Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार निर्देश : कलेक्टर की अध्यक्षता में कार्यशाला, पीए…
जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला
जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला
राज्य सरकार

निर्देश : कलेक्टर की अध्यक्षता में कार्यशाला, पीएम गति शक्ति पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर जोर

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण में अधिकारियों को योजना के उद्देश्यों, जीआईएस आधारित डिजिटल पोर्टल के उपयोग, परियोजना नियोजन, डाटा एकीकरण और मॉनिटरिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jun 2026, 01:12 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:49 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में रायपुर एवं पीएम गति शक्ति योजना के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में अधिकारियों को पीएम गति शक्ति योजना के उद्देश्यों, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग, परियोजनाओं की योजना निर्माण प्रक्रिया, आधारभूत संरचना विकास तथा विभागीय डाटा के एकीकरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

अधोसंरचना विकास में समन्वय बढ़ाने पर जोर

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना के माध्यम से सड़क, रेल, ऊर्जा, दूरसंचार, जल संसाधन तथा अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं के विकास में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जिले में अधोसंरचना विकास की योजना बनाते समय इस पोर्टल का उपयोग कर योजनाओं को अधिक सुगमता से क्रियान्वित किया जा सकता है। इसके लिए सभी विभागों को अपनी लॉग-इन आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए गए।

जीआईएस आधारित पोर्टल संचालन की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में इस पोर्टल का उपयोग आवश्यक होगा। रायपुर उद्योग विभाग के उप संचालक द्वारा जीआईएस आधारित पीएम गति शक्ति पोर्टल के संचालन, परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, भू-स्थानिक आंकड़ों के उपयोग तथा विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले डाटा के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यशाला में विकास कार्यों के बेहतर नियोजन, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं परियोजनाओं का विवरण नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

व्यावहारिक पहलुओं पर हुई चर्चा

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना के विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पीएम गति शक्ति योजना को जिले में विकास परियोजनाओं के बेहतर समन्वय और त्वरित क्रियान्वयन का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर मनोज खांडे, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग मोहन लाल साहू, पीएम गति शक्ति के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें