"आयोजन" के लिए 1188 परिणाम मिले
राज्य सरकार
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : फील्ड अमले की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित
बागबाहरा स्थित आईसीडीएस परियोजना कार्यालय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें सीडीपीओ, सेक्टर पर्यवेक्षक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को योजना के प्रावधानों, पोर्टल संचालन, पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत पंजीयन, लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं डेटा एंट्री की सटीकता पर प्रशिक्षण दिया गया।
जांजगीर-चांपा
सभा विवाद : धर्मांतरण के आरोप, हिंदू संगठनों का हंगामा, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के उदयबंद गांव में एक घर के अंदर आयोजित चंगाई सभा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि सभा में लोगों को “चमत्कारी पानी” पिलाकर बीमारियों के ठीक होने का दावा किया जा रहा था और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।
रायपुर
अनुशासन की मिसाल : वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, मोहर्रम और उर्स में डीजे-धुमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों में डीजे, धुमाल, हाई-डेसिबल साउंड सिस्टम और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों को धार्मिक कार्यक्रमों को कुरआन, हदीस और शरीयत के अनुसार आयोजित करने तथा उनकी पवित्रता और गरिमा बनाए रखने को कहा है।
फिल्में
धमाल 4 के ट्रेलर : इमैजिका में होगा बड़ा कार्यक्रम , पूरी स्टारकास्ट रहेगी मौजूद
धमाल 4 का ट्रेलर 12 जून को रिलीज होगा। इसके लिए मुंबई के इमैजिका पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां 60 फीट लंबे पोस्टर का अनावरण किया जाएगा। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के साथ कई नए कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
राज्य सरकार
खेत बचाओ अभियान : कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताए टिकाऊ खेती के मंत्र
जिले में 30 जून तक चलाए जा रहे खेत बचाओ अभियान के तहत महासमुंद, बसना, पिथौरा और सरायपाली विकासखंडों की 22 ग्राम पंचायतों में कृषक चौपाल एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : बागबाहरा से मुंबई तक का सफर, हास्य और कविता से बनाई राष्ट्रीय पहचान, अजय अटपटू को मिला कीर्तिमान अवार्ड
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाले हास्य कवि, लेखक और मंच संचालक अजय अटपटू को कीर्तिमान मीडिया द्वारा कीर्तिमान अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य, हास्य कला, टीवी जगत में योगदान तथा देशभर में कवि सम्मेलनों के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया।
जांजगीर-चांपा
जन सुरक्षा सर्वोपरि : बलवा ड्रिल के जरिए जांजगीर पुलिस ने परखी अपनी ताकत
जांजगीर-चांपा पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस लाइन जांजगीर में बलवा ड्रिल का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में जवानों को भीड़ नियंत्रण, दंगा प्रबंधन, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और त्वरित प्रतिक्रिया संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
राज्य सरकार
NEET-2026 : 21 जून को जिले के 5 केंद्रों में परीक्षा, 1242 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जिले में 21 जून 2026 को NEET-2026 परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 1242 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 1:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
सेहत
इबोला का महासंकट : अमेरिका ने दुनिया को चेताया, ट्रंप प्रशासन ने बुलाई आपात बैठक, फीफा विश्व कप पर भी मंडराया खतरा!
अफ्रीका में फैल रहे इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर अमेरिका ने वैश्विक समुदाय को चेतावनी दी है। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में बढ़ते मामलों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio और Ursula von der Leyen के बीच आपातकालीन चर्चा हुई।
विदेश
बढ़ते कदम : यानचेंग में जुटे वैश्विक दिग्गज, सिल्क रोड मैरीटाइम ने व्यापार में रचा नया इतिहास
पूर्वी चीन के तटीय शहर यानचेंग में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी वैश्विक व्यापार और समुद्री लॉजिस्टिक्स के भविष्य को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग (NDRC) के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केंद्र द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में दुनिया भर के सरकारी अधिकारियों, बंदरगाह नीति-निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
राज्य सरकार
अभियान : उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
महासमुंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोसइया सम्मेलन में महिलाओं और उनके परिवारजनों को सुरक्षित मातृत्व, उच्च जोखिम गर्भावस्था और मातृ मृत्यु दर घटाने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
राज्य सरकार
निर्देश : कलेक्टर की अध्यक्षता में कार्यशाला, पीएम गति शक्ति पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर जोर
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण में अधिकारियों को योजना के उद्देश्यों, जीआईएस आधारित डिजिटल पोर्टल के उपयोग, परियोजना नियोजन, डाटा एकीकरण और मॉनिटरिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई।