"कोलकाता" के लिए 133 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
बजट में बड़ा ऐलान : बंगाल में 1 लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को 33% आरक्षण और मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य
पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने अपना पहला ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने विधानसभा में 4 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश करते हुए युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े एलान किए। सरकार जल्द ही 1 लाख से ज्यादा खाली सरकारी पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
रक्षा
समंदर की त्रिशक्ति : नौसेना के बेड़े में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, PM मोदी बोले- शांति के लिए सामर्थ्य जरूरी
भारत ने अपनी समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को मजबूत करते हुए एक साथ तीन स्वदेशी युद्धपोतों—INS Dunagiri, INS Agray और INS Sanshodhak—को भारतीय नौसेना में शामिल किया है। कोलकाता में आयोजित समारोह में Narendra Modi ने कहा कि भारत अब केवल हथियारों का खरीदार नहीं, बल्कि निर्माता और निर्यातक भी बन रहा है।
राज्य सरकार
योग दिवस : अंबिकापुर में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह, सीएम विष्णु देव साय देंगे सेहतमंद जीवन का संदेश
इस साल यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए योग फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) की विशेष थीम चुनी गई है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि योग केवल युवाओं के लिए नहीं, बल्कि जीवन के हर चरण
अर्थव्यवस्था
Gold-Silver : लगातार दूसरे दिन गिरावट, खरीदारी का बहुत हि अच्छा मौका
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बीच शनिवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना करीब 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, मजबूत डॉलर और वैश्विक तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घटी है।
अर्थव्यवस्था
शांति का असर : $80 के नीचे फिसला कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद
मिडिल ईस्ट में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की सहमति के संकेत मिलने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 1.33% लुढ़ककर 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। हालांकि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं।
राष्ट्रीय
पश्चिम बंगाल फर्जी हस्ताक्षर मामला : CID ने अभिषेक बनर्जी को फिर किया तलब, कुणाल घोष से भी होगी पूछताछ
पश्चिम बंगाल में विधायक नयना बनर्जी के कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच तेज हो गई है। इसी सिलसिले में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी रविवार को कोलकाता स्थित CID मुख्यालय भवानी भवन पहुंचे, जहां उनसे दोबारा पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी पहले दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं थी, इसलिए उन्हें फिर से समन भेजा गया। वहीं टीएमसी विधायक कुणाल घोष को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।
राष्ट्रीय
डबल तोहफा : DA बढ़ोतरी के साथ 8वें वेतन आयोग पर तेज हुई तैयारी
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाले महीने महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे डीए 60% से बढ़कर 63% हो सकता है। हालांकि अंतिम फैसला मई और जून 2026 के महंगाई आंकड़ों की समीक्षा तथा केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही होगा।
महाधमाका : क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव? सोशल मीडिया एक्शन से मचा हड़कंप
भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई हैं कि उन्होंने Mumbai Indians को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और अपने बायो से MI का उल्लेख भी हटा दिया है। इसके बाद उनके फ्रेंचाइजी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।
अन्य
खटखटाया पुलिस का दरवाजा : क्या छिन जाएगा दीदी का ठिकाना? TMC मुख्यालय को खाली कराने का नोटिस
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का अस्थायी मुख्यालय नए विवाद में फंस गया है। कोलकाता के कैनाल साउथ रोड स्थित किराए के दफ्तर के मालिक मोंटू साहा ने दावा किया है कि पार्टी का किरायानामा समाप्त हो चुका है, लेकिन भवन अब तक खाली नहीं किया गया। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
अर्थव्यवस्था
महंगाई का बड़ा झटका : रसोई गैस फिर ₹29 महंगी, कई शहरों में ₹1000 के पार निकला बजट!
घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो आज से देशभर में लागू हो गई है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में सिलेंडर ₹942, मुंबई में ₹941.50, कोलकाता में ₹968 और रायपुर में ₹1,013 का हो गया है। इससे पहले मार्च में भी ₹60 की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद तीन महीनों में कुल ₹89 प्रति सिलेंडर की वृद्धि दर्ज की गई है।
अर्थव्यवस्था
Price Crash : सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, MCX पर चांदी ₹5,600 और सोना ₹1,300 से ज्यादा टूटा
भारतीय सर्राफा और वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी 5,600 रुपये से अधिक टूटकर 2.59 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि सोना 1,300 रुपये से ज्यादा फिसलकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार करता दिखा।
अर्थव्यवस्था
औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी : MCX से सर्राफा बाजार तक भारी गिरावट, जानें अपने शहर का हाल
महीने के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना शुरुआती कारोबार में ₹1,561 तक टूटकर ₹1,59,350 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ₹1,485 गिरकर ₹2,65,513 प्रति किलोग्राम तक आ गई। सर्राफा बाजार में भी 24 कैरेट सोना ₹820 सस्ता होकर ₹1,56,220 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,43,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।