Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: पत्नी से विवाद के बाद कमरे में गया युवक, सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला शव Crime News: मंत्री खुशवंत साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट, आरोपी गिरफ्तार Girls Hostel News: कांकेर के छात्रावास में मिली 12वीं की छात्रा की लाश, जांच में जुटी पुलिस Property Fraud Case: शासकीय जमीन बेचने का सौदा कर 45.21 लाख लेने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार Bus Accident: वीआईपी रोड पर आरजीपीवी की बस बिजली के खंभे से टकराई, हादसे में कई छात्र-कर्मचारी घायल Supreme Court Notice: गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी Bilaspur News: पत्नी से विवाद के बाद कमरे में गया युवक, सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला शव Crime News: मंत्री खुशवंत साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट, आरोपी गिरफ्तार Girls Hostel News: कांकेर के छात्रावास में मिली 12वीं की छात्रा की लाश, जांच में जुटी पुलिस Property Fraud Case: शासकीय जमीन बेचने का सौदा कर 45.21 लाख लेने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार Bus Accident: वीआईपी रोड पर आरजीपीवी की बस बिजली के खंभे से टकराई, हादसे में कई छात्र-कर्मचारी घायल Supreme Court Notice: गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Dhamtari News: मूर्तिकार की बेटी को मिली 20 हजार …
Aishwarya gets ₹20,000 aid(Image Source: CGDPR)
Aishwarya gets ₹20,000 aid(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Dhamtari News: मूर्तिकार की बेटी को मिली 20 हजार रुपए की सहायता, पढ़ाई में मिलेगी मदद

Dhamtari News: धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी निवासी मूर्तिकार मनोज कुमार गंगबेर की बेटी ऐश्वर्या को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली है। सीमित आय के बावजूद बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहे मनोज गंगबेर के लिए यह मदद राहत लेकर आई है।

स
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 03:49 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari News: पत्थरों को तराशकर खूबसूरत मूर्तियों का आकार देने वाले एक पिता की सबसे बड़ी ख्वाहिश है कि उसकी बेटियां पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारें। अपनी कला से दूसरों की आस्था और कल्पनाओं को साकार करने वाला यह पिता अब अपनी बेटियों के सपनों को भी नई उड़ान देना चाहता है। धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी निवासी मूर्तिकार मनोज कुमार गंगबेर की इसी उम्मीद को छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना ने नया संबल दिया है। योजना के तहत उनकी बेटी ऐश्वर्या को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलने से परिवार में खुशी और आत्मविश्वास का नया संचार हुआ है।

बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने

मनोज कुमार गंगबेर अपनी मेहनत और कलात्मक हुनर से पत्थरों को आकर्षक मूर्तियों में ढालते हैं, मूर्तिकारी ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। काम के ऑर्डर के अनुसार होने वाली आमदनी से घर की जरूरतें पूरी करने के साथ दो बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए आसान नहीं था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देने का संकल्प लिया। 
उनकी इच्छा थी कि बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और जीवन में आगे बढ़ें, इसी दौरान श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक गंगबेर को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बेटी ऐश्वर्या के लिए आवेदन किया। 

पत्थर को मूर्ति का आकार देते मूर्तिकार मनोज कुमार गंगबेर

ऐश्वर्या की पढ़ाई को मिला सहारा

आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और पात्रता संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपए की सहायता राशि सीधे ऐश्वर्या के बैंक खाते में अंतरित की गई। बेटी के खाते में सहायता राशि पहुंचने से परिवार की आर्थिक चिंता कुछ कम हुई है, इस राशि से ऐश्वर्या की शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। गंगबेर के लिए यह सहयोग इसलिए भी विशेष है, क्योंकि अब वे अपनी आजीविका के साथ बेटी की पढ़ाई को लेकर अधिक आश्वस्त हैं। जिस पिता के हाथ पत्थरों को सुंदर आकार देते हैं, उन्हीं हाथों की मेहनत से संजोए गए बेटी के सपनों को अब शासन की योजना का सहारा मिला है। 

मनोज गंगबेर ने जताया आभार

मनोज कुमार गंगबेर खुशी व्यक्त करते हुए कहते हैं,  कि मूर्तिकारी से होने वाली सीमित आमदनी में परिवार चलाने के साथ बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाना कठिन होता है। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मेरी बेटी ऐश्वर्या को 20 हजार रुपए मिले हैं। इससे उसकी पढ़ाई में मदद मिलेगी और हमारी चिंता भी कम हुई है। इस सहयोग के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम विभाग का हृदय से आभारी हूं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में संचालित योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही हैं। 

योजना से बेटियों के सपनों को सहारा

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बेटियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके बेहतर भविष्य की राह आसान बना रही है। लोहरसी की ऐश्वर्या की यह कहानी केवल 20 हजार रुपए की सहायता मिलने की नहीं, बल्कि उस पिता के विश्वास और उम्मीदों को मजबूती मिलने की कहानी है, जो अपनी मेहनत से बेटियों के सपनों को साकार करना चाहता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें