Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
युवक की आत्महत्या : जगदलपुर में 19 साल के युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस बालोद में रफ्तार का कहर : कार हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर युवक की आत्महत्या : जगदलपुर में 19 साल के युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस बालोद में रफ्तार का कहर : कार हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर
W 𝕏 f
होम बालोद बड़ी कार्रवाई : अवैध कृषि सामग्री से भरा मारूति एग…
अवैध कृषि सामग्री जब्ती
अवैध कृषि सामग्री जब्ती
बालोद

बड़ी कार्रवाई : अवैध कृषि सामग्री से भरा मारूति एग्रो बायोटेक का गोदाम सील

डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम में कृषि विभाग ने आकस्मिक जांच कर अवैध रूप से कृषि आदान सामग्री के भंडारण और पैकेजिंग का मामला पकड़ा। टीम ने भारी मात्रा में कृषि सामग्री, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। जब्त सामग्री के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने किसानों से अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद, बीज और कीटनाशक खरीदने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jul 2026, 02:33 PM
बालोद

डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम में कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गोदाम में कृषि आदान सामग्री का अवैध रूप से भंडारण और पैकेजिंग किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद निरीक्षण दल ने मौके से बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश और कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चन्द्राकर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय निरीक्षण दल ने 21 जुलाई को ग्राम बीजाभाठा स्थित मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कृषि सामग्री की पैकिंग और भंडारण से संबंधित कई अनियमितताएं पाई गईं। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यहां बिना अनुमति के कृषि आदान सामग्री की पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा था।

गोदाम में भारी मात्रा में मिली कृषि सामग्री

कृषि विभाग की टीम ने जांच के दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में कृषि सामग्री बरामद की। अधिकारियों के मुताबिक, गोदाम में 10 किलोग्राम पैकिंग वाली बाल्टियां, 1305 नग भू लक्ष्मी, महासार जैव उत्प्रेरक की 500 मिलीलीटर पैकिंग वाली 2880 नग सामग्री मिली। इसके अलावा वीएजीएमआई प्रोम की 8 किलोग्राम पैकिंग वाली सामग्री, 40 किलोग्राम की 5129 बोरियां, 8 किलोग्राम की 153 बोरियां और 50 किलोग्राम पैकिंग में रखा गया 1880 बोरी कच्चा माल भी बरामद किया गया।

पैकिंग मशीन और उपकरण भी किए गए जब्त

निरीक्षण दल को गोदाम में कृषि सामग्री की पैकिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण भी मिले। इनमें 7 पैकिंग मशीन, 11 तोलक मशीन और 3 बोरी सिलाई मशीन शामिल हैं। टीम ने सभी सामग्री और उपकरणों को कार्रवाई के तहत जब्त कर लिया है।

सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई कृषि सामग्री के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, गोदाम परिसर में मारूति एग्रो बायोटेक की संचालक प्रतिनिधि नीतीश चन्द्राकर और अगेश्वर चन्द्राकर ग्राम अण्डा मौजूद थे।

दुकानों से ही सामग्री खरीदने की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद, बीज और कीटनाशक जैसी कृषि सामग्री हमेशा अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदें। खरीदारी के समय पक्का बिल जरूर लें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कार्रवाई की जा सके। विभाग ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे गैर लाइसेंसधारी विक्रेताओं या घूम-घूमकर सामग्री बेचने वाले लोगों के झांसे में न आएं और कृषि आदान खरीदते समय पूरी सावधानी बरतें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें