करने की इच्छा हर श्रद्धालु के मन में होती है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों और अन्य परिस्थितियों के कारण अनेक लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर सरकार द्वारा संचालित रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना ऐसे श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मनोकामनाओं को साकार कर रही है
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के श्रद्धालुओं के लिए यह योजना धार्मिक आस्था के साथ खुशियों और अविस्मरणीय अनुभवों की सौगात लेकर आई है।
योजना के अंतर्गत जिले के 30 श्रद्धालुओं ने 21 से 24 अक्टूबर तक चार दिवसीय निःशुल्क तीर्थ यात्रा में अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए। 

निःशुल्क तीर्थ यात्रा से पूरा हुआ दर्शन का सपना

भगवान श्रीराम और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। उन्होंने यात्रा को जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पवनी निवासी मनोहर लाल साहू के लिए यह तीर्थ यात्रा किसी सपने के साकार होने से कम नहीं थी। उन्होंने भावुक होकर बताया कि कभी सोचा भी नहीं था कि रेलगाड़ी से दूसरे राज्य जाकर भगवान श्रीराम और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। वर्षों से मन में संजोई इच्छा शासन की इस योजना से पूरी हो गई। यात्रा के दौरान आवागमन, भोजन और दर्शन की बेहतर व्यवस्था के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जैसे अनेक श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी की है।

बिना आर्थिक बोझ के पूरी हुई मन की मुराद

सारंगढ़ निवासी वृंदा यादव के लिए भी यह यात्रा जीवन की अनमोल स्मृति बन गई। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम और काशी विश्वनाथ के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सुखद और अविस्मरणीय अनुभव रहा। यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होने से उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ा।परिवहन, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था ने यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाया। यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई है।

श्रद्धालुओं के जीवन में आई आस्था और खुशियों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना से अब तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 330 से अधिक नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। विशेषकर वरिष्ठजनों और आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। राज्य शासन और जिला प्रशासन के समन्वय से श्रद्धालुओं को निःशुल्क परिवहन, भोजन और मंदिर दर्शन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि इस चार दिवसीय तीर्थ यात्रा के लिए चयनित 30 श्रद्धालुओं को कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया था। 

तीर्थ दर्शन योजना से साकार हो रहे श्रद्धालुओं के सपने

रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उनके जीवन में सुखद अनुभूतियां जोड़ रही है। अयोध्या और काशी से लौटे मनोहर लाल साहू और वृंदा यादव जैसे श्रद्धालुओं की मुस्कान इस योजना की सफलता की जीवंत मिसाल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह पहल वर्षों से संजोए सपनों को साकार कर श्रद्धालुओं के जीवन में आस्था, संतोष और खुशियों का नया अध्याय लिख रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें