ताज़ा खबरें
10241 समाचार
बालोद
Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त
Balod acid attack: बालोद में 22 वर्षीय छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के प्रेमी ने हमले की साजिश रची और अपने दोस्त को भैरमगढ़ से बुलाकर वारदात कराई। छात्रा गंभीर रूप से झुलसी है और रायपुर के DKS अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
राज्य सरकार
Job Opportunities: छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर
Job Opportunities: सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर मिलेंगे।
धमतरी
Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद
Animal Smuggling Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशियों को बरामद किया है। एक पिकअप डाभा-दोनर मार्ग पर पलटी मिली, जबकि दूसरी में भी मवेशी भरे हुए थे। मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार
Raipur Cyber Crime: केंद्रीय जेल के जेल प्रहरी आत्माराम सिन्हा के SBI खाते से साइबर ठगों ने ₹95,000 ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल फॉर्मेट कराने के दो दिन बाद ठगी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर डिजिटल ट्रेल की जांच शुरू कर दी है।
लाइफ स्टाइल
Homemade Hair Mask: रूखे-बेजान बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये कोरियन DIY हेयर मास्क
Homemade Hair Mask: बालों का झड़ना, रूखापन और बालों का बेजान नजर आना आजकल आम परेशानियों में शामिल है। खासकर कई महिलाएं चाहती हैं कि उनके बाल मुलायम, स्मूद और चमकदार दिखें। इसके लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स के साथ-साथ घर पर तैयार किए जाने वाले हेयर मास्क भी हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाए जा सकते हैं।
रायगढ़
Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद
Forest Department: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान महापल्ली के पास पक्षियों का शिकार करते दो युवक पकड़े गए। वन विभाग ने उनके पास से एयर गन, गोलियां और तीन मृत पक्षी बरामद किए हैं। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
महासमुंद
Seva Setu Camp: करहीडीह सरपंच के खिलाफ शिकायत, धारा 40 के तहत नोटिस के निर्देश
Seva Setu Camp: ग्राम पंचायत करहीडीह के प्रतिनिधियों ने सरपंच रामेश्वर साहू पर 35 दिनों से गांव से अनुपस्थित रहने और गांजा तस्करी मामले में नाम सामने आने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Camp: नक्सलवाद के दौर से निकल रहा बस्तर, विकास और सेवा पर जोर
Seva Sankalp Camp: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर (पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार) में आयोजित जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल नक्सलवाद के दौर से निकलकर अब शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है।
शेयर बाजार
Sterlite Technologies Share: 3 दिन में तेज उछाल, Nomura ने दिया ₹1,350 का टारगेट
Sterlite Technologies Share: शेयर बाजार में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। कई शेयरों में दबाव देखने को मिला है, लेकिन Sterlite Technologies (STL) के शेयर ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। मंगलवार, 6 अक्टूबर को बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर में करीब 3.2% की तेजी आई और भाव बढ़कर ₹1,033 के आसपास पहुंच गया।
कांग्रेस
INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे
INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA गठबंधन के 140 से अधिक सांसदों ने चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विजय चौक पर पुलिस बैरिकेडिंग के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सुप्रिया सुले समेत कई नेता धरने पर बैठ गए। प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग से मिलने की अनुमति दी गई है।
रायपुर
EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा
EOW Chhattisgarh: कोल लेवी मामले में EOW ने छठी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने 104 करोड़ रुपए की कथित अवैध वसूली, रकम के लेन-देन, शेल कंपनियों और WhatsApp चैट से जुड़े कई अहम दावे किए हैं।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: सिंगापुर की दिग्गज कंपनी एनर्जी कैपिटल Global के साथ ₹41,750 करोड़ की बड़ी डील
CM Vishnu Deo Sai: ₹43,250 करोड़ की कुल FDI: सिंगापुर में आयोजित प्रथम सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुईं।