"आर्थिक सहयोग" के लिए 65 परिणाम मिले
विदेश
पश्चिम एशिया : भारत-UAE संबंधों को मिला नया आयाम
पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत और UAE के संबंध तेजी से मजबूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi की UAE यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को लेकर चर्चा तेज है। हाल ही में NSA Ajit Doval की अबू धाबी यात्रा के बाद सुरक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के संकेत मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार भारत और UAE अब व्यापार और ऊर्जा सहयोग से आगे बढ़कर व्यापक रणनीतिक साझेदारी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
सामूहिक विवाह : जशपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 65 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। बगीचा, कांसाबेल और बागबहार परियोजना क्षेत्रों में हिंदू और ईसाई समुदाय के जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। बगीचा में एक दिव्यांग (मूकबधिर) जोड़े का विवाह विशेष आकर्षण रहा।
बालोद
रिसॉर्ट ड्रामा : भाजपा नेता और शिक्षिका पत्नी के बीच विवाद सड़क पर आया, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को एक रिसॉर्ट में संदिग्ध स्थिति में पकड़ने का दावा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पति का आरोप है कि पत्नी का व्यवहार पिछले कुछ समय से बदल गया था और उस पर घरेलू हिंसा व बच्चों के साथ क्रूरता जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं पत्नी ने इन आरोपों को नकारते हुए पति पर नशे की लत, आर्थिक अनदेखी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
छत्तीसगढ़
लोक कलाकार संरक्षण समिति बागबाहरा की तैयारी बैठक सम्पन्न, पंचम संगीत कार्यशाला को लेकर बनी कार्ययोजना
लोक कलाकार संरक्षण समिति, ब्लॉक बागबाहरा की कार्यकारिणी की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें 18 से 25 मई तक सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा में होने वाली पंचम आवासीय संगीत कार्यशाला की व्यवस्थाओं और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से प्रतिभागी गायन, वादन, नृत्य और रामायण व्याख्यान प्रशिक्षण के लिए शामिल होंगे और अनुभवी गुरुओं से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों और कला प्रेमियों के सहयोग से लगातार पाँचवें वर्ष आयोजित हो रहा है। कार्यशाला से जुड़े कई छात्र-छात्राओं का खैरागढ़ संगीत महाविद्यालय में चयन भी इसकी सफलता को दर्शाता है।
सिल्क समग्र 2 योजना से रेशम उत्पादन को बढ़ावा, 21 किसानों को मिला लाभ
महासमुंद जिले में केंद्र प्रायोजित सिल्क समग्र 2 योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। योजना के तहत अब तक 21 किसानों का चयन कर शहतूत पौधरोपण कराया गया है। यह योजना 5 एकड़ से कम भूमि वाले छोटे एवं सीमांत किसानों को रेशम उत्पादन के जरिए अतिरिक्त आय का अवसर देती है, जिसमें प्रति वर्ष लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये तक की शुद्ध आय संभव है। किसानों को पौधरोपण, सिंचाई, कृमि पालन गृह निर्माण और उपकरणों के लिए कुल 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी शामिल है।