"राजनीति" के लिए 938 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
पीएम का पुतला दहन : ईंधन संकट पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, बस स्टैंड चौक में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
गोबरा-नवापारा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक से रैली निकालकर छल्लानी पेट्रोल पंप के सामने विरोध जताया और बस स्टैंड चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।
रायपुर संभाग
वट सावित्री के बहाने नारी शक्ति का संदेश, चंपारण धाम में भाजपा नेत्री ललिता वर्मा ने निभाई परंपरा
चंपारण धाम में भाजपा के रायपुर जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा महामंत्री ललिता वर्मा ने वट सावित्री व्रत का निर्जला उपवास रखते हुए स्थानीय महिलाओं के साथ वट वृक्ष की पूजा की। उन्होंने महिलाओं को नारी शक्ति, परिवार और संस्कृति का प्रतीक बताते हुए पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संदेश भी दिया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ी वारदात : कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में तोड़फोड़ और चोरी, चारों का नया अंदाज दीवार पर लिखे I Love Ambikapur
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के घड़ीचौक इलाके में स्थित कांग्रेस कार्यालय “राजीव भवन” में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी और तोड़फोड़ की। बदमाशों ने तीन मंजिलों में घुसकर 73 से ज्यादा टोटियां उखाड़ दीं, पाइपलाइनें तोड़ दीं और करीब 1 लाख रुपये से अधिक का नुकसान किया। दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द और “I Love Ambikapur” भी लिखा मिला।
देश
भारत-स्वीडन : संबंधों को नई उड़ान,रक्षा-तकनीक और हरित ऊर्जा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 मई तक स्वीडन दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर हो रही है। दौरे के दौरान रक्षा सहयोग, हरित ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, व्यापार और निवेश जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और स्वीडन के बीच रणनीतिक, तकनीकी और आर्थिक संबंधों को नई मजबूती दे सकती है।
भीतरखाने
नेताओं का त्याग, उड़नखटोले का ईंधन, डीजी नियमों का मौसम और प्रोफेसर की रहस्यमयी बहाली
प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और शिक्षा जगत इन दिनों दिलचस्प विरोधाभासों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। कहीं ईंधन बचत के नाम पर साइकिल यात्रा का प्रदर्शन है, तो कहीं हेलीकॉप्टर विकास की रफ्तार नाप रहा है। नियमों की किताब भी परिस्थितियों के हिसाब से मौसम बदलती नजर आती है। उधर एक कलेक्टर साहब जिले से भावनात्मक विदाई की तैयारी में हैं, तो विश्वविद्यालय में रहस्यमयी बहाली ने सेटिंग विज्ञान को नया शोध विषय बना दिया है। कुल मिलाकर व्यवस्था में त्याग कम और प्रदर्शन ज्यादा दिखाई दे रहा है।
विदेश
अर्जेंटीना : एयरफोर्स में बड़ा बदलाव, पुराने A-4 की जगह आएंगे F-16
Argentina ने लगभग 60 वर्षों तक सेवा देने वाले A-4AR/OA-4AR फाइटिंगहॉक लड़ाकू विमानों को आधिकारिक रूप से रिटायर कर दिया है। उनकी जगह अब अमेरिकी F-16 Fighting Falcon विमान शामिल किए जा रहे हैं। अर्जेंटीना पहले भारत के HAL Tejas लड़ाकू विमान पर भी विचार कर रहा था, लेकिन अंततः उसने F-16 को चुना। यह फैसला अर्जेंटीना की वायुसेना के आधुनिकीकरण और बदलती रक्षा रणनीति का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
देश
उपेंद्र द्विवेदी : इतिहास से सबक लेने की नसीहत, सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को चेताया
उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे तय करना होगा कि वह “भूगोल में रहना चाहता है या इतिहास बनना।” सेना प्रमुख ने आतंकवाद और सीमा पार उकसावे की राजनीति पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके बयान को 1947, 1965, 1971 और कारगिल युद्ध जैसे ऐतिहासिक घटनाक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिन्होंने भारत-पाक संबंधों की दिशा तय की थी।
कारोबार
इंस्टाग्राम : मस्क का बयान वायरल, ‘फ्री स्पीच’ बनाम ‘जिम्मेदारी’ पर बहस तेज
Elon Musk ने इंस्टाग्राम को लेकर दिए गए बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है। मस्क ने कहा कि “इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है” और पुरुषों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल शेयर करने पर टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने इसे लैंगिक रूढ़ियों और ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति असंवेदनशील बताया, जबकि समर्थकों ने इसे व्यंग्य और इंटरनेट ह्यूमर का हिस्सा बताया। विवाद के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सार्वजनिक जिम्मेदारी को लेकर बहस तेज हो गई है।
विदेश
वैश्विक : पुतिन-शी बैठक से बदल सकते हैं वैश्विक रणनीति
रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin 19 और 20 मई को चीन के दौरे पर जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping से होगी। दोनों नेता रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, शिक्षा और वैश्विक रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा को रूस-चीन संबंधों को और मजबूत करने तथा बदलते वैश्विक राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दुर्ग
हाई-वोल्टेज ड्रामा : महापौर के केबिन में अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोप, भारी पुलिस बल ने कराया मुक्त
दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका चंद्राकर बाघमार पर तीन वरिष्ठ अधिकारियों को अपने केबिन में बंधक बनाने का आरोप लगने से बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद उरला हाईस्कूल में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली पर महापौर की सार्वजनिक नाराजगी के बाद शुरू हुआ। अगले दिन महापौर ने आरईएस और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को जवाब-तलब के लिए बुलाया, जहां कथित रूप से उन्हें बाहर जाने से रोका गया।
बीजापुर
युवती से दुष्कर्म : अटल आवास में युवती से जबरदस्ती का आरोप, बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सखी सेंटर की मदद से युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
रायपुर संभाग
मानवता की मिसाल : विधायक रोहित साहू ने मासूम युवराज को दिलाया बेहतर इलाज
गरियाबंद जिले के बेहराडीह गांव निवासी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के तीन वर्षीय मासूम युवराज नेताम जन्मजात गंभीर बीमारी एनोरेक्टल मालफॉर्मेशन से पीड़ित है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार पिछले तीन वर्षों से इलाज के लिए भटक रहा था। मामला सामने आने पर राजिम विधायक रोहित साहू ने तत्काल पहल करते हुए बच्चे को रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया।