"कार्रवाई" के लिए 3544 परिणाम मिले
रायपुर
छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई, 36 तरह की दवाएं जब्त लाइसेंस भी निलंबित
छत्तीसगढ़ में दवाओं की अवैध बिक्री और नियमों की अनदेखी के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीमों ने राजनांदगांव, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, सारंगढ़ समेत 7 जिलों में मेडिकल स्टोर्स और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान 36 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं, जबकि कई संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
तेज रफ्तार भारी वाहनों पर उठे सवाल, बस्तर में चार मौतों के बाद कार्रवाई की मांग
तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। पिछले दो हफ्तों में टिप्परों की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत में 10 यात्री घायल हुए हैं। अवैध रेत परिवहन में लगे बेलगाम टिप्परों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
कारोबार
पिस्ता में कीड़े और फंगस मिलने पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड
देश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब FSSAI ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की दो खाद्य कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जांच के दौरान इन कंपनियों में खाद्य सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई।
राज्य सरकार
वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई: सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने वन्यजीव तस्करों और शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मोहला वनमंडल के दक्षिण मानपुर क्षेत्र में सांभर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
महासमुंद
कार्रवाई : छुट्टी से लेकर काम के दबाव तक, स्वच्छता दीदियों ने प्रभारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवशाद बक्श पर अभद्र व्यवहार, अतिरिक्त काम कराने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए प्रभारी को हटाने की मांग की है। वहीं, नगरपालिका सीएमओ ने आरोपों को निराधार बताते हुए नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
रायपुर संभाग
गोबरा नवापारा में NSA आरोपी को छुड़ाने की कोशिश पड़ी भारी, समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई
गोबरा नवापारा के हिस्ट्रीशीटर टुमन उर्फ लल्ला सोनवानी को NSA के तहत केंद्रीय जेल रायपुर ले जाते समय परिजनों और समर्थकों ने पुलिस वाहन रोककर उसे छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति संभाली और आरोपी को जेल भेजा।
महासमुंद
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, किशनपुर सचिव पर उठे सवाल
पिथौरा क्षेत्र में पंचायत सचिव पर कथित कमीशन मांगने के आरोपों को लेकर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत, पंचायत कार्यों की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
रायपुर
कार्रवाई: 500 किलो पनीर जब्ती मामले पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, दूध-पनीर से लेकर हर खाद्य पदार्थ पर मिलावट
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दूध, दही, मक्खन और एनालॉग पनीर समेत सभी खाद्य सामग्री की जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 500 किलो पनीर जब्ती मामले पर उन्होंने खाद्य विभाग के अलर्ट मोड में होने की बात कही। वहीं मेडिकल छात्रों के स्टाइपेंड मुद्दे, कांग्रेस के 2028 चुनावी दावे और रायपुर कमिश्नरेट विस्तार को लेकर भी मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
बिलासपुर
कबाड़ और अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, जल्द होगी कार्रवाई
कुंदरापारा वार्ड क्रमांक 12 में अवैध कबाड़ भंडारण और अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम, तहसीलदार और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और कबाड़ हटाने के निर्देश दिए। वहीं, कोतरी नाला किनारे बनी गौशाला को लेकर गौवंशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालक को कुछ दिनों की मोहलत दी गई है।
राष्ट्रीय
स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार
15 अगस्त से पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और पेट्रोल बम बनाने का सामान बरामद किया गया है। जांच में दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन और संवेदनशील ठिकानों की रेकी से जुड़े इनपुट भी सामने आए हैं।
बालोद
सरपंच के मकान से मिला सागौन लकड़ी का बड़ा स्टॉक, वन विभाग ने की कार्रवाई
बालोद जिले के अंगारी गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरपंच के मकान से बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी के चिरान और गोले बरामद किए हैं। जब्त लकड़ी को काष्ठागार भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर में 191 किलो गांजा जब्त, ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 191 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।