Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ महासमुंद में कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी के समर…
महासमुंद में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
महासमुंद में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
छत्तीसगढ़

महासमुंद में कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

महासमुंद में कांग्रेस ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई तथा परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। नेताओं ने छात्र हितों की रक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 07:12 PM · अपडेट: 26 Jul 2026, 04:21 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के निर्देशानुसार आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस भवन के सामने एक विशाल ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन संसद में विपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा की गई अलोकतांत्रिक व दमनकारी कार्यवाही के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान देश भर के छात्रों की समस्याओं और परीक्षाओं में हुई भारी धांधली को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिला।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: अमरजीत चावला

धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री श्री अमरजीत चावला ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। परीक्षाओं में हो रही निरंतर अनियमितताओं और व्यवस्थागत विफलताओं ने शिक्षा प्रणाली की साख को खत्म कर दिया है। जब छात्र और विपक्ष इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो सरकार तानाशाही और बर्बरता पर उतारू हो जाती है।

दमनकारी नीतियों से नहीं डरेगी कांग्रेस: विनोद चंद्राकर

पूर्व विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने अपने उग्र संबोधन में कहा कि संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। आदरणीय राहुल गांधी जी और हमारे सांसदों के खिलाफ की गई दमनकारी कार्यवाही इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार पूरी तरह डर चुकी है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस तानाशाही रवैये का अंत होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

शिक्षा मंत्री तत्काल दें इस्तीफा: डॉ. रश्मि चंद्राकर

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव 2023 की कांग्रेस उम्मीदवार रही डॉ. रश्मि चंद्राकर ने मंच से अपनी बात रखते हुए कहा कि परीक्षाओं में हुई धांधली की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई सभी झूठी FIR और आपराधिक मामलों को केंद्र सरकार बिना शर्त तुरंत वापस ले।

ऐतिहासिक आंदोलन की चेतावनी: गुरमीत चावला

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुरमीत चावला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महासमुंद शहर कांग्रेस देश के युवाओं और छात्रों के हक में हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार का रवैया बेहद अमानवीय और बर्बर है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। यदि संसद में छात्र हितों पर तत्काल चर्चा नहीं की गई और हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप अख्तियार करेगा।

मंच से गूंजी तानाशाही के खिलाफ आवाज

धरना प्रदर्शन के दौरान मंच से दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, खिलावन बघेल,  लक्ष्मी देवांगन, अमन चंद्राकर, गोपी तारक, राजू यादव, राजू साहू सहित अन्य स्थानीय वक्ताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI) और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। सभी वक्ताओं के भाषणों में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारी उबाल और आक्रोश साफ नजर आ रहा था। वक्ताओं ने देश भर के छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र के तानाशाही रवैये पर जमकर ऐतराज जताया और नारेबाजी की।

प्रमुख मांगें जिन पर रहा जोर:

  1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा।
  2. देश की परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और विफलताओं पर संसद में तुरंत विशेष चर्चा।
  3. नई दिल्ली में छात्रों और आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे और FIR की वापसी।

प्रमुख रूप से उपस्थित थे

शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में हुए इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन मे पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, मनोजकांत साहू, शहर महामंत्री निर्मल जैन, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, वीरेंद्र चंद्राकर, राजू यादव, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, अमन चंद्राकर, अमर चंद्राकर, देवेश शर्मा, अजय थवाईत, सचिन गायकवाड़, डॉ तरुण साहू, गौरव चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, गोपी तारक, हार्दिक सोना, अनीश राजवानी, मनोहर ठाकुर, राजू साहू, टोमन सिंह कागजी, शकील खान, गुलशन साहू, रिंकू चंद्राकर, राहुल लालवानी, कुणाल चन्द्राकर, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, श्रीमती आरती महंती, मोती साहू, अनुराग चंद्राकर, रवि साहू, राजेश नेताम, विष्णु चन्द्राकर, बिट्टू साहू, चिनु गौतम, दीपक चन्द्राकर, कमल‌ प्रजापति, बसंत चंद्राकर, लहरी सिंह ठाकुर, विक्रम साहू, अब्दुल जावेद, आशीष साहू, रामजी साहू, मोइन हुसैन, डिगेश्वर सत्यम, तुलसी देवादास, पुरूषोत्तम दास, धनीराम निर्मलकर, भानु सोनी सहित भारी संख्या में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें