"साइबर सेल" के लिए 87 परिणाम मिले
रायगढ़
शर्मनाक वारदात : फर्जी पुलिस बनकर विधवा से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी ने महिला से मुलाकात कर खुद को पुलिसकर्मी बताया और भरोसा जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा चोरी-छिपे अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए।
अंबिकापुर (सरगुजा)
जागरूकता अभियान : नुक्कड़ नाटक से दिया ठगी से बचाव का संदेश
सरगुजा पुलिस द्वारा अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में विशेष साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुए इस अभियान में साइबर सेल, पुलिस मितान और वॉलंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और जागरूकता गतिविधियों के जरिए लोगों को ऑनलाइन ठगी, UPI-OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग से बचाव की जानकारी दी।
बेमेतरा
अनोखी मिसाल : डीआईजी रामकृष्ण साहू ने पौधारोपण कर बांटा हरियाली का संदेश
बेमेतरा में डीआईजी रामकृष्ण साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने फलदार, छायादार और फूलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
बड़ी कार्रवाई : 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 75 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोहला-मानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 800 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। मानपुर में वाहन जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक से रॉयल स्टेज, बीयर और गोवा व्हिस्की सहित करीब 50.28 लाख रुपये की शराब बरामद हुई।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : उरला में पुलिस की ने महिला समेत दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार!
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत उरला के पारधी पारा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ACCU और उरला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महासमुंद
चोरों का प्रहार : नल-जल योजना के पाइप उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय कबाड़ नेटवर्क से जुड़े 8 आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली क्षेत्र के ग्राम ललितपुर में चल रही नल-जल योजना के तहत पानी टंकी निर्माण और पाइप फिटिंग कार्य से लोहे के पाइप चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। भंवरपुर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें चोरों के साथ-साथ कबाड़ खरीदने वाले भी शामिल हैं।
मुंगेली
ऑपरेशन बाज : लोरमी में खूनी संघर्ष के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए
मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा तेली में हुए जानलेवा चाकू हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 30 दिसंबर 2025 को हुए इस विवाद में विश्राम यादव और कमलेश यादव गंभीर रूप से घायल हुए थे।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
पुलिस का शिकंजा : घने जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के भड़सेना जंगल में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर अंबागढ़ चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा, जहां से 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से 1.13 लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और ताश सहित कुल 3.47 लाख रुपये का मशरूका जब्त हुआ।
कबीरधाम
भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.13 लाख रुपये के साथ जुआरी पकड़े
कवर्धा पुलिस ने करपात्री चौक स्थित एक मकान में चल रहे अवैध जुए के फड़ पर छापा मारकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर की। मौके से ₹2.13 लाख नकद, 52 पत्ती ताश और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
दुर्ग
साइबर फ्रॉड : गैस एजेंसी का फर्जी नंबर डालकर बुजुर्ग को लगाया 1.95 लाख का चूना
दुर्ग जिले के भिलाई में साइबर ठगों ने गैस एजेंसी के फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए 65 वर्षीय बुजुर्ग से 1.95 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। सिलेंडर न मिलने पर पीड़ित ने इंटरनेट से नंबर सर्च किया, जिसके बाद ठगों ने खुद को गैस एजेंसी कर्मचारी बताकर पहले 10 रुपए का ट्रांजेक्शन करवाया और फिर बैंक खातों से बड़ी रकम निकाल ली।
रायपुर
चेतावनी : डायल 112 भर्ती का वायरल पोस्टर फेक, न करें भरोसा
छत्तीसगढ़ में डायल 112 इमरजेंसी सेवा के ड्राइवर भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्टर वायरल हुआ है, जिसमें 13 जिलों में भर्ती, 13 हजार रुपये वेतन और अन्य शर्तों का दावा किया गया था। पुलिस और डायल 112 प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह पोस्टर पूरी तरह फर्जी है और विभाग द्वारा कोई भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।
रायपुर
रीवा हादसा : दो जैन साध्वियों की मौत मामले में SIT गठित, 10 सदस्यीय टीम करेगी गहन जांच
रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 20 मई को कलेक्ट्रेट के सामने तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो जैन साध्वियों, आर्यिका श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी, की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता और जांच में उठे सवालों के बाद पुलिस ने एडिशनल एसपी ग्रामीण संदीप मिश्रा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय SIT का गठन किया है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था, जबकि वीडियो फुटेज सामने आने के बाद इसे संभावित साजिश के एंगल से भी देखा जा रहा है।