"कार्रवाई" के लिए 3545 परिणाम मिले
महासमुंद
अवैध शराब पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 102 लीटर शराब और 400 किलो महुआ लहान जब्त
महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 बल्क लीटर अवैध शराब और 400 किलो महुआ लहान जब्त किया है। लहंगर गांव और सांकरा क्षेत्र के भैंसालानाला जंगल में हुई कार्रवाई में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने अवैध शराब निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
रायपुर
रायपुर नगर निगम की कार्रवाई: अवैध पेंटिंग पर रोक और गंदगी फैलाने वाले होटल पर लगाया जुर्माना
रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। चंगोराभाठा रिंग रोड स्थित सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति की जा रही पेंटिंग को रुकवाकर सामग्री जब्त की गई। वहीं, पचपेड़ी नाका स्थित महावीर थाली होटल में गंदगी मिलने पर 8 हजार रुपए का ई-चालान लगाया गया। निगम ने सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की है।
रायपुर संभाग
ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र में 600 लोगों का हुआ सत्यापन
राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में करीब 600 किरायेदारों और बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। अभियान में 6 संदेही व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई।
अंबिकापुर (सरगुजा)
दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक
सरगुजा में नाबालिग दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी तरुण जायसवाल के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त कर ली है और चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटाकर कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जांजगीर-चांपा
कार्रवाई : ओडिशा से 26.8 किलो गांजा ला रहे चार तस्कर गिरफ्तार, कार और पायलट बाइक जब्त
जांजगीर-चांपा जिले की बिर्रा पुलिस ने ओडिशा से 26 किलो 800 ग्राम गांजा लेकर आ रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा, एक कार और पायलटिंग में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी कीटनाशक बेचने वाला कृषि केंद्र सील, किसानों की फसल से खिलवाड़ पड़ा भारी
खरीफ सीजन के दौरान कृषि विभाग ने ईतवारी बाजार स्थित एक कृषि केंद्र पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक बरामद किए। जांच में इनके विक्रय की पुष्टि होने पर दुकान को सील कर पूरा स्टॉक जब्त कर लिया गया। विभाग ने संचालक को नोटिस जारी करते हुए किसानों से नकली या अवैध कृषि सामग्री की सूचना देने की अपील की है।
सुकमा
बड़ी कार्रवाई: सुकमा में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 62.63 लाख रुपए का गांजा, दो कार, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
मुंगेली
मुंगेली के नेवासपुर स्कूल में जलभराव पर सियासत तेज, कलेक्टर ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
मुंगेली के नेवासपुर माध्यमिक विद्यालय में बारिश के बाद हुए जलभराव और कीचड़ का मामला राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा, जबकि कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जांच के आदेश देते हुए BEO, प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
महासमुंद
कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त
सरायपाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 25 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित करीब 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
महासमुंद
सुशासन तिहार में उठी मांग पर कार्रवाई, बागबाहरा के तालाबों को बचाने एसटीपी निर्माण की तैयारी शुरू
बागबाहरा में नगर के तालाबों को नालियों के गंदे पानी से बचाने की दिशा में नगर पालिका ने दो एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मयंक शर्मा द्वारा सुशासन तिहार 2026 में उठाई गई मांग के बाद यह पहल की गई है। परियोजना पूरी होने पर तालाबों में गंदे पानी का प्रवाह रुकेगा और पर्यावरण व जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
रायगढ़
खुलासा : रायगढ़ शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा में एक साथ छापेमारी कर देह व्यापार के दो ठिकानों का खुलासा किया। कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित मुक्त कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। एक मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया।
प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत मामले में कार्रवाई, गौतम अस्पताल पर FIR
भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा मौत मामले में करीब ढाई महीने बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़ित पति की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर अस्पताल प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 17 मई को प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।