"आयोजन" के लिए 1188 परिणाम मिले
राज्य सरकार
कार्यशाला : छत्तीसगढ़ में मजबूत होगा डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CHiPS और NeGD के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) अधिनियम, 2023’ के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी डिजिटल सेवाओं में डेटा सुरक्षा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करना रहा।
राष्ट्रीय
नया अध्याय : 4 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग
म्यांमार संघ गणराज्य के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चार दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। इस दौरे को भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और SAGAR नीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति ह्लाइंग ने अपनी यात्रा की शुरुआत बिहार के गया से की, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर और सुजाता मंदिर में पूजा-अर्चना की।
धर्म
सनातन संस्कृति महोत्सव : लखनऊ में होगी पद्मविभूषण रामभद्राचार्य जी की श्रीराम कथा
पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की भव्य नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 1 से 9 जून 2026 तक लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित सेवा अस्पताल परिसर में किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होने वाली इस कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों पर विस्तृत प्रवचन होंगे। देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे राजधानी लखनऊ नौ दिनों तक भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगी रहेगी।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : 108 आवाजें, एक मंच... 3 से सजेगा सुरों का सबसे बड़ा महोत्सव, 5 जून को ग्रैंड फिनाले
महासमुंद में 5 जून को आयोजित होने वाले कीर्तिमान के भव्य सिंगिंग शो ‘गाइए और छा जाइए’ को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता के लिए अब तक 108 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। आईआर रिजॉर्ट में होने वाले इस आयोजन में छालीवुड और संगीत जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी।
रायपुर
विकास की सौगात : ओ.पी. चौधरी ने किए लोकार्पण और मेधावी छात्रों को सम्मानित
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कापन और बलौदा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अघरिया समाज के सामुदायिक भवन और बलौदा में स्वर्णकार समाज के ‘स्वर्ण मंडपम’ का लोकार्पण किया।
क्रिकेट
ICC : टी20 वर्ल्ड कप पैनल में भारतीय महिलाओं की एंट्री, देश के लिए गर्व
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑल-वुमन मैच ऑफिशियल्स पैनल की घोषणा की है, जिसमें भारत की चार महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय अंपायर जननी एन, वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन के साथ अनुभवी मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी को टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। ICC लगातार तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप में पूरी तरह महिला अधिकारियों का पैनल उतार रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह महिला क्रिकेट और महिला अंपायरिंग के बढ़ते प्रभाव का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
धर्म
गंगा दशहरा : आस्था का संगम, सरयू से गंगा घाटों में भीड़
गंगा दशहरा के अवसर पर देशभर के प्रमुख गंगा घाटों और अयोध्या की सरयू नदी में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। वाराणसी, हरिद्वार, प्रयागराज, ऋषिकेश और पटना सहित कई धार्मिक स्थलों पर लोगों ने पवित्र स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाने वाला यह पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होने की मान्यता है। घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, वहीं कई संगठनों ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
राज्य सरकार
खाद्य विभाग : रायपुर में राईस मिलर्स के साथ स्कीम पर विस्तृत चर्चा
रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें खाद्य विभाग, FCI, मार्कफेड और राईस मिलर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
राज्य सरकार
गोल्डन रन : सुकदेव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण, एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालिफाई
महासमुंद के पैरा एथलीट सुकदेव ने बैंगलोर में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 (जापान) के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सुकदेव का यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।
रायपुर संभाग
चेकअप शिविर : गांधी इंग्लिश स्कूल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के समर कैंप के तहत बच्चों के समग्र विकास और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क हेल्थ एवं डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। रिम्स हॉस्पिटल आरंग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और ओरल हाइजीन, संतुलित आहार तथा नियमित जांच के महत्व पर जागरूक किया।
रायपुर
जैव विविधता की झलक : समर कैंप के दौरान प्रकृति का अनोखा दृश्य, विशाल भारतीय गिलहरी ने खींचा ध्यान
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल अंतर्गत देवपुर जंगल में आयोजित देवपुर समर कैंप 2026 के दौरान दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी (जायंट मालाबार स्क्विरल) देखी गई। इस महत्वपूर्ण दृश्य से वन विभाग, प्रकृति प्रेमियों और विशेषज्ञों में उत्साह है। वन मंत्री केदार कश्यप ने इसे राज्य की वन्यजीव संरक्षण नीतियों की सफलता बताया। यह खोज क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत मानी जा रही है।
महासमुंद
लोक कला का महाकुंभ : सुनील सोनी की मौजूदगी में लोक संगीत कार्यशाला का भव्य समापन समारोह सम्पन्न
बागबाहरा में लोक कलाकार संरक्षण समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय लोक संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में छत्तीसगढ़ के 13 जिलों से आए 387 प्रतिभागियों ने गायन, वादन, लोक नृत्य और मानस व्याख्यान का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्लेबैक सिंगर सुनील सोनी सहित कई अतिथियों ने लोक संस्कृति संरक्षण की इस पहल की सराहना की।