Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
"प्रशासन विभाग" के लिए 71 परिणाम मिले
AI की ट्रेनिंग :  अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
AI की ट्रेनिंग :  अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में “डिजिटल उत्पादकता एवं एआई एकीकरण” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना था।
कीर्तिमान डेस्क 14 May 2026
ढाबा पर कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, अवतार ढाबा पर जांच जारी
ढाबा पर कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, अवतार ढाबा पर जांच जारी
शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुंद ने पिथौरा स्थित मेसर्स अवतार ढाबा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और जल परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाए गए तथा ढाबा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के संचालित होता मिला। इस पर प्रकरण दर्ज कर संचालक को नोटिस जारी किया गया। साथ ही ग्रेवी (खुला) खाद्य पदार्थ का नमूना जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कीर्तिमान डेस्क 12 May 2026
CGPSC 2026 :  PWD और GAD में 46 पदों पर भर्ती, आवेदन 13 मई से शुरू
शिक्षा
CGPSC 2026 :  PWD और GAD में 46 पदों पर भर्ती, आवेदन 13 मई से शुरू
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 46 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू होकर 11 जून 2026 तक चलेगी। परीक्षा 16 अगस्त 2026 को संभावित है। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पद शामिल हैं।
कीर्तिमान ब्यूरो 10 May 2026
सही दवा, शुद्ध आहार : ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण अभियान, स्कूलों के 100 गज दायरे में जांच
सही दवा, शुद्ध आहार : ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण अभियान, स्कूलों के 100 गज दायरे में जांच
छत्तीसगढ़ शासन के “सही दवा, शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत महासमुंद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से खाद्य एवं औषधि प्रकोष्ठ का गठन कर लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। कोटपा एक्ट 2003 के तहत बागबाहरा और महासमुंद ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्कूलों के 100 गज के दायरे में दुकानों का निरीक्षण किया गया। नियम उल्लंघन पर 30 चालान काटे गए तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त रोक, नाबालिगों को बिक्री न करने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से बचाव के निर्देश दिए गए।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 09 May 2026
भंडाफोड़ : हॉस्टल की आड़ में चल रहे पनीर स्टोरेज का खुलासा, 140 किलो माल जब्त
दुर्ग
भंडाफोड़ : हॉस्टल की आड़ में चल रहे पनीर स्टोरेज का खुलासा, 140 किलो माल जब्त
दुर्ग जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शैल देवी महाविद्यालय के सामने एक बॉयज हॉस्टल की आड़ में चल रहे अवैध पनीर भंडारण और सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में 140 किलो पनीर जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। यहां बिना लाइसेंस और मानक प्रक्रियाओं के बड़े पैमाने पर पनीर का कारोबार किया जा रहा था। मौके से नोट गिनने की मशीन और तिजोरी भी मिली, जिससे संगठित अवैध व्यापार के संकेत मिले हैं। जब्त पनीर के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह माल किन स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था।
कीर्तिमान डेस्क 08 May 2026
मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद सहित कई कार्यालयों में बायोमेट्रिक सिस्टम ठप, 900 अधिकारी-कर्मचारियों की अटेंडेंस अटकी
छत्तीसगढ़
मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद सहित कई कार्यालयों में बायोमेट्रिक सिस्टम ठप, 900 अधिकारी-कर्मचारियों की अटेंडेंस अटकी
रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मंत्रालय और छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में शुक्रवार सुबह बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम अचानक ठप हो गया। करीब 900 अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति थंब मशीन से दर्ज नहीं हो सकी। आधे घंटे बाद प्रशासन ने सर्वर डाउन होने की जानकारी दी और मैन्युअल रजिस्टर से अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश दिए। बताया गया कि तकनीकी समस्या भारत सरकार के सर्वर से जुड़ी है। जनवरी से लागू इस सिस्टम में यह पहली बड़ी खराबी रही, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हुआ।
कीर्तिमान ब्यूरो 08 May 2026
डिजिटल जालसाजी : मंत्रालय के फर्जी नियुक्ति पत्र से 1.5 करोड़ की ठगी, गुरुजी ही निकले मास्टरमाइंड
छत्तीसगढ़
डिजिटल जालसाजी : मंत्रालय के फर्जी नियुक्ति पत्र से 1.5 करोड़ की ठगी, गुरुजी ही निकले मास्टरमाइंड
रायपुर (राखी थाना क्षेत्र) में एक बड़े फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें दो लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार के नाम से फर्जी भर्ती आदेश बनाकर व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर फैलाए। इन फर्जी दस्तावेजों में मंत्रालय और अधिकारियों के नकली डिजिटल साइन भी थे। नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने करीब 34 बेरोजगार युवाओं से लगभग 1.5 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस जांच में मुख्य आरोपी एक शिक्षक और उसका साथी क्लर्क निकले, जिन्हें साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
कीर्तिमान डेस्क 05 May 2026
सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि विभाग की सघन जांच जारी
छत्तीसगढ़
सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि विभाग की सघन जांच जारी
कोरिया जिले में “सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिनों का सघन जांच अभियान चला रहा है। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की टीमों के साथ मिलकर दुकानों, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर यूनिट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। निरीक्षण में लाइसेंस, मेडिकल फिटनेस, पानी व पैकेजिंग टेस्ट रिपोर्ट, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और रिकॉर्ड जैसे दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य जिले में मिलावट रहित खाद्य सामग्री और मानक गुणवत्ता की दवाएं सुनिश्चित करना है।
कीर्तिमान डेस्क 05 May 2026
साइबर सुरक्षा सवाल : डिजिटल सिग्नेचर की नकल कर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी, रायपुर सचिवालय में हड़कंप
छत्तीसगढ़
साइबर सुरक्षा सवाल : डिजिटल सिग्नेचर की नकल कर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी, रायपुर सचिवालय में हड़कंप
रायपुर में सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर एक फर्जी नियुक्ति आदेश जारी होने का मामला सामने आया है, जिसमें पाँच प्रमुख विभागों में कथित नियुक्तियों का उल्लेख था। जांच में यह आदेश पूरी तरह फर्जी पाया गया और इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के डिजिटल सिग्नेचर की नकल किए जाने की आशंका जताई गई है। यह दस्तावेज उम्मीदवारों तक भी भेजा गया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इसमें अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका की भी संभावना पर विचार किया जा रहा है। यह घटना सरकारी डिजिटल सिस्टम और साइबर सुरक्षा की कमजोरियों को उजागर करती है।
कीर्तिमान डेस्क 24 Apr 2026
छुट्टियों पर सख्ती: बिना अनुमति अवकाश पर रोक, प्रशासनिक कामकाज के लिए नए निर्देश
छत्तीसगढ़
छुट्टियों पर सख्ती: बिना अनुमति अवकाश पर रोक, प्रशासनिक कामकाज के लिए नए निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अगले तीन महीनों तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियम लागू किए हैं। अब कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति अवकाश नहीं ले सकेगा, और आपात स्थिति में भी पहले सूचना देना अनिवार्य होगा। लंबी छुट्टी से पहले कार्यों का प्रभार सौंपना जरूरी कर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य सुशासन तिहार और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी तरह की बाधा न आने देना है।
कीर्तिमान डेस्क 22 Apr 2026
मैराथन समीक्षा बैठक : पेयजल, अवैध निर्माण और पीएम आवास पर सख्ती
छत्तीसगढ़
मैराथन समीक्षा बैठक : पेयजल, अवैध निर्माण और पीएम आवास पर सख्ती
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने प्रदेश के नगर निगमों और नगर पालिकाओं की व्यापक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पेयजल आपूर्ति में लगातार शिकायतों, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर सख्त नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। धमतरी की पेयजल योजना में देरी पर अधिकारी को निलंबित करने और ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के आदेश भी दिए गए। उन्होंने सभी निकायों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने, नालों की सफाई 31 मई तक पूरी करने और बरसात में जलभराव रोकने के लिए तैयारी करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण आवासों को सितंबर 2026 तक पूरा करने और नए स्वीकृत आवासों का काम तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पीएम स्वनिधि, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और अन्य शहरी विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया।
कीर्तिमान डेस्क 20 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें