"कार्रवाई" के लिए 3544 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur Crime News : अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
Raipur Crime News: रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आरंग, मंदिर हसौद और खरोरा थाना क्षेत्रों में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां पुलिस की सक्रियता सामने आई है, वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शराब तस्करी रोकने की जिम्मेदारी रखने वाले विभाग की निष्क्रियता को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है।
बिलासपुर
Bilaspur News: टैक्स गड़बड़ी पर GST विभाग सख्त, बावा होटल पर 60 लाख रुपए की कार्रवाई
Bilaspur News: स्टेट जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी और व्यापारिक अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर बिलासपुर और मुंगेली जिले में बड़ी जांच कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने दोनों जिलों के कुल 6 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों और लेन-देन की जांच की। कार्रवाई में मुंगेली के तीन होटल और बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र के तीन व्यापारी शामिल रहे।
रायपुर
Raipur News : रावतपुरा फेस-2 में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, बिना नक्शे बने 40 मकानों पर कार्रवाई
Raipur News: राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुलडोजरों के साथ पहुंची और बिना स्वीकृत नक्शे के बनाए गए मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी।
रायपुर
Ganesh Chaturthi : रायपुर में मांस-मटन दुकानों पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
Ganesh Chaturthi: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। निगम क्षेत्र में निर्धारित पांच दिनों तक पशुवध गृह और सभी मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर
Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल
Raipur Police Action: गणेशोत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 146 उपद्रवियों और संदिग्धों पर कानूनी कार्रवाई की गई।
राज्य सरकार
GPM illegal mining: CM हेल्पलाइन की शिकायत बनी कार्रवाई का आधार, GPM में जब्त हुए 5 वाहन
GPM illegal mining: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर और 1 हाईवा वाहन जब्त किया है। सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायतों पर जांच के बाद सिवनी, मजगवां, पड़वनिया और पकरिया क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। विभाग ने वाहन मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने अवैध खनन पर सख्ती जारी रखने की बात कही है।
महासमुंद
Mahasamund News: गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 5.440 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Mahasamund News: जिले में ऑपरेशन निश्चय के तहत कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका के पास गांजा तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5.440 किलो गांजा, पल्सर बाइक और मोबाइल सहित 3.65 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
राष्ट्रीय
Mandla News: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा मामले दर्ज, हजारों लीटर महुआ लहन नष्ट
Mandla News: अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। सागर जहरीली शराब कांड के बाद सतर्क हुई पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान हजारों लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया और अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि कच्ची शराब बनाने और बेचने वाले नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रायपुर
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा किया है और मामले की जांच जारी है।
राज्य सरकार
Kawardha News: सड़क पर घूमने वाले पशुओं के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, विजय शर्मा ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गौ सेवकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं के रेस्क्यु, उपचार और संरक्षण को लेकर चर्चा की। उन्होंने पशु रेस्क्यु वाहन को 24 घंटे संचालित करने और घायल पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शिक्षा
CG Education Update: अब स्कूलों और हॉस्टल की होगी सुरक्षा पड़ताल, कमियों पर होगी कार्रवाई
CG Education Update: अब स्कूलों और हॉस्टल की होगी सुरक्षा पड़ताल, कमियों पर होगी कार्रवाईछत्तीसगढ़ सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों, हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच कराने का फैसला लिया है। इस ऑडिट में भवन की स्थिति, फायर सेफ्टी, बिजली व्यवस्था, आपातकालीन निकासी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: कवर्धा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों की सुरक्षा के बीच तेंदुआ पकड़ा गया
Chhattisgarh News: कवर्धा वन मंडल अंतर्गत सिंघनपुरी गांव में खेतों के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाया। रायपुर से पहुंचे विशेषज्ञों ने ट्रैंक्विलाइजर डार्ट की मदद से दोपहर 1:42 बजे तेंदुए को सफलतापूर्वक पकड़ा। लगभग 8 वर्षीय तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य ले जाया गया है, जहां उसकी निगरानी और उपचार किया जाएगा।