"आयोजन" के लिए 1188 परिणाम मिले
रायपुर
जैव विविधता : बलौदाबाजार में पौधरोपण, चित्रकला और जनजागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा वनांचल
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार जिले में वन विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न वन परिक्षेत्रों और बारनवापारा अभयारण्य में संगोष्ठी, पौधरोपण, चित्रकला प्रतियोगिता, सीड बॉल निर्माण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए। डीएफओ धम्मशील गणवीर ने जैव विविधता को पर्यावरण संतुलन और मानव जीवन का आधार बताते हुए लोगों से प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।
दुर्ग
सम्मान समारोह : मेधावी छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान, तालियों से गूंजा दधीची सभागार
दुर्ग पुलिस लाइन के दधीची सभागार में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में CG बोर्ड और CBSE बोर्ड के 10वीं-12वीं के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों को भी मंच पर सम्मान मिला। लाइफ एंड पैरेंटिंग कोच चिरंजीव जैन ने विद्यार्थियों को सफलता, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त पढ़ाई के टिप्स दिए, जबकि शिक्षक आरिफ खान ने करियर मार्गदर्शन किया। समारोह में कई पुलिस अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। दुर्ग पुलिस की यह पहल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का बड़ा मंच बन गई।
रायपुर संभाग
भव्य स्वरोत्सव : कबीर भजन, गजल और ठुमरी से गूंजा विमतारा ऑडिटोरियम
गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित “स्वरोत्सव” में श्वेता शिवाले और पद्मश्री मदन चौहान ने ठुमरी, गजल, कबीर भजन और सूफीयाना कलाम की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विमतारा ऑडिटोरियम में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महासमुंद
पर्यावरण संरक्षण : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा रिजर्वायर में अभियान
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर कोपरा रिजर्वायर परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन को लेकर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, बर्ड वॉक, सीड बॉल निर्माण और हस्ताक्षर अभियान जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
धमतरी
वन संरक्षण : वन, जल और जनजीवन का अध्ययन, धमतरी में IFS प्रशिक्षुओं का विशेष प्रशिक्षण संपन्न
धमतरी वनमंडल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के 50 IFS प्रशिक्षु अधिकारियों का 10 दिवसीय फील्ड प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सतत वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण, सागौन एवं बांस वृक्षारोपण, वन सर्वेक्षण तकनीकों और क्षतिग्रस्त वनों के पुनर्वास का व्यवहारिक अध्ययन किया। साथ ही ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक सर्वे कर जनभागीदारी आधारित वन संरक्षण मॉडल को भी समझा।
राज्य सरकार
ओवरब्रिज शुरू : कचना ओवरब्रिज बना रायपुर की नई जीवनरेखा, सीएम साय ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में 48.78 करोड़ रुपये की लागत से बने कचना रेलवे ओवरब्रिज और 22.79 करोड़ रुपये की लागत वाले शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। 787 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के शुरू होने से कचना रेलवे फाटक पर वर्षों से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और लोगों को सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी।
स्टेट कैपिटल : रीजन में शामिल होने से विकास को मिलेगी नई गति
राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन का आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम में राजनांदगांव को स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल किए जाने को क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया गया। नेताओं ने कहा कि इससे व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी।
महासमुंद
अनोखी पहल : कलेक्ट्रेट से अधिकारियों की सामूहिक बस यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश
सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल की। कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम को समाधान शिविर के लिए सामूहिक बस यात्रा के माध्यम से रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत, कार्बन उत्सर्जन में कमी और शासकीय कार्यों में मितव्ययिता को बढ़ावा देना था।
धर्म
कृष्ण लीला : जया किशोरी जी के प्रवचन , बना आध्यात्मिक माहौल
जया किशोरी के श्रीमुख से बीना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान भजन, संकीर्तन और श्रीकृष्ण भक्ति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। जया किशोरी जी अपने प्रवचनों के माध्यम से समाज को संस्कार, सकारात्मकता और आध्यात्म का संदेश दे रही हैं।
रायपुर
लोकार्पण : नवा रायपुर को 35 करोड़ की सौगात, वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 6 बजे नवा रायपुर में 35 करोड़ रुपये की लागत से बने कचना ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। करीब 871 मीटर लंबे इस ब्रिज का निर्माण खम्हारडीह-कचना रेलवे फाटक पर लगातार लगने वाले भारी जाम से राहत देने के लिए किया गया है, जहां हर 15 मिनट में ट्रेन गुजरने के कारण यातायात बाधित होता था। नवा रायपुर (अटल नगर) के इस व्यस्त मार्ग से रोजाना लगभग 120 ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे वीआईपी स्टेट, अशोका रतन, कचना हाउसिंग बोर्ड सहित कई आवासीय क्षेत्रों के हजारों लोग प्रभावित होते थे।
धर्म
यात्रा : कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान, कंप्यूटरीकृत ड्रॉ से चुने गए श्रद्धालु
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए 1000 श्रद्धालुओं का चयन कंप्यूटरीकृत ड्रॉ प्रक्रिया के जरिए किया गया है। विदेश मंत्री एस जयसंकर ने चयन प्रक्रिया पूरी की, जिसे पूरी तरह पारदर्शी, रैंडम और जेंडर-बैलेंस्ड बताया गया। जून से अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु लिपुलेख पास और नाथू ला मार्ग से माउंट कैलाश और लेक मानसरोवर के दर्शन के लिए जाएंगे। इस बार यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और मोटरेबल रूट के जरिए आसान बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
बीजापुर
नई रोशनी : इंद्रावती पार कर पहुंची स्वास्थ्य टीम, स्वास्थ्य सेवाओं का सफल अभियान
कलेक्टर विश्वदीप और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर के नेतृत्व में भैरमगढ़ विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र नूगुर और उसके आस-पास के गांवों में यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और इंद्रावती नदी पार कर लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय की।