"शोक की लहर" के लिए 90 परिणाम मिले
रायपुर
रीवा हादसा : दो जैन साध्वियों की मौत मामले में SIT गठित, 10 सदस्यीय टीम करेगी गहन जांच
रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 20 मई को कलेक्ट्रेट के सामने तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो जैन साध्वियों, आर्यिका श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी, की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता और जांच में उठे सवालों के बाद पुलिस ने एडिशनल एसपी ग्रामीण संदीप मिश्रा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय SIT का गठन किया है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था, जबकि वीडियो फुटेज सामने आने के बाद इसे संभावित साजिश के एंगल से भी देखा जा रहा है।
रायपुर
बड़ा झटका : छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का प्रशिक्षण शिविर में हार्ट अटैक से निधन
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपनारायण सिन्हा का बिलासपुर सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में शामिल थे, जहां अचानक सीने में दर्द और बेचैनी के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से भाजपा संगठन और पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खेल
मैदान पर थमी जिंदगी : पूर्व रणजी क्रिकेटर एसएल अक्षय का हार्ट अटैक से निधन
पूर्व रणजी क्रिकेटर और कर्नाटक टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का बेंगलुरु में एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। 39 वर्षीय अक्षय 2014-15 रणजी ट्रॉफी विजेता कर्नाटक टीम का हिस्सा रहे थे और केएल राहुल व मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल चुके थे। उनकी अचानक मौत से क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल गई है।
देश
भीषण सड़क हादसा : बारातियों से भरा ट्रक कंटेनर से टकराया, 13 की मौत, दर्जनों घायल
नेशनल हाईवे पर बारातियों से भरे एक आयशर ट्रक की कंटेनर से टक्कर हो गई। हादसे में 13 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए। दुर्घटना धानिवरी गांव के पास हुई, जहां ट्रक में करीब 100 लोग सवार थे। टक्कर के बाद वाहन पलट गया और अफरा-तफरी मच गई।
देश
अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर
भारतीय जनता पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष Aparna Yadav के पति तथा समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के पुत्र Prateek Yadav का बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनके शरीर पर कुछ निशान मिलने की बात सामने आई है, जिसके बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
दुर्ग
दर्दनाक हादसा : सिलेंडर ब्लास्ट ने छीनी चार जिंदगियां, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। तेज धमाके के बाद आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
रायगढ़
दर्दनाक हादसा : पचधारी डेम में डूबने से युवक की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
छत्तीसगढ़ के पचधारी डेम में रविवार को 25 वर्षीय अजय सिदार की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, तभी गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच जारी है। हादसे के बाद मृतक की मां का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिससे माहौल बेहद भावुक हो गया।
रायगढ़
हादसा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो ग्रामीणों की मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। भेड़ीमुड़ा गांव के निवासी अलेश भगत और महादेव भगत खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया, जिससे दोनों उसके नीचे दब गए।
छत्तीसगढ़
कोरबा में दर्दनाक हादसा : ड्यूटी जॉइन करने जा रहे SECL के डीटी की मौत, पार्सल वाहन से टकराई कार
कोरबा के NH-130 पर चोटिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में SECL गेवरा एरिया के पूर्व GM और हाल ही में पदोन्नत निदेशक तकनीकी (DT) अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई। सिंगरौली ड्यूटी जॉइन करने जा रहे उनकी कार पार्सल वाहन से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। MLA प्रेमचंद पटेल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़
सड़क हादसा : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में कार गिरने से रायपुर के 4 युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देर रात एक तेज रफ्तार कार पुल से नदी में गिर गई, जिसमें 6 युवक सवार थे। इस हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी रायपुर के बीरगांव के रहने वाले थे और शादी से लौट रहे थे। प्राथमिक कारण तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
दर्दनाक हादसा : चौथिया से लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, 3 घायल
कोरबा (छत्तीसगढ़) के उरगा थाना क्षेत्र में फरसवानी टोल नाके के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार चांपा से एक पारिवारिक कार्यक्रम के बाद कार से कोरबा लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पहले डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक से जा भिड़ी।