Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरें 10606 समाचार
बड़ा संदेश : ईंधन संरक्षण बने जन-आंदोलन, EV और कारकेड नीति में बदलाव की घोषणा
बड़ा संदेश : ईंधन संरक्षण बने जन-आंदोलन, EV और कारकेड नीति में बदलाव की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण आह्वान का समर्थन करते हुए इसे राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण और भविष्य दोनों के लिए जरूरी है। राज्य सरकार शासकीय स्तर पर ईंधन खपत घटाने, वाहनों के सीमित उपयोग और चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने की दिशा में काम करेगी।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
खल्लारी विधायक ने लोक निर्माण विभाग के लिए नियुक्त किया प्रतिनिधि
महासमुंद
खल्लारी विधायक ने लोक निर्माण विभाग के लिए नियुक्त किया प्रतिनिधि
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने ग्राम तेलीबांधा निवासी प्रकाश साहू को लोक निर्माण विभाग, विकासखंड बागबाहरा के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश जारी कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत : पीएलएफएस 2025 में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, बेरोजगारी घटी
ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत : पीएलएफएस 2025 में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, बेरोजगारी घटी
पीएलएफएस 2025 के अनुसार छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर घटकर 2.3% हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। यह सुधार राज्य की मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि-आधारित गतिविधियों, वनोपज खरीदी, स्व-सहायता समूहों, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं का परिणाम माना जा रहा है। नई औद्योगिक नीति और बढ़ते निवेश से रोजगार के नए अवसर भी बने
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
पुलिस का छापा : शराब में मिलावट कर बना रहे थे नकली ब्रांड, 4 आरोपी गिरफ्तार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
पुलिस का छापा : शराब में मिलावट कर बना रहे थे नकली ब्रांड, 4 आरोपी गिरफ्तार
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली अंग्रेजी शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजपूत ढाबा के पास एक किराए के मकान में छापा मारकर आरोपियों को शराब में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई में 34 लीटर अवैध शराब, गोवा स्पेशल व्हीस्की की बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल, होलोग्राम और अन्य सामग्री जब्त की गई। मामले में आबकारी एक्ट और BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
सुपरहीरो : रक्षक अवतार में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, 29 मई को रिलीज होगी द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
मनोरंजन
सुपरहीरो : रक्षक अवतार में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, 29 मई को रिलीज होगी द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
जैकी श्रॉफ जल्द ही फिल्म “द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन” में सुपरहीरो अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट 29 मई 2026 घोषित की है। पोस्टर में जैकी श्रॉफ एक पौधा हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके पीछे सुपरहीरो की छवि नजर आ रही है। फिल्म का निर्देशन Manish Saini ने किया है। कहानी में बचपन की मासूमियत, कल्पनाओं की दुनिया, एलियंस और पारिवारिक भावनाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में Prateik Babbar, Bhagyashree और Sharat Saxena जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कीर्तिमान नेटवर्क 13 May 2026
सनसनी : डैम किनारे जंगल में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, पहचान छिपाने पत्थर से कुचला चेहरा
रायगढ़
सनसनी : डैम किनारे जंगल में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, पहचान छिपाने पत्थर से कुचला चेहरा
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित तुमीडीह डैम के पास जंगल में 20-22 वर्षीय अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के थानों में गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
नौकरी का झांसा : भिलाई स्टील प्लांट में काम लगाने कंप्यूटर ऑपरेटर से 6 लाख की ठगी, आदि गुज्जर गिरफ्तार
दुर्ग संभाग
नौकरी का झांसा : भिलाई स्टील प्लांट में काम लगाने कंप्यूटर ऑपरेटर से 6 लाख की ठगी, आदि गुज्जर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी सैम्युअल सातुम उर्फ आदि गुज्जर ने खुद को बीएसपी अधिकारियों का करीबी बताकर निजी कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश वर्मा से किस्तों में रकम वसूली। लंबे समय तक जॉइनिंग का झांसा देने के बाद केवल 1 लाख रुपये लौटाए गए। अखबार में आरोपी की गिरफ्तारी की खबर पढ़ने के बाद पीड़ित ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने BNS की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
मौत बन गई सीवरेज खुदाई :  मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़
मौत बन गई सीवरेज खुदाई :  मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
बालोद जिले के दल्लीराजहरा में सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दास पान ठेला चौक के पास करीब 10 फीट गहरी खुदाई में अचानक मिट्टी धंसने से तीन मजदूर जिंदा दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन नामक महिला मजदूर शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
कीर्तिमान ब्यूरो 13 May 2026
लिपुलेख : विवाद  फिर गरमाया, नेपाल में भारत को लेकर बढ़ी नाराजगी
विदेश
लिपुलेख : विवाद  फिर गरमाया, नेपाल में भारत को लेकर बढ़ी नाराजगी
भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। नेपाल में बलेन शाह के प्रधानमंत्री बनने के बाद लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को लेकर भारत के खिलाफ नाराजगी बढ़ी है। नेपाल का दावा है कि ये इलाके उसके हैं, जबकि भारत इन्हें अपना हिस्सा मानता है। यह विवाद 1815 की सुगौली संधि और काली नदी के वास्तविक उद्गम स्थल को लेकर जुड़ा हुआ है। लिपुलेख दर्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत-चीन व्यापार और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नेपाल के विशेषज्ञ पुराने नक्शों और दस्तावेजों के आधार पर अपने दावे को सही बता रहे हैं, जबकि भारत का कहना है कि सीमा विवाद बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं।
कीर्तिमान नेटवर्क 13 May 2026
बड़ा प्रहार : पर्यावरण मानकों से खिलवाड़ पड़ा भारी, रायगढ़ में 25 उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई
बड़ा प्रहार : पर्यावरण मानकों से खिलवाड़ पड़ा भारी, रायगढ़ में 25 उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई
रायगढ़ जिले में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिले का AQI फिलहाल ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में बना हुआ है। प्रदूषण और फ्लाई ऐश प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 उद्योगों पर जनवरी से मई 2026 तक 79 लाख रुपये से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई है।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
लापरवाही : ऑपरेशन के बाद खुला बड़ा राज! महिला के पैर में अधूरा छोड़ दिया इंप्लांट
कोरबा
लापरवाही : ऑपरेशन के बाद खुला बड़ा राज! महिला के पैर में अधूरा छोड़ दिया इंप्लांट
Korba के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल महिला भूरी मरकाम के पैर का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने रॉड तो डाल दी, लेकिन जरूरी स्क्रू लगाना भूल गए। ऑपरेशन के दो दिन बाद हुए एक्सरे में यह चूक सामने आई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्क्रू एक्सरे में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए दोबारा जांच कराई जाएगी। यदि स्क्रू नहीं लगा होना साबित होता है, तो महिला का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही : डिजिटल कैमरे के साथ पहुंचे छात्र, 5 शिक्षक-कर्मचारी तत्काल निलंबित
महासमुंद
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही : डिजिटल कैमरे के साथ पहुंचे छात्र, 5 शिक्षक-कर्मचारी तत्काल निलंबित
महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम स्कूल के बोर्ड परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आने पर शिक्षा विभाग ने केंद्राध्यक्ष समेत 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जांच में पता चला कि छात्रों की ठीक से जांच नहीं होने के कारण वे डिजिटल कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष तक ले गए। परीक्षा से जुड़े वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्रवाई की।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें