Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bus Accident: वीआईपी रोड पर आरजीपीवी की बस बिजली के खंभे से टकराई, हादसे में कई छात्र-कर्मचारी घायल Supreme Court Notice: गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी Chhattisgarh Crime News: ईंट भट्ठे पर काम करने के विवाद में किसान से मारपीट Raipur News: लाभांडी में मिली 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश, हत्या की आशंका Chhattisgarh News: आयुर्वेदिक दवा खरीदी पर विवाद, दो सरकारी कंपनियों पर उठे सवाल ED raids: रायपुर-दुर्ग में ED की हलचल, कई ठिकानों पर जांच की सूचना Bus Accident: वीआईपी रोड पर आरजीपीवी की बस बिजली के खंभे से टकराई, हादसे में कई छात्र-कर्मचारी घायल Supreme Court Notice: गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी Chhattisgarh Crime News: ईंट भट्ठे पर काम करने के विवाद में किसान से मारपीट Raipur News: लाभांडी में मिली 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश, हत्या की आशंका Chhattisgarh News: आयुर्वेदिक दवा खरीदी पर विवाद, दो सरकारी कंपनियों पर उठे सवाल ED raids: रायपुर-दुर्ग में ED की हलचल, कई ठिकानों पर जांच की सूचना
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Passenger Bus Safety: बस स्टैंड पर यात्री बसों की…
Bus Inspection in Rajnandgaon(Image Source: CGDPR)
Bus Inspection in Rajnandgaon(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Passenger Bus Safety: बस स्टैंड पर यात्री बसों की जांच, नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना

Passenger Bus Safety: राजनांदगांव में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और यात्री बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर सघन जांच अभियान चलाया। खैरागढ़ रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में 26 यात्री वाहनों की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं मिलने पर 9,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।

स
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 02:44 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Passenger Bus Safety: परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव ने बताया कि दुर्ग परिवहन उडऩदस्ता दल द्वारा खैरागढ़ रोड एवं बस स्टैंड क्षेत्र में जांच प्वाइंट लगाकर यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी परिवहन, निर्धारित दर से अधिक यात्री किराया वसूली सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं परिवहन नियमों के पालन की जांच की गई। 

दस्तावेजों की कमी पर नोटिस जारी

इस दौरान कुल 26 यात्री वाहनों की जांच की गई तथा विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत कुल 9500 रूपए शमन शुल्क वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के संबंध में 29 बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, 26 वाहनों के बीमा, 5 वाहनों के परमिट तथा 91 वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है तथा वाहन स्वामियों को आवश्यक दस्तावेजों का नवीनीकरण कराकर नियमानुसार वाहन संचालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई  

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव द्वारा बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यात्री बसों जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सभी बस संचालकों एवं वाहन स्वामियों को वाहनों के फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित यात्री क्षमता एवं किराया दरों का अनिवार्य रूप से पालन करने कहा गया है। परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें