"आयोजन" के लिए 1188 परिणाम मिले
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : भारत में खेल सकती है ब्राजील की फुटबॉल टीम, कोलकाता बन सकता है मेजबान
पांच बार की फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन ब्राजील की फुटबॉल टीम अक्टूबर में भारत दौरे पर आ सकती है। प्रस्तावित फ्रेंडली मैच कोलकाता में आयोजित होने की संभावना है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन आयोजन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में बताई जा रही है।
शिक्षा
CG व्यापम परीक्षा : 17 हजार अभ्यर्थियों के लिए अलर्ट मोड पर प्रशासन, आज होगी प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG व्यापम) की प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (PSLA-26) 26 जुलाई को 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर सुरक्षा, फ्रिस्किंग, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार
नवा रायपुर का नंदनवन : जंगल सफारी बना पर्यटकों की पहली पसंद, हर साल बढ़ रही सैलानियों की संख्या
नवा रायपुर का नंदनवन जंगल सफारी वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां टाइगर, लायन, भालू और शाकाहारी सफारी के साथ दुर्लभ वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलता है। वर्ष 2025-26 में 3.24 लाख से अधिक पर्यटकों ने यहां भ्रमण किया।
महासमुंद
सीड बॉल वितरण : महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल
महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के उद्देश्य से सीड बॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देशज एवं फलदार पौधों के बीजों से तैयार सीड बॉल्स वितरित कर मानसून के दौरान उन्हें गांवों, खेतों की मेड़ों और बंजर भूमि पर रोपित करने के लिए प्रेरित किया गया।
महासमुंद
आत्मनिर्भरता की ओर कदम : बसना में 44 दिव्यांगजनों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण
महासमुंद जिले के बसना में आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर में पिथौरा, बसना और सरायपाली के 44 दिव्यांगजनों को 85 निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, एआईसी और एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बैटरी चालित ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र समेत कई उपकरण प्रदान किए गए।
धमतरी
कार्रवाई : लोक कला जत्था मामले में बड़ा अपडेट, EOW ने खंगाले रिकॉर्ड
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने अनिल मेडिकल में दबिश देकर पुराने लोक कला जत्था मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। टीम ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए हैं, जिनकी जांच के बाद मामले से जुड़े नए खुलासे होने की संभावना है।
महासमुंद
समाज के नव पदाधिकारी : पनका समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को दी शुभकामनाएं
बसना में पूज्य मानिकपुरी पनका समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सेवक दास दीवान के नेतृत्व में थाना प्रभारी शरद दुबे से सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पहले समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।
धर्म
भक्ति का समागम : रामलला के चरणों तक पहुंचेगी छत्तीसगढ़ की आस्था, तीन दिन चलेगी श्रीराम श्रद्धा यात्रा
छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम को भांचा मानने की परंपरा के तहत 25 से 27 जुलाई तक तीन दिवसीय श्रीराम श्रद्धा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से एकत्र किए गए नारियल अयोध्या धाम में रामलला के चरणों में अर्पित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक, शांतिपूर्ण और गैर-राजनीतिक होगी।
राज्य सरकार
सहायक उपकरण वितरण : महासमुंद में दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैटरी ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र वितरित
महासमुंद में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में 88 दिव्यांगजनों को 135 सहायक उपकरण वितरित किए गए। सीएसआर योजना के तहत आयोजित इस शिविर में बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन सहित अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।
खेल
हौसलों की जीत : खेल मैदान के बिना भी राज्यस्तरीय हॉकी तक पहुंचीं समोदा की बेटियां
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समोदा (आरंग) की 17 वर्षीय बालिका हॉकी टीम ने खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद राज्यस्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर मिसाल पेश की है। 26 से 30 जुलाई तक जशपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में टीम रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, अधिकारियों और शाला विकास समिति ने शुभकामनाएं दी हैं।
महासमुंद
महापुरुषों को नमन : कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा में याद किया आज़ाद, तिलक और बिसाहूदास महंत को
महासमुंद में शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास महंत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा महापुरुषों के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
महासमुंद में कांग्रेस ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई तथा परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। नेताओं ने छात्र हितों की रक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।