Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद अनोखी पहल : नवा बिहान से सजग हो रहा जिला, डिजिटल …
ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और ठगी से बचाव की दी जानकारी
ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और ठगी से बचाव की दी जानकारी
महासमुंद

अनोखी पहल : नवा बिहान से सजग हो रहा जिला, डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगों के खिलाफ चौपाल लगाकर दी जा रही सीख

महासमुंद पुलिस ने नवा बिहान अभियान के तहत जिलेभर में साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया ठगी और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। एक सप्ताह में 500 से अधिक लोगों को साइबर सुरक्षा, डायल-112 और संवाद व्हाट्सएप हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई।

प्रकाशित: 19 Jul 2026, 07:59 AM · अपडेट: 03 Aug 2026, 09:46 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बदलते दौर में अपराधी अब गलियों से ज्यादा डिजिटल रास्तों पर घात लगाए बैठे हैं। ठगी और सोशल मीडिया के जाल से आम जनता को सुरक्षित रखने के लिए महासमुंद पुलिस ने पूरे जिले में एक बड़ा मोर्चा खोल दिया है। 
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में "नवा बिहान" अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सीधा मकसद पुलिस को थानों से निकालकर सीधे जनता के बीच पहुंचाना है। इस अभियान के तहत पुलिस की टीमें किसी बंद कमरे में बैठक करने के बजाय सीधे हाट-बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, बस स्टैंडों, बैंकों और गली-मोहल्लों के चौराहों पर चौपाल लगा रही हैं। 

शिविरों में 500 से अधिक ग्रामीणों ने लिया भाग

बीते एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने जिले के सरायपाली के ग्राम बिछिया, सिरपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम सिरपुर, पिथौरा के गार्डन चौक, पटेवा के ग्राम रुमेकेल, छिलपावन चौक, भंवरपुर के साप्ताहिक बाजार, भलेसर (चौकी टूहलू), खल्लारी के ग्राम बीकेबाहरा और बागबाहरा के पिथौरा चौक जैसे प्रमुख इलाकों में सघन अभियान चलाया। इन शिविरों में 500 से अधिक ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया, जहां उन्हें सुरक्षा के कड़े व्यावहारिक उपाय सिखाए गए। 

थर्ड पार्टी ऐप्स का ना करें उपयोग 

चौपालों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को बिना जांचे-परखे स्वीकार न करें। साइबर सेल के एक्सपर्ट्स ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करना या बिना सोचे-समझे थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करना बैंक खाता खाली करवा सकता है। 

वीडियो कॉल पर नहीं होती गिरफ्तारी 

आजकल अपराधियों ने ठगी का नया तरीका निकाला है, जिसमें वे खुद को पुलिस, सीबीआई (CBI) या जज बताकर लोगों को वीडियो कॉल करते हैं। वे पीड़ित को डराते हैं कि वे 'डिजिटल अरेस्ट' हो चुके हैं और केस रफा-दफा करने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं। कोई भी सरकारी संस्था या कानून प्रवर्तन अधिकारी कभी भी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करता और न ही पैसों की मांग करता है। ऐसे कॉल्स आने पर घबराएं नहीं और न ही डरकर गूगल-पे या फोन-पे के जरिए कोई रकम ट्रांसफर करें। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। 

गौवंश तस्करी के लिए व्हाट्सएप नंबर

इलाके में गौवंश की तस्करी और अवैध परिवहन को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसके लिए पुलिस ने अपना विशेष व्हाट्सएप नंबर 94792-29939 ('संवाद' हेल्पलाइन) जारी किया है। जनता से अपील की गई है कि अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो इस नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बताया कि किसी भी सड़क दुर्घटना, आपसी विवाद या आपातकालीन स्थिति में तुरंत 'डायल-112' सेवा का लाभ लें। 

टू-स्टेप वेरिफिकेशन रखे ऑन 

पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) कम से कम समय में मौके पर मदद के लिए पहुंचती है। इसके साथ ही, पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर आने वाले फॉरवर्डेड मैसेजेस की सत्यता जांचे बिना उन्हें आगे शेयर न करने की अपील की। सुरक्षा के लिहाज से अपने व्हाट्सएप और फेसबुक अकाउंट पर 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन' हमेशा ऑन रखने को कहा गया। शिविर के अंत में उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें