Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद महापुरुषों को नमन : कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा म…
महासमुंद कांग्रेस श्रद्धांजलि कार्यक्रम
महासमुंद कांग्रेस श्रद्धांजलि कार्यक्रम
महासमुंद

महापुरुषों को नमन : कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा में याद किया आज़ाद, तिलक और बिसाहूदास महंत को

महासमुंद में शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास महंत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा महापुरुषों के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jul 2026, 09:01 AM · अपडेट: 27 Jul 2026, 07:45 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में आज शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की महान विभूतियों—अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास महंत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत चावला ने की। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी महान विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान

सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत चावला ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने "स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है" का नारा देकर देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी। वहीं, अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का सर्वोच्च बलिदान आज भी देश के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास महंत का छत्तीसगढ़ के विकास और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए इन महान विभूतियों के विचार और सिद्धांत पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद 

इस श्रद्धांजलि सभा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, मनोजकांत साहू, खिलावन बघेल, लक्ष्मी देवांगन, सोमेश दवे, अमन चंद्राकर, विरेन्द्र चंद्राकर, राजेश नेताम, मनोहर ठाकुर, मोती साहू, गोपी तारक, लक्ष्मी सोनी, टोमन सिंह कागजी, कुणाल चंद्राकर, कमल प्रजापति, अनीश राजवानी, लहरी ठाकुर, अनुराग चंद्राकर, रवि साहू, अब्दुल जावेद, मोइन हुसैन, तुलसी देवदास, भानु सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें