"केदार कश्यप" के लिए 68 परिणाम मिले
संग्राहक परिवार से IFS तक : अजय गुप्ता की प्रेरणादायक सफलता की कहानी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार से आने वाले अजय गुप्ता ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) में 91वीं रैंक हासिल की है। बचपन में जंगलों में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह करने वाले अजय ने 10वीं और 12वीं में शानदार अंक प्राप्त किए और बाद में NIT रायपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
ग्रीन गोल्ड : हर्बल समृद्धि से आत्मनिर्भरता की ओर, वन संपदा से समृद्धि की नई कहानी
छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध वन संपदा और दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से “हर्बल स्टेट” के रूप में नई पहचान बना रहा है। तेंदूपत्ता, बांस, लाख, शहद और औषधीय पौधों जैसे वनोपज, जिन्हें “ग्रीन गोल्ड” कहा जाता है, राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। जामगांव की केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई और “छत्तीसगढ़ हर्बल्स” ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाया जा रहा है। आधुनिक प्रसंस्करण, वैज्ञानिक भंडारण और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने इन उत्पादों की मांग को बढ़ाया है।
भाजपा
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12-13 मई को रायपुर में होगी। इसमें संगठनात्मक समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
यात्रा
काले हिरणों की वापसी : छत्तीसगढ़ बना वन्यजीव पुनरुद्धार का नया उदाहरण
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में काले हिरणों (ब्लैकबक) का सफल पुनरुद्धार किया गया है। 1970 के दशक में विलुप्त हो चुकी इस प्रजाति को 2018 से शुरू हुई वैज्ञानिक योजना और 2026 तक चले संरक्षण प्रयासों के बाद फिर से स्थापित किया गया, जिसकी संख्या अब लगभग 200 तक पहुँच गई है। फरवरी 2026 में 30 काले हिरणों को “सॉफ्ट रिलीज” तकनीक से प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।
प्रोजेक्ट धड़कन से बची 2 वर्षीय पारूल की जान, सफल सर्जरी के बाद मुस्कान लौटी परिवार में
नारायणपुर जिले के ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा को “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत हुई स्क्रीनिंग में गंभीर हृदय रोग का पता चला। समय पर रेफरल और रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में सफल सर्जरी के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आई है। यह अभियान दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों की हृदय बीमारियों की शुरुआती पहचान और जीवन रक्षक उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।
छत्तीसगढ़
बड़ा इजाफा : छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ी, 920 करोड़ रुपये भुगतान का अनुमान
छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर सरकार ने संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रति मानक बोरा दर 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दी गई है, जिससे लाखों आदिवासी और वनवासी परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। इस वर्ष लगभग 15 लाख मानक बोरा संग्रहण का अनुमान है और करीब 920 करोड़ रुपये का भुगतान संग्राहकों को डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : आरक्षित वन में अवैध कब्जा और पेड़ों की कटाई पर सख्त कार्रवाई, 52 लोग जेल भेजे गए
वनमंडल महासमुंद के बागबहरा क्षेत्र में तमोरा बीट के अंतर्गत आरक्षित वन भूमि पर हुए बड़े पैमाने के अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। लगभग 94 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर पेड़ों की कटाई, भूमि की जुताई और वन सीमा चिन्हों को नुकसान पहुँचाने के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों पर वन अधिनियम और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: महासमुंद वनमंडल में ट्रक सहित 1.858 घनमीटर लकड़ी जब्त, चालक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद वनमंडल के बागबाहरा परिक्षेत्र में 10 अप्रैल 2026 को सघन गस्ती अभियान के दौरान अवैध लकड़ी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई।