Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Police Arrest: पांच लाख रुपए की मांग का आरोप, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Police Arrest: पांच लाख रुपए की मांग का आरोप, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › बस्तर में ACB की कार्रवाई : 10 हजार की रिश्वत लेत…
प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार
प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार
जगदलपुर (बस्तर)

बस्तर में ACB की कार्रवाई : 10 हजार की रिश्वत लेते महिला प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

बस्तर के कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को ACB ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह जब्त ट्रैक्टर के दस्तावेज लौटाने और वाहन को सुपुर्दनामे पर छोड़ने के बदले पैसे मांग रही थीं। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 24 Jul 2026, 08:07 AM · अपडेट: 04 Nov 2026, 12:15 PM
जगदलपुर (बस्तर)
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और सख्त कदम उठाया है। जगदलपुर के कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को ACB की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी जब्त ट्रैक्टर के दस्तावेज देने और उसे सुपुर्दनामे पर छोड़ने के बदले पैसों की मांग कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, बास्तानार (कोड़ेनार) निवासी बंगालू यादव ने अपने नाम से खेती-किसानी के लिए एक आयशर ट्रैक्टर (क्रमांक CG 17 KY 1023) खरीदा था। उसने यह ट्रैक्टर घरेलू काम के सिलसिले में ग्राम बड़े काल्लूर के निवासी बुधराम को दिया था। साल 2025 में इस ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक हादसा हो गया था, जिसमें ट्रॉली से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाया आवाज

इस पूरे मामले की जांच कोड़ेनार थाने में तैनात प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू कर रही थीं। हादसे की जांच के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था। पीड़ित बंगालू यादव जब अपने वाहन के दस्तावेज लेने और उसे सुपुर्दनामे पर छुड़ाने के लिए थाने पहुंचा, तो आरोप है कि पिलेश्वरी साहू ने काम के बदले 10 हजार रुपये की मांग रख दी। रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया और सीधे ACB जगदलपुर में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

ACB ने ऐसे बिछाया जाल

ACB की टीम ने शिकायत मिलने के बाद प्राथमिक स्तर पर मामले का सत्यापन कराया। जांच में जैसे ही रिश्वत मांगने की बात सच साबित हुई, टीम ने तुरंत आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

  • ट्रैप की तारीख: गुरुवार, 23 जुलाई 2026

  • कार्रवाई: योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 10 हजार रुपये लेकर महिला प्रधान आरक्षक के पास भेजा गया।

  • गिरफ्तारी: जैसे ही पिलेश्वरी साहू ने रिश्वत की रकम अपने हाथों में ली, आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।

महकमे में मचा हड़कंप 

ACB की इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी महिला कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें