Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
"कार्रवाई" के लिए 3545 परिणाम मिले
NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
रायपुर
NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
छत्तीसगढ़ के चर्चित NRHM घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। ईओडब्ल्यू ने धमतरी, बिलासपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सात ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। मामला वर्ष 2005-06 और 2006-07 में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के लिए जारी फंड के कथित गबन से जुड़ा है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 25 Jul 2026
युक्तियुक्तकरण में अनियमितता का मामला : छुरा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी
छत्तीसगढ़
युक्तियुक्तकरण में अनियमितता का मामला : छुरा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी
छुरा विकासखंड में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में कथित अनियमितताओं के मामले में बीईओ के.एल. मतावले पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी है। गरियाबंद कलेक्टर ने कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन डीपीआई ने आवश्यक दस्तावेज और जांच रिपोर्ट अधूरी मिलने पर डीईओ से पूरा प्रतिवेदन व अभिलेख मांगे हैं। अंतिम फैसला जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लिया जाएगा।
कीर्तिमान ब्यूरो 24 Jul 2026
कार्रवाई : लोक कला जत्था मामले में बड़ा अपडेट, EOW ने खंगाले रिकॉर्ड
धमतरी
कार्रवाई : लोक कला जत्था मामले में बड़ा अपडेट, EOW ने खंगाले रिकॉर्ड
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने अनिल मेडिकल में दबिश देकर पुराने लोक कला जत्था मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। टीम ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए हैं, जिनकी जांच के बाद मामले से जुड़े नए खुलासे होने की संभावना है।
कीर्तिमान डेस्क 24 Jul 2026
नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई
रायगढ़
नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई
रायगढ़ जिले में 14 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में भूपदेवपुर थाना पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
कीर्तिमान डेस्क 24 Jul 2026
पेपर लीक पर बड़ा ऐलान : NEET विवाद के बीच पीएम मोदी का संदेश, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
रायपुर
पेपर लीक पर बड़ा ऐलान : NEET विवाद के बीच पीएम मोदी का संदेश, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट, नए कानून और परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने की घोषणा की।
कीर्तिमान डेस्क 24 Jul 2026
सख्त अभियान : सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों की खैर नहीं, रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर
सख्त अभियान : सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों की खैर नहीं, रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर यातायात पुलिस ने हीरापुर रिंग रोड और सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े 20 ट्रक और ट्रेलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान वाहन चालकों और मालिकों को अंतिम चेतावनी देते हुए भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
कीर्तिमान डेस्क 24 Jul 2026
बस्तर में ACB की कार्रवाई : 10 हजार की रिश्वत लेते महिला प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
जगदलपुर (बस्तर)
बस्तर में ACB की कार्रवाई : 10 हजार की रिश्वत लेते महिला प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
बस्तर के कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को ACB ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह जब्त ट्रैक्टर के दस्तावेज लौटाने और वाहन को सुपुर्दनामे पर छोड़ने के बदले पैसे मांग रही थीं। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 24 Jul 2026
बड़ी कार्रवाई : अवैध कृषि सामग्री से भरा मारूति एग्रो बायोटेक का गोदाम सील
बालोद
बड़ी कार्रवाई : अवैध कृषि सामग्री से भरा मारूति एग्रो बायोटेक का गोदाम सील
डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम में कृषि विभाग ने आकस्मिक जांच कर अवैध रूप से कृषि आदान सामग्री के भंडारण और पैकेजिंग का मामला पकड़ा। टीम ने भारी मात्रा में कृषि सामग्री, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। जब्त सामग्री के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने किसानों से अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद, बीज और कीटनाशक खरीदने की अपील की है।
कीर्तिमान डेस्क 23 Jul 2026
खरीफ सीजन में सख्ती : बिना अनुमति चल रहा था उर्वरक-कीटनाशक कारोबार, कृषि विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
राज्य सरकार
खरीफ सीजन में सख्ती : बिना अनुमति चल रहा था उर्वरक-कीटनाशक कारोबार, कृषि विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
दुर्ग जिले के ग्राम चिंगरी (अंडा) में कृषि विभाग के उड़नदस्ता दल ने बिना वैध लाइसेंस उर्वरक और कीटनाशक बनाने व बेचने के मामले में दो गोदामों को सील कर बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की है। जांच में जैव उत्प्रेरक, कीटनाशक, रॉ मटेरियल, मशीनें और अन्य उपकरण मिले। विभाग ने संबंधित संचालक के खिलाफ एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 23 Jul 2026
समीक्षा बैठक : महासमुंद में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा, धीमे काम पर 5 ठेकेदारों पर कार्रवाई
महासमुंद
समीक्षा बैठक : महासमुंद में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा, धीमे काम पर 5 ठेकेदारों पर कार्रवाई
महासमुंद में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने ठेकेदारों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। धीमी गति और लापरवाही बरतने वाले 5 ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। जिले में अब तक 298 गांवों में हर घर जल प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 100 से अधिक गांवों में प्रक्रिया जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 22 Jul 2026
NEET सुधार आंदोलन : पुलिस कार्रवाई पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- वीडियो देखने का समय नहीं
राष्ट्रीय
NEET सुधार आंदोलन : पुलिस कार्रवाई पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- वीडियो देखने का समय नहीं
दिल्ली में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सेंटर फॉर जस्टिस एंड पीस की याचिका पर अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि केवल वीडियो देखने के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकती।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 22 Jul 2026
स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
दुर्ग
स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
स्टेट जीएसटी विभाग ने करीब 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी के मामले में स्टील कारोबारी विजय यादव को उतई से गिरफ्तार किया है। कारोबारी आयरन और स्टील स्क्रैप के व्यवसाय से जुड़ा है। विभाग की टीम ने प्रारंभिक जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी से रायपुर स्थित स्टेट जीएसटी मुख्यालय में पूछताछ जारी है। अधिकारियों को मामले में टैक्स चोरी के नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 21 Jul 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें